13 फरवरी तक रहेगा सूर्य-शनि का योग, देश-दुनिया में हो सकते हैं अनचाहे बदलाव, इन 2 राशियों को मिलेंगे शुभ फल

ज्योतिषियों के अनुसार, इस समय मकर राशि में सूर्य और शनि की युति बन रही है, जो युति 13 फरवरी, तक रहेगी। ज्योतिषीय ग्रंथों और विद्वानों के मुताबिक ये दोनों ग्रह आपस में दुश्मन है। साथ ही मकर शनि की राशि है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 7, 2022 8:24 AM IST

13
13 फरवरी तक रहेगा सूर्य-शनि का योग, देश-दुनिया में हो सकते हैं अनचाहे बदलाव, इन 2 राशियों को मिलेंगे शुभ फल

शनि और सूर्य के एक ही राशि में आ जाने से सिंह और वृश्चिक राशि वाले लोग अशुभ असर से बचेंगे। नौकरी और बिजनेस में मेहनत बढ़ेगी और उसका फायदा भी मिलेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। भाई-बहन, दोस्त और साथ काम करने वाले लोगों से मदद मिलेगी। दुश्मनों पर जीत भी मिलने के योग बन रहे हैं।
 

23

शनि और सूर्य का अशुभ योग मेष, मिथुन, तुला और कुंभ राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। इन राशियों के लोग मानसिक तनाव से परेशान रहेंगे। ऑफिस या फिल्ड में किसी से विवाद होने की आशंका है। किसी को पैसा उधार देने से बचना होगा। धन हानि भी हो सकती है। लोन से जुड़े कामों में रुकावटें आ सकती है। अधिकारियों या बड़े लोगों से विवाद होने के योग बन रहे हैं। कामकाज और रहने की जगह में बदलाव के योग बन रहे हैं।
 

33

सूर्य और शनि के योग से मेष, वृष, कर्क, कन्या, धनु, मकर और मीन राशि वाले लोगों पर मिला-जुला असर रहेगा। इन 7 राशियों के लोगों की मेहनत बढ़ेगी। तनाव और दौड़-भाग भी रहेगी। कामकाज से जुड़े कुछ रुके हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। यात्रा के योग हैं। पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े फैसले हो सकते हैं। रहने या काम करने की जगह में बदलाव होने की भी संभावना बन रही है।
 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos