लकवाग्रस्त पत्नी से छुटकारा पाने पति ने रची साजिश..हाथ-पांव से लाचार पत्नी मौत से जूझ तक न सकी

रांची, झारखंड. लकवाग्रस्त पत्नी से पीछा छुड़ाने पति ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को जंगल में फेंक दिया। लेकिन पुलिस के आगे उसकी एक नहीं चली और सारी साजिश सामने आ गई। रविवार को ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी मैक्लुस्कीगंज के हेसलांग गांव का रहने वाला है। वो पत्नी को वैद्य के पास इलाज के बहाने पलामू लेकर निकला था। लेकिन बीच रास्ते में उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, उमेश प्रसाद साहू 29 जून को पत्नी सीता देवी को लेकर पलामू के लिए निकला था। वहां उसने पत्नी को बताया कि वैद्य से आज मुलाकात नहीं हो सकती, वे कल मिलेंगे। इसके बाद उमेश पत्नी के साथ छतरपुर में तेलिया चौक के पास एक होटल में जाकर ठहरा। वहां उन्होंने रात गुजारी। अगली सुबह करीब 7 बजे उमेश पत्नी को लेकर फिर व‌ैद्य के पास निकला। लेकिन इस बार वो गढ़वा रोड की ओर मुड़ गया। वहां बनपुरवा जंगल में लेकर जाकर पत्नी के हाथ-पैर गमछे से बांध दिए। इसके बाद गला दबा दिया। पत्नी लकवाग्रस्त होने से विरोध तक नहीं कर सकी। आगे पढ़िए इसी घटना के बारे में...

Asianet News Hindi | Published : Jul 6, 2020 9:04 AM IST / Updated: Jul 06 2020, 02:38 PM IST

17
लकवाग्रस्त पत्नी से छुटकारा पाने पति ने रची साजिश..हाथ-पांव से लाचार पत्नी मौत से जूझ तक न सकी

पुलिस के अनुसार, उमेश और सीतादेवी के बीच अकसर झगड़ा होता रहता था। इस संबंध में सीतादेवी ने पुलिस में शिकायत तक दर्ज कराई थी। उमेश ने माना कि वो पत्नी से पीछा छुड़ाना चाहता था। आगे पढ़िए इसी तरह की एक अन्य घटना के बारे में.. जब गुस्से में पति ने रास्ते में पत्नी को मार डाला...
 

27

दिल दहलाने वाली यह घटना 8 जून को रांची के खरसीदाग ओपी क्षेत्र के कोचबोंग में हुई थी। आरोपी रंजीत केशरी पत्नी रितु केशरी और 7 साल के बेटे के साथ नामकुम जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ही दोनों के बीच झगड़ा हो गया। आरोपी ने एक पुलिया के पास बाइक रोकी...बेटे को नीचे उतारा और पत्नी को पत्थर से कुचल दिया। रितु केशरी दयाल नगर में रातू रोड स्थित होली चाइल्ड स्कूल में टीचर थी। वहीं, रंजीत कुछ नहीं करता था। वे अपने बेटे के साथ बाइक पर तुपुदाना रिंग रोड से नामकुम जा रहे थे। इसी दौरान यह हत्याकांड हुआ। रास्तेभर कपल लड़ते जा रहे थे। इस बीच कोचबोंग स्थित एक पुलिस के पास रंजीत ने बाइक रोक दी। उसने बेटे को नीचे उतार और कपल लड़ते हुए पुलिया के नीचे चला गया। वहां, आरोपी ने बड़ा पत्थर उठाया और रितु के सिर में दे मारा। आगे पढ़िए इसी घटना के बारे में..
 

37

मां को तड़पता देखकर बेटा चीख पड़ा। इस बीच वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। उसने भागना चाहा, लेकिन पकड़ा गया। बाद में पुलिस ने पहुंचकर उसे अरेस्ट कर लिया। महिला को इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया, हालांकि उसे बचाया नहीं जा सका था। आगे पढ़िए इसी घटना के बारे में..

47

मृतका के रितु के भाई विक्की ने बताया कि उसके जीजा के किसी महिला से संबंध हैं। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद होता था। लेकिन रंजीत उल्टा रितु के चरित्र पर शक करता था। वहीं आरोपी का कहना है कि ससुरालवाले रितु को भड़काते थे। आगे पढ़िए इसी घटना के बारे में..
 

57

आरोपी ने बताया कि वो पत्नी को स्कूल पहुंचाने जा रहा था। इसी दौरान उसे लगा कि कोई उसका पीछा कर रहा है। इसलिए उसने बाइक रिंग रोड की ओर मोड़ दी। आरोपी ने कहा कि उसका साला विक्की फोन पर धमकी देता था। उधर, अपनी आंखों के सामने मां को तड़पता देखकर बेटा कांपता रहा। आगे पढ़िए इसी घटना के बारे में..

67

मृतका रितु के भाई ने बताया कि रंजीत अकसर उसकी बहन से झगड़ता रहता था।

77

इस तरह पड़ी मिली थी रितु की लाश।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos