महेंद्र सिंह धोनी के खेतों की ये है ऑर्गेनिक गोभी,आधे से एक किलो की है एक, बाजार में आते ही खरीद ले रहे लोग

रांची (Jharkhand) । भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस पर आर्गेनिक गोभी तैयार की गई है। जिसकी रांजी के बाजारों में काफी डिमांड हैं। बताते हैं कि 20 से 25 रुपए प्रति किलो गोभी हाथों-हाथ बिक जा रही है। इन दिन उनके फार्म हाउस की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जी हां उनके फार्म हाउस पर करीब 3 एकड़ में गोभी की फसल तैयार की गई है। जिसके बारे में आज हम आपको बता रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Dec 10, 2020 6:59 AM IST

15
महेंद्र सिंह धोनी के खेतों की ये है ऑर्गेनिक गोभी,आधे से एक किलो की है एक, बाजार में आते ही खरीद ले रहे लोग


धोनी के फार्म हाउस पर तैयार गोभी की रांची के बाजारों में खूब डिमांड है, क्योंकि ये पूरी तरह बर्मी कंपोस्ट और गोबर के खाद से तैयार ऑर्गेनिक गोभी हैं। जिसे बाजार में खरीदार हाथों-हाथ ले रहे हैं।

25


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 से 25 रुपए प्रति किलो बाजार में बिकने वाली इस गोभी का स्वाद दूसरी गोभी की तुलना में अलग है, क्योंकि इसमें केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

35


धोनी के फार्म हाउस में उपजी गोभी का वजन आधे किलो से लेकर एक किलो के बीच है। धोनी की खेती संभालने वाले किसान निर्मल यादव बताते हैं कि बाजार में धोनी भैया के नाम से ही पूरी गोभी हाथों हाथ बिक जाती है। 

45


किसान निर्मल यादव बताते हैं कि इस गोभी के पत्ते भी साग के रूप में खाने में मजेदार हैं, क्योंकि यह पूरी तरह बर्मी कंपोस्ट और गोबर के खाद से पैदा की गई है। 
 

55


खेती-किसानी के प्रति रुचि रखने वाले महेंद्र सिंह धोनी फसल की देखभाल के प्रति भी गंभीर रहते हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos