मासिक राशिफल: अगस्त में 5 ग्रह बदलेंगे राशि, 2 ग्रह रहेंगे वक्री, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए ये महीना

उज्जैन. अगस्त 2020 में ग्रह नक्षत्रों की स्थितियां कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगी, वहीं कुछ लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार, इस महीन में सिर्फ 5 ग्रह राशि बदलेंगे। 17 अगस्त को सूर्य राशि बदलकर कर्क से सिंह राशि में प्रवेश करेगा। मंगल ग्रह 16 अगस्त को मीन से मेष राशि में प्रवेश करेगा। बुध 1 अगस्त की रात को मिथुन से कर्क राशि में जाएगा। शुक्र ग्रह 1 अगस्त को वृष से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। वहीं चंद्रमा महीने की शुरूआत में धनु राशि में रहेगा, इसके बाद हर ढाई दिन में राशि बदलेगा। इनके अलावा गुरु धनु राशि में वक्री, शनि मकर राशि में वक्री, राहु मिथुन और केतु धनु राशि में रहेंगे। जानिए क्या होगा आपकी राशि पर असर

Asianet News Hindi | Published : Aug 1, 2020 2:54 AM IST

112
मासिक राशिफल: अगस्त में 5 ग्रह बदलेंगे राशि, 2 ग्रह रहेंगे वक्री, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए ये महीना

मेष
इस महीने शुक्र, बुध, राहु मिथुन राशि के तीसरे भाव में, सूर्य कर्क राशि के चौथे भाव में, केतु, चंद्रमा व गुरु धनु राशि के नवे भाव में और शनि मकर राशि के दसवे भाव में रहेगा। इस महीने सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। अगर कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो उसमें भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपके दिमाग में नए काम को लेकर क्रिएटिविटी चलती रहेगी। महीने के मध्य का समय थोड़ा नकारात्मक रहेगा। इस दौरान अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। खर्च में इजाफा होने के कारण बजट में कटौती करनी पड़ सकती है। आपके काम में बदलाने होने के योग भी बन रहे हैं। करियर में गलत लक्ष्य का चुनाव कर सकते हैं, इसलिए अपने से बड़े लोगों से सलाह जरूर लें। महीने के अंत में आप किसी षड़यंत्र का शिकार भी हो सकते हैं। निमोनिया से पानी से होने वाली बीमारी हो सकती है। महीने के अंत में रूका हुआ पैसा मिल सकता है। यात्रा भी होगी, जो आपको फायदा पहुंचा सकती है।
 

212

वृषभ
इस महीने शुक्र, बुध और राहु मिथुन का दूसरे भाव में, सूर्य कर्क राशि का तीसरे भाव में, चंद्रमा, केतु व गुरु धनु राशि का आठवे भाव में, शनि मकर राशि का नवम भाव में और मंगल मीन राशि क ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में किसी बात पर आपका मूड खराब हो सकता है। आंखों से संबंधित कोई रोग भी इस महीने हो सकता है। किसी रिश्तेदार या संबंधित से जुड़ा अशुभ समाचार मिल सकता है। 5 अगस्त के बाद समय थोड़ा आपके फेवर में होगा। उधार दिया पैसा आपको मिल सकता है। कारोबार में अटका पैसा भी इस महीने मिल सकता है। लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान इस महीने हो सकता है। महीने के बीच कोई मंहगी वस्तु चोरी या गुम हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। ऑफिस में अधिकारी आपके काम से खुश होंगे। परिवार में प्रेम बना रहेगा। 19-20 अगस्त को अचानक कोई परेशानी आ सकती है। परिवार में किसी व्यक्ति का गिरता हुआ स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। 28-29 अगस्त को ग्रहों की विपरीत चाल के कारण नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
 

312

मिथुन
इस महीने शुक्र-राहु-बुध मिथुन राशि का लग्न में, सूर्य कर्क राशि का दूसरे भाव में, केतु-गुरु-चंद्रमा धनु राशि का सातवें भाव में, शनि मकर रासि का आठवें भाव में, मंगल मीन राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। हास-परिहास और मनोरंजन में समय बीतेगा। 2-3 अगस्त का समय निराशा वाला रहेगा। धनि हानि के योग भी बन रहे हैं, साथ ही प्रेम संबंधों को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। दूसरे सप्ताह में अविवाहितों के विवाह तय होने के योग बन रहे हैं। गलत संगत के कारण नुकसान भी हो सकता है। बिजनेस में लापरवाही भारी पड़ सकती है। परेशान होकर आध्यात्मक की ओर रुझान बढे़गा। 16 अगस्त को चंद्रमा का परिभ्रमण आपकी राशि में होगा। इस समय सकारात्मक परिवर्तन होंगे और परेशानियां कुछ कम होंगी। धन लाभ तो कुछ खास नहीं होगा, लेकिन मन में संतोष बना रहेगा। महीने के अंतिम सप्ताह में कोर्ट-केस या सरकारी कामों में उलझ सकते हैं। किसी विवाद में आपका नाम आ सकता है। इस दौरान कोई अशुभ समाचार भी आपको मिल सकता है।
 

412


कर्क
इस महीने में सूर्य कर्क राशि का लग्न में, चंद्रमा-केतु-गुरु धनु राशि का छठे भाव में, शनि मकर राशि का सातवें भाव में, मंगल मीन राशि का नवें भाव में, शुक्र-राहु-बुध मिथुन राशि का बारहवें भाव में रहेगा। इस महीने पर सही जगह पर पैसे का निवेश करेंगे, भविष्य में इसका फायदा नजर आएगा। सामाजिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। चंद्रमा और शनि की युति के कारण पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं। महीने के दूसरे सप्ताह में बिजनेस और नौकरी की स्थितियां सुधरेंगी। सहकर्मी भी आपको सहयोग करेंगे। इस दौरान मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। इस दौरान आपको ऐसी जगह से मदद मिल सकती है, जहां से आपने उम्मीद नहीं की थी। महीने के तीसरे सप्ताह में आपसे कोई गंभीर लापरवाही हो सकती है। 17-18 को चंद्रमा आपकी राशि में रहेगा, इसका पूरा-पूरा फायदा आपको मिलेगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। अंतिम सप्ताह में बिजनेस से जुड़ा कोई बड़ा एग्रीमेंट हो सकता है। पार्टनर से जुड़े किसी विवाद का अंत भी इस समय हो जाएगा। 30-31 को मानसिक शांति मिलेगी।
 

512

सिंह                   
इस महीने केतु-चंद्रमा-गुरु धनु राशि का पांचवें भाव में, शनि मकर राशि का छठे भाव में, मंगल मीन राशि का आठवें भाव में, शुक्र-बुध-राहु मिथुन राशि का ग्यारहवें भाव में, सूर्य कर्क राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने का पहला सप्ताह शानदार बीतेगा। यह समय पहचान, सम्मान, पुरस्कार व गौरव पाने का है। आपके शौक पूरे होंगे। इस समय आप पूरी निश्चिंतता से आगे बढ़ेंगे। पति-पत्नी के बीच बेहतरीन तालमेल बैठेगा। महीने का दूसरा सप्ताह मिश्रत फल देने वाला रहेगा। इस समय आय में कमी हो सकती है। पुरानी उलझनें फिर से चिंता बढ़ा सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। इंटरव्यू में सफलता भी मिल सकती है। विवादित मामले भी आसानी से सुलझा सकेंगे। राजनीतिक लाभ मिलेगा। 17-18 को चंद्रमा की स्थिति ठीक नहीं रहेगी। नसों में खिचांव, पाइल्स, घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है। वरिष्ठजन आपसे नाराज हो सकते हैं। महीने के अंतिम सप्ताह में अचल संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। अटके हुए काम अधिकारियों की मदद से पूरे होंगे। पढ़ाई में आ रही परेशानियां भी इस समय दूर हो सकती हैं।  

612

कन्या
इस महीने गुरु-चंद्रमा- केतु धनु राशि के चौथे भाव में, शनि मकर राशि का पंचम भाव में, मंगल मीन राशि का सातवें भाव में, शुक्र-राहु-बुध मिथुन राशि का दसवें भाव में, सूर्य कर्क राशि का ग्याहरवें भाव में रहेगा। इस महीने कुछ अशुभ परिस्थितियां बन सकती हैं। 1 और 2 अगस्त को चंद्रमा की स्थिति अनुकूल नहीं है। आपकी सारी योजनाएं धरी की धरी रह जाएंगी। कोई अप्रिय घटना या अशुभ समाचार मिल सकता है। आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। 8 और 9 अगस्त को सातवां चंद्रमा सुख-शांति प्रदान करेगा। आपकी प्रवृत्ति उदार रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीता पाएंगे। इसके बाद का समय थोड़ा कष्टकारी हो सकता है। आपकी कोई गलती पकड़ में आ सकती है। महीने का तीसरा सप्ताह मिश्रित फलकारी रहेगा। विद्यार्थियों के लिए ये समय सफलदायक रहेगा। समय का सदुपयोग कर पाएंगे। बिजनेस में कोई ठोस निर्णय इस समय ले सकते हैं। महीने के अंतिम सप्ताह में धन लाभ के योग बन रहे हैं। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर और ऑफिस में माहौल सकारात्मक रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने से मन शांत रहेगा।
 

712

तुला
इस महीने केतु-चंद्रमा-गुरु धनु राशि का तीसरे भाव में, शनि मकर राशि का चौथे भाव में, मंगल मीन राशि का छठे भाव में, शुक्र-बुध-राहु मिथुन राशि का नौवें भाव  में, सूर्य कर्क राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत तनाव भरी रहेगी। 2 से 4 अगस्त के बीच चंद्रमा और शनि की युति से पैसा कहीं अटक सकता है। इस समय शत्रु सक्रिय रहेंगे। नौकरी में एक के बाद एक परेशानी आएगी। आप अपने लोगों से दूर होते चले जाएंगे। 8 से 15 अगस्त तक का समय ठीक रहेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर हो सकती है। घर की जिम्मेदारी ठीक से निभा पाएंगे। किसी की बात आपको चुभ सकती है। इस समय आप वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। 16 से 23 अगस्त के बीच प्रमोशन की सूचना मिल सकती है। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा। महीने का अंतिम समय शानदार रहेगा। अप्रत्याशित रूप से धन लाभ के योग बन रहे हैं। मनोरंजन और पार्टी में समय बीतेगा। 
 

812

वृश्चिक
इस महीने केतु-चंद्रमा-गुरु धनु राशि का दूसरे भाव में, शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, मंगल मीन राशि का पांचवें भाव में, राहु-शुक्र-बुध मिथुन राशि का आठवें भाव में, सूर्य कर्क राशि का नौवें भाव में रहेगा। 1-2 अगस्त को 3 ग्रहों का दूसरे भाव में प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारेगा। इस समय चिंताओं से राहत मिलने के संकेत हैं। बिजनेस में विस्तार के लिए नई-नई संभावनाएं तलाशेंगे। आपके द्वारा कुछ जनोपयोगी काम संपन्न होंगे। महीने के दूसरे सप्ताह में आप तमाम व्यस्तताओं और भागदौड़ के बाद भी परिवार के लिए समय निकाल लेंगे। ये समय विद्यार्थियों के लिए शुभ रहेगा। परिवार के भविष्य की चिंता इस समय आपको सताएगी। इसके लिए आप जरूरी कदम भी उठाएंगे। 16 से 23 के बीच आपका पैसा कहीं अटक सकता है, जिससे आपका मूड ऑफ हो जाएगा। बिजनेस में निवेश से जुड़ा फैसला सोच-समझकर लें। नौकरी में अधिकारी वर्ग से दोस्ती आपके काम आएगी। 25 से 27 के बीच आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कुछ नया सीखने को मिलेगा। जो काम हाथ में लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे।
 

912

धनु
इस महीने केतु-चंद्रमा-गुरु धनु राशि का लग्न में, शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, मंगल मीन राशि का चौथे भाव में, शुक्र-बुध-राहु मिथुन राशि का सातवें भाव में, सूर्य कर्क राशि का आठवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में अंतिम दिन को छोड़ दें बाकी समय शानदार रहेगा। रोजगार के नए मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। ऑफिस में आपकी कार्यशैली अधिकारियों को पसंद आएगी। कोई बहुमूल्य उपहार भी मिल सकता है। 8-9 अगस्त को कोई बुरी खबर मिल सकती है। बनता हुआ काम अंतिम क्षणों में जाकर रूक जाएगा। 12-13 को उधार दिया पैसा वापस आ सकता है। इस समय आपको ध्यान पूरी तरह से लक्ष्य की ओर रहेगा। हेल्थ ठीक रहेगी। महीने के तीसरे सप्ताह में लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। इस समय आप मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। महीने के अंतिम दिनों में आप कुछ ज्यादा ही दिल खोलकर खर्च करेंगे। इस समय आपकी छबि लोगों के सामने खराब हो सकती है। भाई-बहन से संबंध बिगड़ सकते हैं।
 

1012

मकर
इस महीने शनि मकर राशि का लग्न में, मंगल मीन राशि का तीसरे भाव में, राहु-शुक्र-बुध मिथुन राशि का छठे भाव में, सूर्य कर्क राशि का सातवें भाव में, केतु-चंद्रमा-गुरु धनु राशि के बारहवें भाव में रहेंगे। महीने के पहले ही दिन बॉस आपसे किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। 3-4 को सन्मुख चंद्रमा सफलता दिलाएगा। आप काम और परिवार के बीच संतुलन बनाने में सफल रहेंगे। बच्चों को लेकर किसी बात की चिंता हो सकती है। 10-11 को चौथा चंद्रमा किसी से विवाद करवा सकता है। इस समय आप पर हीन भावना हावी हो सकती है। 15 अगस्त को कोई मंहगी वस्तु खरीद सकते हैं। ये समय आपकी भावनाओं के अनुकूल रहेगा। 16 से 23 के बीच आपको अपने फैसले बदलने पड़ सकते हैं। परिवार के सहयोग से अटके काम पूरे होंगे। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। इस समय सातवां चंद्रमा आपके लिए सुखदायक रहेगा। आप शांत रहते हुए भी अपने सभी काम आसानी से पूरे करवा पाएंगे। महीने के अंतिम दिनों में आपको किस्मत का साथ मिलेगा और आप इच्छित सफलता प्राप्त करेंगे।

1112

कुंभ
इस महीने मंगल मीन राशि का दूसरे भाव में, शुक्र-बुध-राहु मिथुन राशि का पांचवें भाव में, सूर्य कर्क राशि का छठे भाव में, चंद्रमा-केतु- गुरु धनु राशि का ग्यारहवें भाव में और शनि मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में आपकी राशि में गजकेसरी योग बन रहा है, इससे आपको पैसों से जुड़ा फायदा सकता है। 4-5 अगस्त को शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। इस समय आपको कोई अशुभ समाचार भी मिल सकता है। कोई झूठा आरोप भी आप पर लग सकता है। 10 अगस्त के बाद रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इस समय आप पुरानी नौकरी छोड़ नई ज्वाइन कर सकते हैं। इस समय किसी भी विषय पर सोच-विचार करने के बाद ही निर्णय लें। 16 अगस्त के बाद राजनीति से जुड़े लोगों का वर्चस्व बढ़ेगा। इस समय आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। 23 से 31 के बीच मान-सम्मान मिलेगा। साहित्यिक व रचनात्मक क्षेत्र की ओर रुझान होगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा।
 

1212

मीन
इस महीने मंगल मीन राशि का लग्न में, शुक्र-बुध-राहु मिथुन राशि का चौथे भाव में, सूर्य कर्क राशि का पांचवें भाव में, केतु-गुरु-चंद्रमा धनु राशि का दसवें भाव में, शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरुआत में 11वां चंद्रमा लाभदायक रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। आप कुछ ऐसा काम करेंगे, जिससे आपकी रचनात्मकता लोगों के सामने आएगी। इस समय स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 10 अगस्त के बाद मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस समय आप दांत दर्द परेशान हो सकते हैं। 14-15 को वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो मुसीबत में फंस सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। तीसरे सप्ताह में खर्च में बढोत्तरी होगी। विदेश जाने वालों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम प्रसंग की शुरूआत हो सकती है। महीने के अंतिम दिनों में संतान से सुख मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। कुछ मामलों में आपको संतोष रखना पड़ेगा। इंटरव्यू में सफलता भी मिल सकती है।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos