18 अक्टूबर तक रहेगा सूर्य-राहु का अशुभ योग, हो सकती है बड़ी दुर्घटना, 4 राशि वाले रहें सावधान

उज्जैन. 17 सितंबर से सूर्य सिंह से निकलकर कन्या राशि में आ चुका है। सूर्य के कन्या राशि में आने से ये ग्रह राहु से छठे स्थान पर आ चुका है, ऐसा होने से सूर्य-राहु का षडाष्टक योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में ये बहुत ही अशुभ योग माना गया है। ये अशुभ योग 18 अक्टूबर तक यानी जब तक सूर्य कन्या राशि में है, तब तक रहेगा। इस अशुभ योग के चलते देश-विदेश में कोई बड़ी घटना-दुर्घटना हो सकती है।

Manish Meharele | Published : Sep 19, 2022 5:20 AM IST / Updated: Sep 19 2022, 11:20 AM IST

15
18 अक्टूबर तक रहेगा सूर्य-राहु का अशुभ योग, हो सकती है बड़ी दुर्घटना, 4 राशि वाले रहें सावधान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी सूर्य-राहु का षडाष्टक योग बनता है तो देश-विदेश में कोई बड़ी घटना-दुर्घटना होने की आंशका बनी रहती है। इस योग को बहुत ही अशुभ माना जाता है, जिन राशियों पर इसका असर होता है, उनके जीवन में अचानक बड़े उतार-चढ़ाव आते हैं। देश में किसी बड़े व्यक्ति जैसे नेता, बिजनेसमेन की मृत्यु के योग भी बनते हैं। पड़ोसी देशों के बीच तनाव भी बढ़ सकता है।

इन राशियों पर होगा बुरा असर
सूर्य और राहु के षडाष्टक योग से कई राशि वालों पर इसका अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। इनके जीवन में अचानक कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां…
 

25

इस राशि वालों पर षडाष्टक योग का बुरा असर देखने को मिलेगा। इस राशि के लोगों को न चाहते हुए भी कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। जिसके चलते ये डिप्रेशन में जा सकते हैं। वाहन चलाते समय भी इन्हें सावधानी रखनी होगी।
 

35

षडाष्टक योग से इस राशि वालों की सेहत पर विपरीत असर हो सकता है। इनके व्यक्तिगत संबंधों में नकारात्मकता आ सकती है। दोस्तों से किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है। इन्हें अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए, नहीं तो ये किसी कानूनी मामलों में भी फंस सकते हैं।
 

45

इस राशि के लोगों को करियर से जुड़े मामलों में सावधानी से काम लेना होगा। एक गलत निर्णय इनके लिए घातक साबित हो सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें, नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। पुराने रोग फिर से परेशान कर सकते हैं। इन्हें विपरीत परिस्थितियों में खुद को शांत रखना होगा।
 

55

इस राशि के लोगों को अपने वैवाहिक जीवन को लेकर सीरियस होना पड़ेगा, नहीं तो बात और बिगड़ सकती है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं। कर्ज की नौबत आ सकती है, जो आसानी चुकता नहीं हो पाएगा। इस राशि वाले हर काम सोच-समझकर करें।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos