Diwali 2022: सपने में दिखे देवी लक्ष्मी या ये खास चीजें तो समझिए चमकने वाली है आपकी किस्मत

Published : Oct 20, 2022, 01:39 PM ISTUpdated : Oct 20, 2022, 01:44 PM IST

उज्जैन. ऐसा माना जाता है कि जब भी किसी के अच्छे दिन शुरू होने वाले होते हैं तो उसे कुछ संकेत मिलने लगते हैं। सपने भी इन संकेतों में से एक है। हालांकि बहुत कम लोग होते हैं जिन्हें रात में देखे गए सपने याद रहते हैं। कुछ सपने ऐसे होते हैं जो बताते हैं कि जल्द ही आपकी किस्मत चमकने वाली है। अगर सपने में देवी लक्ष्मी या इनसे जुड़ी कुछ दिखाई दें तो इसे शुभ संकेत समझना चाहिए। दीपावली (Diwali 2022) के मौके पर हम आपको कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में बता रहे हैं जो धन लाभ होने का संकेत देते हैं। आगे जानिए इन सपनों के बारे में…  

PREV
15
Diwali 2022: सपने में दिखे देवी लक्ष्मी या ये खास चीजें तो समझिए चमकने वाली है आपकी किस्मत

अगर किसी को सपने में देवी लक्ष्मी प्रसन्न मुद्रा में दिखाई दें तो समझना चाहिए कि जल्दी ही आपकी किस्मत बदलने वाली है। निकट भविष्य में आपको धन लाभ भी हो सकता या फिर आपको पैसा कहीं अटका है तो वह भी मिल सकता है। देवी लक्ष्मी का सपने में दिखाई देना सुख-समृद्धि की संकेत है।
 

25

देवी लक्ष्मी के चित्र में अक्सर उनके हाथों में धन से भरा घड़ा दिखाया जाता है। अगर सपने में किसी को धन से भरा इसी तरह का घड़ा दिखाई दे तो इसे धन लाभ का संकेत समझना चाहिए। बिनजेस में अचानक कोई बड़ा फायदा भी हो सकता है या नौकरी में अच्छा इंक्रीमेंट लग सकता है।
 

35

कमल का फूल देवी लक्ष्मी का आसन माना जाता है। इसका उपयोग देवी लक्ष्मी की पूजा में विशेष रूप से किया जाता है। सपने में कमल का फूल दिखाई दे तो समझना चाहिए कि बिजनेस या नौकरी में आपको शुभ फल मिलने वाले हैं। आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
 

45

यदि सपने में किसी को हाथी दिखाई दे या हाथी पर सवार देवी लक्ष्मी दिखे तो इसे भी शुभ संकेत मानना चाहिए। हाथी भगवान श्रीगणेश के साथ-साथ देवी लक्ष्मी से भी संबंधित है। अगर आपके जीवन में परेशानियां बनी हुई है तो वह दूर हो सकता है, ऐसा मानना चाहिए।
 

55

शंख को देवी लक्ष्मी का सहोदर कहा जाता है यानी भाई। सपने में यदि शंख दिखाई दे तो समझना चाहिए कि आपके वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होने वाली हैं और पैसों की तंगी भी। शंख को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना गया है। सपने में इसका दिखना शुभ संकेत माना जाता है।
 

ये भी पढ़ें-

Dhanteras 2022 Upay: ये हैं वो 5 यंत्र जो कंगाल को भी बना देते हैं मालामाल, जानें इन्हें कब घर लेकर आएं?

Diwali Puja 2022: जानिए लक्ष्मी पूजा में कितने दीपक जलाना चाहिए और क्यों?

Dhanteras 2022: 22 अक्टूबर, दिन शनिवार को है धनतेरस, राशि अनुसार जानिए इस दिन क्या खरीदें...
 

Read more Photos on

Recommended Stories