खेतों में काम कर रहीं झारखंड की सबसे युवा विधायक शिल्पा तिर्की, ट्वीट कर कही दिल छू लेने वाली बात

Published : Jul 23, 2022, 03:37 PM ISTUpdated : Jul 23, 2022, 04:12 PM IST

मांडर (झारखंड). मांडर विधानसभा की युवा नेत्री और हाल में में विधायक बनी शिल्पा नेहा तिर्की इन दिनों अपने किसी न किसी काम से चर्चा में बनी रहती हैं। इसी क्रम में शनिवार को विधायक शिल्पा अपने विधानसभा क्षेत्र में घुम रही थी। इस दौरान उन्होंने खेतों में युवतियों को काम करते देखा और उनका हाथ बंटाने लगी। उन्होंने खेतों में मड़ुआ रोपनी का काम किया।   

PREV
15
  खेतों में काम कर रहीं झारखंड की सबसे युवा विधायक शिल्पा तिर्की, ट्वीट कर कही दिल छू लेने वाली बात

महिला विधायक ने ट्वीट कर आम जनता से कहा कि हमारी खेती-बारी, खेती से जुड़ी आजीविका, कृषि से जुड़ी है। संर्घष ही हम ग्रामीणों गांवों में रहनेवालों की पहचान है। जल, जंगल, जमीन ही हमारी शान है। मड़ुआ रोपने में हमें अपनी परंपरा का आभाष हुआ। ट्वीट में उन्होंने यह भी लिखा है, जो झारखंडियों के मुंह में हमेशा रहती है। गांव छोड़ब नहीं, जंगल छोड़ब नहीं,. माय-माटी छोड़ब नहीं, लड़ाय छोड़ब नहीं।  इससे पहले उनकी एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें वे सब्जी खरीदते नजर आईं।

25

बीते दिनों रांची जिले की मांडर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस की शिल्पा ने जीत हासिल की और विधायक बनी। वह अब झारखंड विधानसभा की सबसे कम उम्र की विधायक बन गई हैं। उन्होंने भाजपा की गंगोत्री कुजूर को बड़े अंतर से हराया है।

35

दरअसल, 23 हजार वोटों से जीत दर्ज करने वाली शिल्पी नेहा तिर्की ने पढ़ाई में मार्केटिंग कम्युनिकेशन में पीजी किया हुआ है। इसके अलावा वह इससे पहले एक निजी कंपनी में ब्रांडिंग का काम देखती थीं। शिल्पी नेहा तिर्की की शुरूआती पढ़ाई मांडर के सेक्रेड हर्ट स्कूल हुलहुंडू से हुई है। 12वीं की पढ़ाई रांची के संत जेवियर कालेज से पूरी की। इसके बाद कॉलेज पढ़ने के लिए नेहा बैंगलोर गईं। वहां से उन्होंने क्रीस्ट युनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन किया। लेकिन अब उन्होंने सिसायत में कदम रख दिया है।

45

झारखंड के मांडर विधानसभा सीट से कांग्रेस की नवनिर्वाचित विधायक पूर्व विधायक बंधु तिर्की की बेटी हैं। शिल्पी नेहा शादीशुदा हैं, उनके पति का नाम सन्‍नी विल्‍फ्रेड जेम्‍स लकड़ा है, यह जानकारी उन्होंने नामांकन पत्र के शपथ पत्र में दी थी। पति मुंबई के सनटेक कंपनी में मर्चेंट नेवी इंजीनियर हैं। शिल्पी नेहा तिर्की ने जो शपथपत्र दाखिल किया है उसके अनुसार उनके पास न तो जमीन है और न ही फ्लैट ही है। उनके नाम से कार भी नहीं है। शिल्पी के पास टोटल 23 लाख 84 हजार 836 रुपये की संपत्ति है। इसमें 2 लाख 56 हजार के गहने भी शामिल हैं। शपथ पत्र के अनुसार उनपर कोई मुकदमा भी नहीं दर्ज है।

55

बता दें कि मांडर विधानसभा का चुनाव जीतते ही शिल्पी नेहा तिर्की झारखंड की सबसे कम उम्र की विधायक बन गई हैं। अभी शिल्पी नेहा तिर्की 29 साल की हैं। इससे पहले बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद सबसे कम उम्र की विधायक थीं। 2019 जब झारखंड का विधानसभा चुनाव हुआ था तो उस समय अंबा प्रसाद की उम्र 31 साल थी। वहीं शिल्पा नेहा की जीत के साथ ही कांग्रेस पार्टी झारखंड की ऐसी पार्टी हो गयी है, जिसके पास सबसे अधिक महिला जनप्रतिनिधि हैं। वर्तमान में कांग्रेस की जो पांच महिला विधायक हैं उनमें दीपिका पांडेय सिंह, ममता देवी, पूर्णिमा नीरज सिंह और अंबा प्रसाद और शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हैं।

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories