सिर मगरमच्छ का, धड़ और पूंछ मछली की, देखिए अजीबो-गरीब जीव...इसे देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

Published : Oct 19, 2021, 08:44 AM IST

धनबाद। झारखंड (Jhanrkhand) के धनबाद (Dhanbad) जिले में एक मछुआरे (Fisherman) के जाल में अजीबोगरीब मछली फंसी है। उसका मुंह मगरमच्छ जैसा है। जबकि धड़ और पूंछ मछली जैसी है। इसके शरीर में धारियां भी मगरमच्छ की तरह ही हैं। यह मछली जिले में चर्चा का विषय बनी है। सबसे सवाल यह उठ रहा है कि आखिर यह मछली आई कहां से? लोगों में डर का माहौल भी देखा जा रहा है। तस्वीरों में देखिए मगरमच्छ जैसी मछली और उसकी कहानी...

PREV
15
सिर मगरमच्छ का, धड़ और पूंछ मछली की, देखिए अजीबो-गरीब जीव...इसे देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

मछली जिंदा है, मछुआरे ने संभालकर रखा
मामला धनबाद जिले के गोविंदपुर प्रखंड का है। यहां अमरपुर पंचायत के अमलाटांड़ गांव में रोज की तरह एक मछुआरा मछली का शिकार कर रहा था। इसी दौरान यह मछली उसके जाल में फंस गई। मछुआरे ने जब इसे पानी से बाहर निकाला तो देखकर चकित रह गया। उसने गांववालों को इस मछली के बारे में बताया। देखते ही देखते भीड़ उमड़ आई और इलाके के लोग भी देखने पहुंचने लगे। फिलहाल यह मछली जिंदा है। मछुआरे उसे संभाल कर रखा है।

25

लकड़ी के टुकड़े को पलभर में बना दिया बुरादा..
मछुआरे का कहना था कि जाल में जो मछली देखी, उससे सबकी आंखें फटी की फटी रह गईं। इसका धड़ मछली का और मुंह मगरमच्छ जैसा है। जब ग्रामीणों ने एक लकड़ी का टुकड़ा उसके मुंह में डाला तो एक ही झटके में उस मगरमच्छ जैसे मुंह वाली मछली ने उसके टुकड़े कर दिए।

35

मछली को देखने के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं लोग
यह मछली एक मिनट के अंदर लकड़ी या किसी भी ठोस पदार्थ को अपने जबड़े से काट दे रही है। ऐसे में लोग इससे बच भी रहे हैं कि कहीं यह जख्मी न कर दे। इस मछली का शरीर सामान्य मछली से अलग है। इसका मुंह मगरमच्छ जैसा है, जबकि शरीर सामान्य मछली की तरह। इसके शरीर में धारियां भी मगरमच्छ की तरह ही हैं। यह मछली जिले में कौतूहल का विषय बन गई है।
 

45

गांव वाले बोले- जीवन में पहली बार ऐसी मछली देखी
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने जीवन में ऐसी मछली पहले कभी नहीं देखी है। गांववालों में इस विचित्र मछली को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीणों ने इसका नाम क्रोकोडाइल फिश रख दिया है। हालांकि अब इस मछली के बारे में संबंधित विभाग ही कुछ बता सकता है।

55

इस मछली का रंग भूरा है और शरीर पर भूरे रंग के छींट जैसे निशान हैं।  इस मछली के शरीर में धारियां भी मगरमच्छ की तरह बनी हैं।

Recommended Stories