Monthly Horoscope October 2022: अक्टूबर 2022 में इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान?

October 2022 horoscope: साल 2022 का दसवां महीना अक्टूबर शुरू होने वाला है। इस महीने में हिंदू पंचांग के दो महीने आश्विन और कार्तिक रहेंगे। आश्विन मास 9 अक्टूबर तक रहेगा और इसके बाद कार्तिक मास शुरू हो जाएगा। इस महीने में सूर्य, चंद्रमा, शुक्र और बुध ग्रह राशि बदलेंगे। वहीं शनि की चाल में परिवर्तन देखने को मिलेगा। अन्य ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। ग्रहों के राशि बदलने से कई योग भी बनेंगे। इसका असर भी सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप में देखने को मिलेगा। आगे मासिक राशिफल से जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये अक्टूबर 2022…
 

Manish Meharele | / Updated: Oct 01 2022, 06:00 AM IST

112
Monthly Horoscope October 2022: अक्टूबर 2022 में इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान?

इस महीने राहु मेष राशि का लग्न में, मंगल वृषभ राशि का दूसरे भाव में, बुध-सूर्य-शुक्र कन्या राशि का छठे भाव में, केतु तुला राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा वृश्चिक राशि का आठवें भाव में, शनि मकर राशि का दसवें भाव में, गुरु मीन राशि का बारहवें भाव में रहेगा। अटके हुए कामों में गति आ सकती है। संतान पक्ष से भी खुशियों के समाचार सुनने को मिलेंगे। गुप्त साधनों से आय की प्राप्ति हो सकती है। भावनात्मक संबंध पहले से मजबूत होंगे। किसी दूसरे के विवाद में आपका नाम आ सकता है, इस वजह से आपको अपमान का सामना करना पड़ेगा। आपके शत्रु इसका फायदा उठाएंगे। आप ईमानदारी से अपना काम करेंगे। संपत्ति को लेकर भाइयों के बीच तनाव बढ़ सकता है। किसी खास व्यक्ति से मिलकर आपका मन हल्का हो जाएगा। वैवाहिक कार्यक्रमों में जाने का अवसर मिलेगा। 

लव लाइफ
वैवाहिक जीवन के लिए समय मिलाजुला रहेगा। विवाद भी रहेगा और आपसी प्रेम भी। प्रेमियों के लिए समय ठीक नहीं रहेगा। वादे टूट सकते हैं और साथी से धोखा मिल सकता है। 

नौकरी-बिजनेस 
जॉब के लिए समय अनुकूल रहेगा। काम की अधिकता रहेगी। दबाव के कारण काम की गति धीमी रहेगी। व्यापार के लिए महत्वपूर्ण सौदों को थोड़ा टालने का समय है। काम की अधिकता के कारण अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। 

हेल्थ 
घुटनों का दर्द बढ़ेगा और तबीयत थोड़ी नासाज रह सकती है। आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान इस महीने रखना पड़ सकता है।
 

212

इस महीने मंगल मेष राशि का लग्न में, सूर्य-बुध-शुक्र कन्या राशि का पांचवें भाव में, केतु तुला राशि का छठे भाव में, चंद्रमा वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, शनि मकर राशि का नौवें भाव में, गुरु मीन राशि का ग्यारहवें भाव में, राहु मेष राशि का बारहवें भाव में रहेगा। इस महीने आय बेहतर रहेगी एवं कार्य समय पर संपन्न होंगे। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। नए काम की प्राप्ति भी होगी। जमीन एवं मकान से लाभ होगा। उसमें वृद्धि भी हो सकती है। सरकारी कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी। यात्राएं सुखदायक होंगी एवं विदेश जाने में सफलता मिलेगी। कार्य स्थान पर अच्छा माहौल रहेगा। कार्य समय पर होते रहेंगे। दोस्तों का साथ मिलेगा एवं भ्रमण पर जाने का मौका मिल सकता है। त्यौहार में आनंद आएगा एवं मनचाहे काम समय पर संपंन्न होंगे। सहयोग की प्राप्ति होगी। कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। 

लव लाइफ
जीवनसाथी आपको किसी मामले में बहुत सपोर्ट करेगा। प्रेम बढ़ेगा। प्रेमियों के लिए अच्छा समय है। प्रेम विवाह के लिए समय अनुकूल रहेगा। 

नौकरी-बिजनेस
जॉब के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। नया काम मिलेगा जिसे आप समय पर पूरा कर देंगे। कार्य स्थल का माहौल सकारात्मक और आपके पक्ष में रह सकता है। आय और अधिक लाभ के मौके बन रहे हैं। बाजार पर नजर रखेंगे तो आपको अच्छा मौका मिल सकता है। 

हेल्थ
सेहत हर तरह से अच्छी रहेगी। कुछ पुराने रोगों में राहत रहेगी। अगर दिनचर्या को व्यवस्थित रखेंगे तो आपको इस महीने कोई समस्या नहीं आने वाली है।
 

312

इस महीने सूर्य-बुध-शुक्र कन्या राशि का चौथे भाव में, केतु तुला राशि का पांचवें भाव में, चंद्रमा वृश्चिक राशि का छठे भाव में, शनि मकर राशि का आठवें भाव में, गुरु मीन राशि का दसवें भाव में, राहु मेष राशि का ग्यारहवें भाव में, मंगल वृषभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। आय बेहतर रहेगी, किंतु खर्चे भी ज्यादा रहेंगे। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा एवं उनके साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। प्रेम प्रस्ताव में सफलता मिलेगी एवं जीवन साथी भी अनुकूल रहेगा। चंद्र की अनुकूलता धन की प्राप्ति कराएगी। कार्य स्थान पर सुखद वातावरण रहेगा। नए कार्य की प्राप्ति संभव है। नौकरी में प्रमोशन एवं अधिकारी सहयोग प्रदान करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय पक्ष का है। अवैधानिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। संभलकर रहें एवं कोई गलत काम नहीं करें। 

लव लाइफ
दाम्पत्य में मधुरता आएगी। किसी समस्या के समाधान के लिए जीवनसाथी की सलाह कारगर हो सकती है। प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहेगा। प्रेम प्रस्ताव स्वीकार होंगे।

नौकरी-बिजनेस 
कार्य स्थल पर माहौल आपके अनुकूल रहेगा। काम तेज गति से होंगे और आपकी कार्यशैली से लोग काफी प्रभावित भी होंगे। व्यापार में लाभ देने वाला समय है। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। 

हेल्थ
सेहत के लिहाज से समय ठीक है। खानपान नियमित रहेगा। थकान और तनाव दूर होंगे।
 

412

इस महीने सूर्य-बुध-शुक्र कन्या राशि का तीसरे भाव में, केतु तुला राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में, शनि मकर राशि सातवें भाव में, गुरु मीन राशि का नौवें भाव में, राहु मेष राशि का दसवें भाव में, मंगल वृषभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। आय कम रहेगी एवं कार्य में देरी हो सकती है। क्रोध की अधिकता रहेगी। 3 तारीख से कार्य में गति आएगी एवं समयानुसार कार्य होंगे। आय में भी वृद्धि होगी एवं नए व्यापारिक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। 12 के बाद समय अच्छा हो जाएगा।। त्यौहारों में आनंद उठा पाएंगे। आय अच्छी बनी रहेंगी एवं परिवार का सपोर्ट प्राप्त होगा। नए संपर्क लाभकारी होंगे। जीवन साथी से वैचारिक तनाव हो सकता है। मित्रों से सहयोग मिलेगा एवं संतान भी अनुकूल रहेंगी। उपहार की प्राप्ति होगी एवं यात्रा पर जाने का योग भी बन सकता है। 

लव लाइफ
दाम्पत्य में खुशियां रहेंगी। आपसी प्रेम रहेगा। जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है। प्रेमियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। कोई प्रस्ताव स्वीकार हो सकता है। 

नौकरी-बिजनेस 
नौकरी के लिए महीने की शुरुआत तनाव भरी रह सकती है। पहले सप्ताह के बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। व्यापार के लिए महीना अच्छा रहेगा। लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा। नियमित आय रहेगी। 

हेल्थ
सेहत अच्छी रहेगी। काम के तनाव में खानपान बिगड़ सकता है, जिससे पेट संबंधी कुछ समस्याएं आ सकती हैं।

512

इस महीने बुध-शुक्र कन्या राशि का दूसरे भाव में, केतु तुला राशि का तीसरे भाव में, चंद्रमा वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, शनि मकर राशि का छठे भाव में, गुरु मीन राशि का आठवें भाव में, राहु मेष राशि का नौवें भाव में, मंगल वृषभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। सम्पत्ति के लिए समय आपके पक्ष का रहेगा। कानूनी विवादों से इस समय दूर रहें। जितना टाल सकते हैं, टाल दें। नई सम्पत्ति से लाभ का अवसर है। परिवार प्रसन्न रहेगा। वैचारिक मतभेद दूर होंगे। आपसी समझ और सामंजस्य बढ़ेगा। संतान से कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है। भाइयों से थोड़ा विवाद हो सकता है। सहयोग बना रहेगा। आय अच्छी बनी रहेगी एवं कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। खर्च की अधिकता एवं विरोधी नुकसान करने का प्रयास करेंगे। परिवार साथ देगा एवं कार्य समयानुसार हो जाएंगे। 

लव लाइफ
जीवनसाथी के साथ आपकी समझ समय के साथ बढ़ेगी। मधुरता बरकरार रहेगी। कोई विवाद नहीं होगा। प्रेमियों के लिए भी समय सफलता भरा है। विवाह के योग बनेंगे। 

नौकरी-बिजनेस 
नौकरी में थोड़ी राहत रहेगी। काम का बोझ कम होगा। कुछ नया काम आपको मिल सकता है। किसी अधिकारी से विशेष सहायता या समर्थन मिल सकता है। व्यापार के लिए समय अनुकूल होगा। नए तरीके से काम शुरू करने पर विचार होगा। 

हेल्थ
सेहत के लिए समय अनुकूल है। कुछ पुरानी परेशानियां सामने आ सकती हैं। लेकिन, आप नियमित दिनचर्या से इसको नियंत्रित कर सकते हैं।
 

612

इस महीने सूर्य-बुध-शुक्र कन्या राशि का लग्न में, केतु तुला राशि का दूसरे भाव में, चंद्रमा वृश्चिक राशि का तीसरे भाव में, शनि मकर राशि का पांचवे भाव में, गुरु मीन राशि का सातवें भाव में, राहु मेष राशि का आठवें भाव में, मंगल वृषभ राशि का नौवें भाव में रहेगा।
परिवार के साथ उत्सवों में शामिल रहेंगे। किसी बात पर बहस हो सकती है। संतान से कुछ चिंताजनक स्थिति मिल सकती है। भाइयों से सहयोग मिलेगा। कानूनी मसलों में आपकी जीत हो सकती है। पुराने सम्पत्ति के मामलों में गति आ सकती है। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा एवं आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। कर्ज वाले परेशान हो सकते हैं। परिवार का सहयोग भी कम रहेगा। घमंड के कारण ज्यादा नुकसान हो सकता है। विचारों में स्थिरता नहीं रहेगी। आर्थिक सुधार होगा एवं काम में मन लगेगा। 

लव लाइफ
दाम्पत्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को कोई महंगा गिफ्ट दे सकते हैं। उपहार मिलेगा भी। प्रेमियों के लिए भी समय अच्छा गुजरेगा। विवाह की बात चल सकती है। 

नौकरी-बिजनेस 
इस समय आपका काम बहुत अच्छा रहेगा। आप समय पर टारगेट पूरे करने में सक्षम होंगे लेकिन उसके मुकाबले आपकी आय थोड़ी कमजोर हो सकती है। व्यापार में बहुत दौड़धूप होगी लेकिन लाभ कम हो सकता है। कोई नया सौदा आपको परेशानी में डाल सकता है।

हेल्थ
सेहत का ध्यान रखें। पुराने रोगों से परेशानी हो सकती है। दवाइयों का नियमित सेवन करें।
 

712

इस महीने केतु तुला राशि का लग्न में, चंद्रमा वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, शनि मकर राशि का चौथे भाव में, गुरु मीन राशि का छठे भाव में, राहु मेष राशि का सातवें भाव में, मंगल वृषभ राशि का आठवें भाव में, सूर्य-बुध-शुक्र कन्या राशि का बारहवें भाव में रहेगा। सम्पत्ति के लिए समय अच्छा है। किराएदार अनुकूल रहेंगे। कोई लाभ हो सकता है। नया वाहन खरीद सकते हैं। परिवार के लिए ये समय थोड़ा चिंताजनक हो सकता है। कोई कीमती सामान चोरी होने या गुम होने का भय हो सकता है। संतान से राहत रहेगी। योजनाएं सफल होंगी एवं आय में तेजी बनी रहेगी। अनुकूल चंद्रमा समय को पक्ष का बनाए हुए है। विरोधी शांत रहेंगे एवं विवादों में विजय प्राप्त होगी। न्यायलयीन कार्यों में पक्ष मजबूत होगा एवं संतान सहयोग प्रदान करेगी। कोई भी फैसला सोच कर करें। 

लव लाइफ
पति-पत्नी के संबंधों में निकटता और मधुरता रहेगी। आपसी सलाह से कुछ बड़ा काम निपटाएंगे। प्रेमियों के लिए उपहार प्राप्त होने का समय है। 

नौकरी-बिजनेस
समय आपके फेवर का रहेगा। कोई बड़ा काम आपको सौंपा जा सकता है। बेरोजगारों को भी इस महीने कुछ रोजगार मिल सकता है। धन की आवक अच्छी रहेगी। किसी बड़े निवेश के समय आपको विशेषज्ञों की सलाह लेनी होगी। जोखिम लेने से पहले विचार करें। 

हेल्थ
सेहत अच्छी रहेगी। घुटनों के दर्द में आराम रहेगा। पुरानी चोटों से भी उभर सकते हैं। आराम रहेगा। तनाव और थकान दूर होगी।
 

812

इस महीने चंद्रमा वृश्चिक राशि का लग्न में, शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, गुरु मीन राशि का पांचवें भाव में, राहु मेष राशि का छठे भाव में, मंगल वृषभ राशि का सातवें भाव में, सूर्य-बुध-शुक्र कन्या राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। परिवार के लिए समय अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में समय बीतेगा। भाइयों का सहयोग रहेगा। कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। कोई पुराना दोस्त भी मिल सकता है। सम्पत्ति में कुछ इजाफा हो सकता है। किसी पुराने जमीन विवाद में आपके पक्ष में हो सकता है। सम्पत्ति से लाभ मिल सकता है। कार्य की चिंता रहेगी। निजी कार्य में लोगों का दखल हो सकता है। गुप्त योजनाएं भी बाहर आ सकती हैं। सावधान रहें। आय स्थिर रहेगी एवं लंबित कार्य के लिए प्रयास करने होंगे। विदेश यात्रा में दिक्कतें आएगी। बेकार के कार्यों में समय नष्ट होगा। 

लव लाइफ
जीवनसाथी के साथ कहीं यात्रा हो सकती है। रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। प्रेमियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। 

नौकरी-बिजनेस
जॉब में नए ऑफर का समय है। कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। किसी के सामने अपनी योजनाओं का खुलासा ना करें। बिजनेस के लिए समय उतार-चढ़ाव वाला समय रहेगा। लाभ में कमी रहेगी। कोई बड़ा काम हाथ लग सकता है। 

हेल्थ
सेहत के लिए समय मिलाजुला रहेगा। कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। मौसमी बीमारियों से बचकर रहें।
 

912

इस महीने शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, गुरु मीन राशि का चौथे भाव में, राहु मेष राशि का पांचवें भाव में, मंगल वृषभ राशि का छठे भाव में, सूर्य-बुध-शुक्र कन्या राशि का दसवें भाव में, चंद्रमा वृश्चिक राशि का बारहवें भाव में रहेगा। सम्पत्ति से आय होगी। कोई अच्छा अवसर आपके हाथ आ सकता है। किराए पर दी गई सम्पत्ति से भी लाभ हो सकता है। वाहन पर खर्च होने के योग हैं। विरोधियों का शमन होगा एवं आय अच्छी बनी रहेंगी। चंद्र की अनुकूलता मन की प्रसन्नता प्रदान करेगा। योजनाएं सफल होंगी एवं वर्चस्व बढ़ेगा। कार्य सुगमता से सपंन्न होंगे एवं परिवार अनुकूल बना रहेगा। संतान से सहयोग प्राप्त होगा एवं रोगों में आराम रहेगा। मांगलिक उत्सवों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। मित्रों से सहयेाग मिलेगा एवं त्यौहार में आनंद रहेगा। उपहारों की प्राप्ति होगी। 

लव लाइफ
जीवनसाथी आपके अनुकूल रहेगा। रिश्ते में मधुरता रहेगी। प्रेमियों के लिए समय ठीक है। अपनी बातें गोपनीय रखने की कोशिश करें। 

नौकरी-बिजनेस
जॉब में सोचे काम समय पर होंगे। आपकी योजनाएं सफल होंगी। अधिकारी खुश रहेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आय अच्छी बनी रहेगी। अन्य साधनों के भी आय होगी। व्यापार के लिए समय अनुकूल है। आपको हर तरफ से लाभ की सूचनाएं मिलेंगी। 

हेल्थ
सेहत में पहले से सुधार होगा। आपको मानसिक तनाव से भी राहत मिलेगी। पुराने रोगों में आराम रहेगा।
 

1012

इस महीने शनि मकर राशि का लग्न में, गुरु मीन राशि का तीसरे भाव में, राहु मेष राशि का चौथे भाव में, मंगल वृषभ राशि का पांचवें भाव में, सूर्य-बुध-शुक्र कन्या राशि का नौवें भाव में, केतु तुला राशि का दसवें भाव में, चंद्रमा वृश्चिक राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। इस महीने आपकी योजनाएं सफल होंगी एवं प्रसन्नता की प्राप्ति होगी। नए कार्यों की प्राप्ति होगी। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। कार्य स्थान पर सुखद वातावरण रहेगा। सम्पत्ति में समय अच्छा रहेगा। कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बनेगा। नए वाहन की खरीदी कर सकते हैं या किसी पुराने वाहन पर ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। परिवार के लिए सहयोग और प्रेम की भावना बनी रहेगी। त्योहारों के सीजन में आपसी मेलजोल और मेहमानों की आवाजाही बढ़ सकती है। भाइयों से सहयोग मिलेगा।

लव लाइफ
जीवनसाथी से प्रेम बढे़गा। ससुराल पक्ष में किसी से विवाद हो सकता है। प्रेमियों के लिए समय संभलकर रहने का है। गोपनीय बातें उजागर हो सकती हैं।

नौकरी-बिजनेस
नौकरी में आपका वर्चस्व और प्रभाव बढ़ेगा। काम और टारगेट समय पर पूरे होंगे। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। सहकर्मियों से सम्मान मिल सकता है। प्रमोशन के योग बन सकते हैं। व्यापार में किसी साइड बिजनेस की योजना सफल हो सकती है। कोई पुराना साथी लाभ का सौदा ला सकता है। 

हेल्थ
सेहत के लिए समय अनुकूल रहेगा। पेट संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखें।

लव लाइफ
जीवनसाथी से प्रेम बढे़गा। ससुराल पक्ष में किसी से विवाद हो सकता है। प्रेमियों के लिए समय संभलकर रहने का है। गोपनीय बातें उजागर हो सकती हैं।

नौकरी-बिजनेस
नौकरी में आपका वर्चस्व और प्रभाव बढ़ेगा। काम और टारगेट समय पर पूरे होंगे। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। सहकर्मियों से सम्मान मिल सकता है। प्रमोशन के योग बन सकते हैं। व्यापार में किसी साइड बिजनेस की योजना सफल हो सकती है। कोई पुराना साथी लाभ का सौदा ला सकता है। 

हेल्थ
सेहत के लिए समय अनुकूल रहेगा। पेट संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखें।
 

1112

इस महीने गुरु मीन राशि का दूसरे भाव में, राहु मेष राशि का तीसरे भाव में, मंगल वृषभ राशि का चौथे भाव में, सूर्य-बुध-शुक्र कन्या राशि का आठवें भाव में, केतु तुला राशि का नौवें भाव में, चंद्रमा वृश्चिक राशि का दसवें भाव में, शनि मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। कार्य के प्रति अरुचि का भाव रहेगा। क्षमता के अनुसार कार्य नहीं कर पाएंगे। कार्य का विस्तार होगा एवं लक्ष्य की पूर्ति हो जाएगी। मन से निराशा का भाव दूर होगा। कार्य करने की इच्छाशक्ति जागृत होगी। नए संपर्क बनेंगे एवं कार्य समय पर पूरे होंगे। विघ्र करने वाले शांत बने रहेंगे। छुट्टियों में बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। संतान से सहयोग मिलेगा एवं आय भी अच्छी बनी रहेगी। किसी मांगलिक आयोजन में भी शामिल होने के योग हैं। 

लव लाइफ
जीवन साथी से आपको उत्साहजनक सूचना मिल सकती है। आपसी प्रेम बेहतरीन रहेगा। प्रेमियों के लिए समय थोड़ा विपरीत हो सकता है। परिवार का विरोध झेलना पड़ सकता है। 

नौकरी-बिजनेस 
मन में जॉब को लेकर कुछ निराशा का अनुभव कर सकते हैं। आपके मन में जॉब बदलने का विचार भी आ सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात बिजनेस में आपके लिए नए अवसरों का जन्म देने वाली होगी। कुछ बड़े सौदे या टेंडर आपको मिल सकते हैं। 

हेल्थ
सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको पैरों में थोड़ा दर्द रह सकता है। छोटी-मोटी मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।
 

1212

इस महीने गुरु मीन राशि का लग्न में, राहु मेष राशि का दूसरे भाव में, मंगल वृषभ राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-शुक्र-बुध कन्या राशि का सातवें भाव में, केतु तुला राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा वृश्चिक राशि का नौवें भाव में, शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। सम्पत्ति के लिए समय अच्छा है। कुछ नया करने की सोच सकते हैं। वाहन खरीदने का मन बनेगा। किसी पुराने मामले में राहत भी मिल सकती है। माता-पिता की चिंता रहेगी।  गुरु के कारण धार्मिक कार्य मे जाने का मौका मिलेगा एवं शुभ समाचार मिलेंगे। संतान से सुख प्राप्त होगा। मेहमानों को आगमन हो सकता है। हर कार्य में सफलता एवं प्रसन्नता की प्राप्ति होगी। कार्य स्थान पर सुखद वातावरण रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। 

लव लाइफ
जीवनसाथी से आपको कुछ अच्छी बात पता चल सकती है। आपसी संबंध मधुर रहेंगे। प्रेमियों के लिए सफलता वाला समय है। विवाह के प्रस्ताव भी मिलेंगे। 

नौकरी-बिजनेस
कुछ परेशानियों और चिंता के साथ महीने की शुरुआत होगी। महीने के दूसरे सप्ताह में परिस्थितियां आपके पक्ष में बन सकती है। ऑफिस का माहौल सुखद रहेगा। व्यापार में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। खास कर पेट्रोलियम और तेल से जुड़े व्यापारियों को कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। 

हेल्थ
सेहत के लिए समय ठीक है। पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है या सुधार हो सकता है। नियमित व्यायाम करते रहें।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos