उज्जैन. 16 नवंबर, मंगलवार को सूर्य राशि परिवर्तन करके तुला से वृश्चिक में प्रवेश करेगा। इस राशि में ये ग्रह 16 दिसंबर तक रहेगा। सूर्य के राशि बदलते ही तुला राशि पर गोचर करते हुए इनका नीच योग भी भंग हो जाएगा जिसके फलस्वरूप सूर्य से संबंधित मिलने वाले अशुभ प्रभावों में कमी आएगी। सिंह राशि के स्वामी सूर्य मेष राशि में उच्च राशि तथा तुला राशि में नीच राशिगत संज्ञक माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप से देखने को मिलेगा। आगे जानिए किस राशि पर कैसा होगा सूर्य के राशि परिवर्तन का असर...
सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। किसी दवा का रिएक्शन हो सकता है। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को अच्छे अंक के लिए और प्रयास करने होंगे। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। परिवार में जमीन जायदाद से सम्बंधित मामलों में उलझ सकते हैं।
212
इस राशि पर सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है। साझा व्यापार कर रहे लोगों में मतभेद हो सकता है। विदेशी कंपनियों में नौकरी अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। सरकारी विभागों में प्रतिक्षित कार्यो का निपटारा होगा।
312
सूर्य का राशि परिवर्तन इस राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। शत्रु परास्त होंगे, कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत बन रहे हैं। सरकारी नौकरी के आवेदन के लिए समय अनुकूल है। व्यर्थ व्यय और भागदौड़ के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
412
प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। यहां तक कि प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अभी प्रतीक्षा करें। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। सूर्य का प्रभाव आपको शोध परक तथा आविष्कारक कार्यों में अच्छी ख्याति दिलाएंगे। आप में रचनात्मक शक्ति की वृद्धि होगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। उन्हें परीक्षा में सफलता मिलेगी।
512
माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहें। अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। इस राशि के लोगों के लिए सूर्य का प्रभाव काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा सावधानीपूर्वक करें, सामान चोरी हो सकता है।
612
सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए सफलतादायक रहेगा। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। भाइयों में मतभेद बढ़ने न दें। सामाजिक पद प्रतिष्ठा की वृद्धि तो होगी ही आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की भी सराहना होगी।
712
जमीन-जायदाद से संबंधित विवाद आपस में सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। आंखों से संबंधित समस्या हो रही है। प्रशासनिक अधिकारियों से संबंध मजबूत होगा। बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। आय के एक से अधिक साधन बनेंगे।
812
आपकी राशि में गोचर करते हुए सूर्य मान-सम्मान तथा पद प्रतिष्ठा में वृद्धि करेंगे। कोई भी नया कार्य आरंभ करना चाहें अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उसे दृष्टि से अवसर बेहतरीन रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी भी सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।
912
आपकी राशि से सूर्य बारहवें स्थान पर रहेगा। ये स्थिति बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती है। अत्यधिक भागदौड़ के कारण तनाव एवं आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। धर्म-कर्म के मामलों में भी अधिक व्यय होगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे।
1012
सूर्य के राशि परिवर्तन से कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत बन रहे हैं। आय के साधन और मजबूत होंगे। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा।
1112
विभागों में प्रतीक्षित कार्यों का निपटारा होगा। सरकारी नौकरी के लिए भी आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी अवसर अनुकूल रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही। नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए अनुबंध प्राप्ति के योग बन रहे हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
1212
धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालयों में बढ़-चढ़कर दान पुण्य करेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। हो सकता है कार्यों में थोड़ी रुकावट आए किंतु सफलता आपको मिलेगी ही।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।