Published : Mar 21, 2022, 01:33 PM ISTUpdated : Mar 21, 2022, 02:11 PM IST
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह समय-समय पर राशि बदलता है और अस्त व उदय भी होता है। ग्रहों के अस्त व उदय होने का प्रभाव सभी लोगों पर किसी न किसी रूप में जरूर दिखाई देता है। इसी क्रम में 23 मार्च की सुबह गुरु ग्रह उदय हो जाएगा, जो 23 फरवरी से अस्त था। हालांकि गुरु ग्रह के उदय होने के समय को लेकर ज्योतिषियों में मतभेद है। फिर भी अधिकांश ज्योतिषी 23 मार्च को सही समय मान रहे हैं। गुरु के उदय होने से देश में शिक्षा और धर्म से संबंधित मामलों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों के लिए गुरु का उदय होने ठीक नहीं कहा जा सकता। आगे जानिए राशियों पर गुरु के उदय होने का प्रभाव… ये भी पढ़ें... कर्नाटक में गीता पर बवाल, इसके हर श्लोक में छिपा है परेशानियों का हल, ये हैं 5 लाइफ मैनजमेंट सूत्र 9 ग्रहों में से कौन-से ग्रह हमेशा टेढ़ी चाल चलते हैं और कौन-से ग्रहों की चाल में परिवर्तन होता रहता है? काशी में जलती चिताओं के बीच मुर्दों की राख से खेली गई होली, इस परंपरा में छिपा है गहरा ‘रहस्य’? 23 फरवरी को अस्त हुआ था गुरु ग्रह, अब होने वाला है उदय, इन 4 राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ सूर्य पर पड़ रही है शनि की टेढ़ी नजर, अशुभ होता है ऐसा योग, 14 अप्रैल तक इन 4 राशि वालों को रहना होगा बचकर
इस राशि के लोगों को इनकम ऑफ सोर्स यानी कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। इससे इनकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों के प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग भी इस समय बन रहे हैं।
212
इस राशि के लोगों का कामकाज का दायरा पहले से अधिक बढ़ सकता है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। साथ ही बिजनेस में कोई फायदे वाली डील हो सकती है।
312
गुरु के उदय होने से इस राशि के लोगों में धर्म के प्रति दिलचस्पी बढ़ सकती है और आध्यात्म की ओर भी रूझान रहेगा। सामाजिक कार्यों के चलते किसी कार्यक्रम में सम्मानित होने का मौका भी मिल सकता है।
412
इस राशि के लोगों के लिए गुरु का उदय होने ठीक नहीं कहा जा सकता। शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और सेहत को लेकर भी सावधान रहना होगा। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।
512
इस राशि के लोगों को पार्टनरशिप के बिजनेस में फायदा मिलने का योग बन रहे हैं। पति-पत्नी के बीच कोई विवाद है तो वह दूर हो सकता है, जिससे वैवाहिक सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य भी हो सकता है।
612
इस राशि के लोगों को पहले की गई मेहनत का फायदा इस समय मिल सकता है। दूर-दराज की यात्राएं होने का योग भी बन रहा है, जो सफलता दिलाएगी। मनचाही जगह ट्रांसफर भी हो सकता है।
712
इस राशि के लोगों को उच्च शिक्षा के योग बन रहे हैं। शिक्षा से जुड़ा जो काम अटका पड़ा था, वो हो सकता है। संतान से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
812
इस राशि के लोगों के लिए समय ठीक नही है। पुराने रोग फिर से परेशान कर सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों से किसी बात वाद-विवाद हो सकता है। इस समय इस राशि के लोगों को खुद पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बात और भी बिगड़ सकती है।
912
गुरु ग्रह के उदय होने से इस राशि वालों को मध्यम फलों की प्राप्ति होगी। किसी पुराने दोस्त से मिलने की खुशी रहेगी। लंबी यात्रा के योग भी इस समय बन रहे हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन भी हो सकता है।
1012
इस राशि के लोगों का बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। अटका हुआ धन इस समय मिलने से खुशी का अनुभव होगा। आपकी बुद्धि के बल पर आप हर काम आसानी से निपटा लेंगे। और आपकी मधुरी बोली आपको मान-सम्मान दिलाएगी।
1112
जो लोग धर्म के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें गुरु के उदय होने से फायदा हो सकता है। कोर्ट-कचहरी में काम करने वाले लोगों का प्रमोशन भी इस समय हो सकता है। हालांकि कोई मानसिक चिंता इस दौरान बनी रहेगी।
1212
पैसा अधिक खर्च होने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। न चाहते हुए भी अनचाहे खर्च करना पड़ सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। सेहत को लेकर भी सावधान रहना होगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें।