भारत के लिए शुभ रहेंगे गणेश उत्सव के ये योग
इस बार गणेश उत्सव पर 4 ग्रह सूर्य सिंह राशि में, मंगल मेष में, गुरु धनु में और शनि मकर में रहेगा। ये चारों ग्रह अपनी-अपनी स्वामित्व वाली राशियों में रहेंगे। इन ग्रह योगों में गणेश उत्सव की शुरुआत भारत के लिए शुभ रहने वाली है। सभी ग्रहों की अनुकूलता और स्वतंत्र भारत की राशि कर्क के लिए समय श्रेष्ठ रहेगा। गुरु धनु में होने से यह संयोग ओर भी बेहतर बनेगा। व्यापार उन्नति करेगा और विश्व में भारत का वर्चस्व बढ़ेगा। प्राकृतिक आपदाओं में कमी आएगी। आतंकवाद नियंत्रण में रहेगा। जनता के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा गणेश उत्सव