सिमडेगा, झारखंड. सड़क हादसों की ये तस्वीरें आपको अलर्ट करती हैं। ज्यादातर हादसे जाने-अनजाने होने वालीं मामूली गलतियों से होते हैं। ड्राइवर की नींद पूरी न होना, ड्राइविंग के समय हंसी-मजाक या स्पीड। पहली तस्वीर झारखंड के सिमडेगा की है। शुक्रवार देर रात यहां तेज स्पीड बलेनो कार पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक युवक दुबई से लौटा था। दूसरा युवक उसे लेने रांची गया था। ये अघरमा पंचायत के पहार टोली गांव के रहने वाले थे। रास्ते में हंसी-मजाक करते हुए आ रहे थे कि कार बेकाबू होकर पेड़ में धंस गई। 'सेव लाइफ फाउंडेशन' के आंकड़े बताते हैं कि भारत में पिछले 10 सालों में हुए सड़क हादसों में 13 लाख 81 हजार 314 लोगों की मौत हुई। वहीं, 50 लाख 30 हजार 707 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। भारत में हर 3.5 मिनट में एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत होती है। इसके अलावा परिवहन तथा राजमार्ग मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि भारत में हर साल 4.5 लाख से अधिक सड़क हादसे होते हैं। इनमें करीब 1.5 लाख लोगों की मौत होती है। देखिए देश में हुए सड़क हादसों की कुछ तस्वीरें..
यह मामला सिमडेगा का है। पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय चंद्रशेखर प्रधान दुबई में काम करता था। वो भारत लौटा था। रांची एयरपोर्ट पर उसे लेने 25 वर्षीय मनीष नाग पहुंचा था। दोनों अच्छे दोस्त थे। रास्ते में मोड़ पर उनकी कार पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों को बचने का मौका ही नहीं मिला। आगे पढ़िए पंजाब का दिल दहलाने वाला एक्सीडेंट..
221
यह तस्वीर पंजाब के बठिंडा की है। यह हादसा डबवाली रोड पर गणपति एन्क्लेव के पास हुआ। आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही कारवाले को संभलने का मौका नहीं मिला। कार सीधे ट्रक में जा धंसी। हादसे में रामपुरा की कलगीधर कॉलोनी के रहने वाले गुरमीत सिंह(52) और बेअंत सिंह (42) की मौत हो गई। ये लोग बीकानेर से बठिंडा आ रहे थे। दोनों के शव कार में ऐसे फंस गए थे कि कार की बॉडी काटकर उन्हें बाहर निकाला जा सका। आगे देखिए देश हुए कुछ अन्य हादसों की तस्वीरें...
321
यह तस्वीर झारखंड के रामगढ़ की है। यह ट्रक सरायकेला से आ रहा था। ट्रक में सरिये लदे हुए थे। चुटूपालू घाटी पर ड्राइवर स्टीयरिंग से संतुलन खो बैठा। ट्रक वहां एक पुलिया से टकरा गया। इस टक्कर में ट्रक को इतना जोरदार झटका लगा कि उसमें लदे सरिये केबिन को तोड़कर आर-पार हो गए। वे अपने साथ ड्राइवर और क्लीनर को भी धकेलते हुए बाहर ले गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की सरियों के नीचे दबने से मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार तेज थी।
421
यह तस्वीर नवी मुंबई की है। 11 सितंबर, 2018 को यह कार ने दो अन्य गाड़ियों को उड़ाने के बाद पलट गई थी।
521
यह तस्वीर पुणे-सोलापुर हाईवे पर लोनी-कालभोर के पास 20 जुलाई, 2019 को हुआ था। इस कार में 9 स्टूडेंट बैठे थे। इनमें से कोई नहीं बचा था।
621
यह एक्सीडेंट 8 जुलाई, 2019 को दिल्ली-आगरा एक्सप्रेस वे पर हुआ था। इस हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई थी।
721
यह तस्वीर राजस्थान के बूंदी जिले में 26 फरवरी को हुए हादसे की है। बस नदी में गिरने से 24 यात्रियों की मौत हो गई थी, जिनमें 10 महिलाएं थीं।
821
यह तस्वीर 19 फरवरी को नई दिल्ली में स्पोर्ट्स कार के एक्सीडेंट की है। कार ने एक साइकिल वाले को टक्कर मारी थी। इसमें कार ड्राइवर की मौत हो गई थी।
921
यह तस्वीर जालंधर की है। 4 मार्च, 2013 को स्कूल बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में अपनी जान गंवाने वाले दो मासूम भाइयों सुखमान और जसकरन की दादी और परिजनों की है।
1021
1121
यह तस्वीर पंजाब के जालंधर की है। हादसा इसी 10 जून का है। इसमें बेकाबू हुआ एक गैस टैंकर कार पर पलट गया था। इस हादसे में दो लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। वही, एक महिला टीचर पिचकी कार में फंस गई।
1221
यह तस्वीर नई दिल्ली के रहने वाले राजकुमार छाबरा की है। इनके बेटे सुचित की 15 मई, 2017 को एक कार हादसे में मौत हो गई थी। हादसे में सुचित सहित तीन स्टूडेंट मारे गए थे। कार पंजाबी बाग में फ्लाईओवर से गिर पड़ी थी। कार में 7 स्टूडेंट्स बैठे थे, जो एग्जाम देने जा रहे थे।
1321
यह तस्वीर पुणे के पास घाट पर एक बस के घाटी में पलटने के बाद की है। 28 जुलाई, 2018 को हुए इस हादसे में 33 लोगों की मौत हो गई थी।
1421
यह तस्वीर पटना के दानापुर के पास हुआ था। यह घटना 11 मई की है। जरा-सी लापरवाही में बस सीधे नाले में जा गिरी।
1521
यह तस्वीर नवी मुंबई में 20 मई, 2019 को हुए हादसे की है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे में 2 लोगों की मौत हुई थी।
1621
यह तस्वीर 10 अप्रैल, 2018 को धर्मशाला में हुए हादसे की है। कांगड़ा में हुए इस हादसे में 27 बच्चों सहित 30 लोगों की मौत हो गई थी।
1721
यह तस्वीर बारामुला में बाबा रेशी रोड की है। 11 जुलाई 2012 को हुए हादसे में एक टीचर और स्टूडेंट की मौत हो गई थी। बस में स्कूल के बच्चे पिकनिक मनाने जा रहे थे।
1821
यह तस्वीर पुणे-सोलापुर हाईवे पर लोनी-कालभोर के पास 20 जुलाई, 2019 को हुआ था। इस कार में 9 स्टूडेंट बैठे थे।
1921
यह तस्वीर नई दिल्ली में नेशनल हाईवे-24 पर 29 जून, 2019 का हुए हादसे की है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी।
2021
यह तस्वीर कश्मीर की है। यह हादसा 16 मई, 2012 को हुआ था। हादसे में 2 लोगों की मौत हुई थी।
2121
यह तस्वीर जम्मू में 1 जुलाई, 2019 को हुए बस हादसे की बाद की है। बस खाई में गिरने से 35 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि उस वक्त 17 घायल थे।
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।