पढ़ाई-लिखाई में अव्वल होते हैं इन 5 राशियों के लोग, गिफ्ट में भी किताबें लेना करते हैं पसंद

उज्जैन. देखने में आता है कि कुछ लोग दिन-रात पढ़ाई में जुटे रहते थे। ऐसा नहीं है कि उन्हें खेलना-कूदना पसंद नहीं होता, लेकिन उनकी पहली पसंद ही पढ़ाई होती है। ऐसे लोगों को किताबी कीड़ा भी कहा जाता है। इन लोगों को गिफ्ट में भी किताबें ही ज्यादा पसंद आती हैं। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) कहता है कि राशियों का प्रभाव भी व्यक्ति के स्वभाव पर पड़ता है। ज्योतिष में 5 ऐसी राशियों के बारे में बताया गया है, जिनके लोगों को पढ़ना बेहद पसंद होता है और ये पढ़ाई-लिखाई में अव्वल रहते हैं। आगे जानिए इन राशियों के बारे में…

Asianet News Hindi | Published : Sep 28, 2021 5:27 PM IST

15
पढ़ाई-लिखाई में अव्वल होते हैं इन 5 राशियों के लोग, गिफ्ट में भी किताबें लेना करते हैं पसंद

ज्योतिष के अनुसार मिथुन राशि के लोग समझदार होने के साथ ही तार्किक भी होते हैं। ये लोग हमेशा अपने ज्ञान को बढ़ाना चाहते हैं और इसके लिए ये किताबें पढ़ना पसंद करते हैं। इस राशि को लोग काफी बुद्धिमान होते हैं।
 

25

इस राशि के लोगों को पढ़ना बहुत पसंद होता है और ये बहुत-बहुत देर तक किताबों को पढ़ते हुए ही समय बिताना पसंद करते हैं। इन्हें एक तरह से किताबी कीड़ा भी कहना गलत नहीं होगा। इस राशि के लोगों को उपहार में भी किताबे लेना ही सबसे ज्यादा अच्छा लगता है।
 

35

इस राशि को लोगों को किताबी कीड़ा तो नहीं कहा जा सकता क्योंकि एक ही स्थान पर बैठकर घंटों पढ़ाई करना इन्हें परेशान करता है, लेकिन ये स्वभाव से जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं और जब भी पढ़ाई करते हैं तो मन लगाकर करते हैं। इस राशि के लोग कई बार अपनी कक्षा में अव्वल रहते हैं।

45

इस राशि के लोग जब पढ़ाई करते हैं तो बेहद लग्न के साथ करते हैं। ये हमेशा पढ़ाई में आगे रहते हैं और जब पढ़ने बैठते हैं तो अपना पाठ पूरा करके ही उठते हैं। पढ़ाई ही नहीं बल्कि किसी भी कार्य को करने की अगर ये ठान लें तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।
 

55

इस राशि के लोगों के मन में अधिक से अधिक जानने की जिज्ञासा रहती है। इन्हें नई चीजें सीखना और उनके बारे में जानना बहुत पसंद होता है। ये लोग किसी भी परीक्षा से पहले चीजों को रट लेते हैं। इसी के साथ उन चीजों को बेहतर तरीके से समझना भी इनकी आदत में शुमार होता है। ये लोग पहले चीजों को समझते हैं उसके बाद उस पर प्रश्न उठाते हैं।
 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos