Published : Nov 19, 2021, 09:31 AM ISTUpdated : Nov 19, 2021, 10:55 AM IST
उज्जैन. इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण लगने जा रहा है, जो 19 नवंबर, शुक्रवार को है। भारतीय समयानुसार ग्रहण दोपहर 12.48 बजे से शुरू होगा, मध्य दोपहर 2.22 बजे और मोक्ष शाम 4.17 मिनट पर होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस ग्रहण का धार्मिक नहीं लेकिन ज्योतिषीय महत्व जरूर है। सभी राशियों पर इस ग्रहण का शुभ-अशुभ प्रभाव होगा। आगे जानिए ग्रहण का राशिफल…
इस राशि के लोगों की आय में कमी हो सकती है। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें, नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है। नौकरी या बिजनेस में कोई नया अवसर मिल सकता है। इस मौके को छोड़े नहीं।
उपाय- शिवजी की पूजा करें।
212
चंद्रग्रहण इसी राशि में होगा, इसलिए कोई भी निर्णय लेते समय किसी अनुभवी से सलाह अवश्य लें। धन हानि के योग भी बन रहे हैं। हेल्थ को लेकर भी सावधानी रखने की जरूरत है। पेट से संबंधित समस्या हो सकती है।
उपाय- चंद्रमा के मंत्रों का जाप करें।
312
इस राशि के लोगों के लिए चंद्रग्रहण सामान्य फल देने वाला रहेगा। यानी न तो कोई नुकसान होगा और न ही कोई विशेष लाभ। लेकिन हेल्थ को लेकर थोड़ी सावधानी जरूर रखनी होगी। आपका रुझान धर्म की ओर बढ़ेगा।
उपाय- नदी में कच्चा दूध प्रवाहित करें।
412
इस राशि के लिए चंद्रग्रहण मिश्रित फलकारी होगा। इस दौरान दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। किसी खास काम में सफलता भी मिल सकती है। पुराने विवाद भी इस समय सुलझ सकते हैं।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
512
किसी काम को लेकर मन अशांत रहेगा। भागदौड़ ज्यादा बनी रहेगी। किसी बात को लेकर टेंशन हो सकती है। बच्चों की वजह से परिवार में विवाद होने की संभावना है। इस समय आपको धैर्य से काम लेना होगा।
उपाय- राशि स्वामी सूर्य की पूजा करें।
612
किसी बड़े काम में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान किसी नए काम की शुरुआत उत्तम रहेगी। प्रियजनों से मुलाकात होगी। मनोरंजन और धार्मिक कामों में समय बीतेगा।
उपाय- कुष्ठ रोगियों की सेवा करें।
712
इस राशि के लोगों को धन संबंधी मामलों में समस्या उत्पन्न हो सकती है। दांपत्य जीवन में भी तनाव की स्थिति बन सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखने का प्रयास करें, नहीं तो किसी से बड़ा विवाद हो सकता है।
उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
812
इस राशि के लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतनी होगी। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें, नहीं तो परेशानी में आ सकते हैं।
उपाय- जरूरतमंद बच्चों की मदद करें।
912
आपके काम पर थोड़ा बहुत असर इस ग्रहण का पड़ेगा, लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है। कोई अनजान व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है। स्वास्थ्य को लेकर छोटी-मोटी समस्या हो सकती है।
उपाय- मंदिर में अनाज दान करें।
1012
कामकाज के मोर्चे पर चीजें सुखद रहेंगी, लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है। ऑफिस में अधीनस्थों से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। पति-पत्नी में मतभेद किसी बात पर मतभेद उभर सकते हैं।
उपाय- शिव मंदिर में दीपक लगाएं।
1112
इस राशि के लोगों को संबंधों के मामले में सचेत रहना होगा। अगर आप कोई बड़ी पूंजी निवेश करने की सोच रहे हैं, तो थोड़े दिन रुक जाएं। सकारात्मक बने रहें और अपनी मेहनत में कमी न रखें।
उपाय- श्रीराम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
1212
इस राशि के लोगों का प्रमोशन हो सकता है। स्वास्थ्य के मोर्चे पर, अपना खयाल रखें। पुरानी बीमारी एक बार फिर चिंता का कारण बन सकती है। पुराना कर्ज चुका देने ले खुशी का अनुभव होगा।