ससुराल पहुंचने की जल्दबाजी में दामाद ने दौड़ा दी बाइक..लेकिन सड़क किनारे खंभे से जा भिड़ा

हजारीबाग, झारखंड. जल्दबाजी अकसर हादसों को जन्म देती है। देश में होने वाले ज्यादातर सड़क हादसों के पीछे गाड़ी की स्पीड सबसे बड़ी वजह होती है। यह हादसा इसी स्पीड का एक उदाहरण है। यह हादसा रविवार देर शाम को टाटीझरिया थाना क्षेत्र के बन्हे में नेशनल हाईवे-100 पर हुआ। 27 साल का यह युवक चूरचू थाना क्षेत्र स्थित लाराबलीडीह अपनी ससुराल जा रहा था। जल्द पहुंचने के चक्कर में वो यह तक ध्यान नहीं दे सका कि रोड किनारे खंभा है। उसकी बाइक सीधे खंभे से जा टकराई और मौत हो गई। 'सेव लाइफ फाउंडेशन' के आंकड़े बताते हैं कि भारत में पिछले 10 सालों में हुए सड़क हादसों में 13 लाख 81 हजार 314 लोगों की मौत हुई। वहीं, 50 लाख 30 हजार 707 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। भारत में हर 3.5 मिनट में एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत होती है। इसके अलावा परिवहन तथा राजमार्ग मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि भारत में हर साल 4.5 लाख से अधिक सड़क हादसे होते हैं। इनमें करीब 1.5 लाख लोगों की मौत होती है। देखिए देश में हुए सड़क हादसों की कुछ तस्वीरें..पहले जानिए ससुराल जा रहे युवक की मौत के बारे में...

Asianet News Hindi | Published : Jul 6, 2020 7:13 AM IST / Updated: Jul 06 2020, 12:58 PM IST

122
ससुराल पहुंचने की जल्दबाजी में दामाद ने दौड़ा दी बाइक..लेकिन सड़क किनारे खंभे से जा भिड़ा

27 वर्षीय राजेश मरांडी विष्णुगढ़ के पण्डवा पोखर का रहने वाला था। राजेश गोविन्दपुर में ट्रैक्टर चलाकर अपना परिवार पाल रहा था। रविवार शाम को अपने अपनी ससुराल के लिए निकला था, तभी हादसे का शिकार हो गया। आगे देखिए हादसों से जुड़ीं कुछ तस्वीरें...

222

यह तस्वीर झारखंड के सिमडेगा की है। पिछले शुक्रवार देर रात यहां तेज स्पीड बलेनो कार पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक युवक दुबई से लौटा था। दूसरा युवक उसे लेने रांची गया था। ये अघरमा पंचायत के पहार टोली गांव के रहने वाले थे। रास्ते में हंसी-मजाक करते हुए आ रहे थे कि कार बेकाबू होकर पेड़ में धंस गई। पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय चंद्रशेखर प्रधान दुबई में काम करता था। वो भारत लौटा था। रांची एयरपोर्ट पर उसे लेने 25 वर्षीय मनीष नाग पहुंचा था। दोनों अच्छे दोस्त थे। रास्ते में मोड़ पर उनकी कार पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों को बचने का मौका ही नहीं मिला। आगे पढ़िए पंजाब का दिल दहलाने वाला एक्सीडेंट..

322

यह तस्वीर पंजाब के बठिंडा की है।  यह हादसा डबवाली रोड पर गणपति एन्क्लेव के पास हुआ। आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही कारवाले को संभलने का मौका नहीं मिला। कार सीधे ट्रक में जा धंसी। हादसे में रामपुरा की कलगीधर कॉलोनी के रहने वाले गुरमीत सिंह(52) और बेअंत सिंह (42) की मौत हो गई। ये लोग बीकानेर से बठिंडा आ रहे थे। दोनों के शव कार में ऐसे फंस गए थे कि कार की बॉडी काटकर उन्हें बाहर निकाला जा सका। आगे देखिए देश हुए कुछ अन्य हादसों की तस्वीरें...

422

यह तस्वीर झारखंड के रामगढ़ की है। यह ट्रक सरायकेला से आ रहा था। ट्रक में सरिये लदे हुए थे। चुटूपालू घाटी पर ड्राइवर स्टीयरिंग से संतुलन खो बैठा। ट्रक वहां एक पुलिया से टकरा गया। इस टक्कर में ट्रक को इतना जोरदार झटका लगा कि उसमें लदे सरिये केबिन को तोड़कर आर-पार हो गए। वे अपने साथ ड्राइवर और क्लीनर को भी धकेलते हुए बाहर ले गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की सरियों के नीचे दबने से मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार तेज थी। 

522

यह तस्वीर नवी मुंबई की है। 11 सितंबर, 2018 को यह कार ने दो अन्य गाड़ियों को उड़ाने के बाद पलट गई थी।

622

यह तस्वीर पुणे-सोलापुर हाईवे पर लोनी-कालभोर के पास 20 जुलाई, 2019 को हुआ था। इस कार में 9 स्टूडेंट बैठे थे। इनमें से कोई नहीं बचा था।

722

यह एक्सीडेंट 8 जुलाई, 2019 को दिल्ली-आगरा एक्सप्रेस वे पर हुआ था। इस हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई थी।

822

यह तस्वीर राजस्थान के बूंदी जिले में 26 फरवरी को हुए हादसे की है। बस नदी में गिरने से 24 यात्रियों की मौत हो गई थी, जिनमें 10 महिलाएं थीं।

922

यह तस्वीर 19 फरवरी को नई दिल्ली में स्पोर्ट्स कार के एक्सीडेंट की है। कार ने एक साइकिल वाले को टक्कर मारी थी। इसमें कार ड्राइवर की मौत हो गई थी।
 

1022

यह तस्वीर जालंधर की है। 4 मार्च, 2013 को स्कूल बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में अपनी जान गंवाने वाले दो मासूम भाइयों सुखमान और जसकरन की दादी और परिजनों की है।

1122

यह तस्वीर दिल्ली में हुए एक हादसे की है।

1222

यह तस्वीर पंजाब के जालंधर की है। हादसा इसी 10 जून का है। इसमें बेकाबू हुआ एक गैस टैंकर कार पर पलट गया था। इस हादसे में दो लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। वही, एक महिला टीचर पिचकी कार में फंस गई। 

1322

यह तस्वीर नई दिल्ली के रहने वाले राजकुमार छाबरा की है। इनके बेटे सुचित की 15 मई, 2017 को एक कार हादसे में मौत हो गई थी। हादसे में सुचित सहित तीन स्टूडेंट मारे गए थे। कार पंजाबी बाग में फ्लाईओवर से गिर पड़ी थी। कार में 7 स्टूडेंट्स बैठे थे,  जो एग्जाम देने जा रहे थे।

1422

यह तस्वीर पुणे के पास घाट पर एक बस के घाटी में पलटने के बाद की है। 28 जुलाई, 2018 को हुए इस हादसे में 33 लोगों की मौत हो गई थी।

1522

यह तस्वीर पटना के दानापुर के पास हुआ था। यह घटना 11 मई की है। जरा-सी लापरवाही में बस सीधे नाले में जा गिरी।
 

1622

यह तस्वीर नवी मुंबई में 20 मई, 2019 को हुए हादसे की है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे में 2 लोगों की मौत हुई थी।

1722

यह तस्वीर 10 अप्रैल, 2018 को धर्मशाला में हुए हादसे की है। कांगड़ा में हुए इस हादसे में 27 बच्चों सहित 30 लोगों की मौत हो गई थी।
 

1822

यह तस्वीर बारामुला में बाबा रेशी रोड की है। 11 जुलाई 2012 को हुए हादसे में एक टीचर और स्टूडेंट की मौत हो गई थी। बस में स्कूल के बच्चे पिकनिक मनाने जा रहे थे।

1922

यह तस्वीर पुणे-सोलापुर हाईवे पर लोनी-कालभोर के पास 20 जुलाई, 2019 को हुआ था। इस कार में 9 स्टूडेंट बैठे थे। 

2022

यह तस्वीर नई दिल्ली में नेशनल हाईवे-24 पर 29 जून, 2019 का हुए हादसे की है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी।

2122

यह तस्वीर कश्मीर की है। यह हादसा 16 मई, 2012 को हुआ था। हादसे में 2 लोगों की मौत हुई थी।

2222

यह तस्वीर जम्मू में 1 जुलाई, 2019 को हुए बस हादसे की बाद की है। बस खाई में गिरने से 35 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि उस वक्त 17 घायल थे।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos