Vasant Panchami 2022: वसंत पंचमी पर बन रहे हैं ये 2 शुभ योग, जानिए इस दिन कौन-कौन से शुभ काम कर सकते हैं

Published : Feb 04, 2022, 12:56 PM IST

धर्म ग्रंथों में देवी सरस्वती (Goddess Saraswati) को ज्ञान और संगीत की देवी बताया गया है। हर साल माघ शुक्ल पंचमी तिथि पर देवी सरस्वती का प्राकट्य दिवस वसंत पंचमी (Vasant Panchami 2022) के रूप में मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 5 फरवरी, शुक्रवार को मनाया जाएगा।

PREV
15
Vasant Panchami 2022: वसंत पंचमी पर बन रहे हैं ये 2 शुभ योग, जानिए इस दिन कौन-कौन से शुभ काम कर सकते हैं

ज्योतिषाचार्य डॉ. मिश्र के अनुसार, वसंत पंचमी पर मंदिरों और घरों में देवी सरस्वती की पूजा कर विद्या-बुद्धि के लिए प्रार्थना की जाती है। इस दिन विद्यारंभ संस्कार करते हुए कई बच्चों की पढ़ाई शुरू की जाती है। बच्चों को पहला शब्द लिखना सिखाया जाता है। 
 

25

विवाह के लिए बसंत पंचमी का दिन शुभ माना जाता है। ये साल के 4 अबूझ मुहूर्तों में से एक है। इस दिन बिना शुभ मुहूर्त के भी विवाह आदि शुभ कार्य किए जा सकते हैं। इससे सफलता भी मिलती है। इस दिन सामूहिक विवाह का आयोजन भी बड़े स्तर पर किया जाता है।
 

35

वसंत पंचमी पर विद्या और बुद्धि की देवी सरस्वती की पूजा के साथ ही गृह प्रवेश, नया कोर्स शुरू करना, पढ़ाई या परीक्षा की तैयारी करना, नई नौकरी की शुरुआत, किसी नए काम की शुरुआत, भूमि पूजन, मुंडन आदि शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
 

45

वसंत पंचमी का दिन खरीदी के लिए भी बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तु लंबे समय तक उपयोगी बनी रहती है और शुभ फल भी प्रदान करती है। इस दिन आप सोना, चांदी के आभूषण आदि चीजें खरीद सकते हैं।
 

55

वसंत पंचमी पर नए प्रतिष्ठान (दुकान, ऑफिस), शिक्षण संस्था की शुरुआत करना भी शुभ और मंगलकारी होता है। इस दिन बच्चों का विद्यारंभ संस्कार कराया जाना भी श्रेष्ठ होता है। गुरु ग्रह के उदित रहते इस दिन धार्मिक और मांगलिक काम किए जा सकेंगे।
 

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories