Published : Sep 28, 2022, 11:21 AM ISTUpdated : Sep 28, 2022, 11:31 AM IST
Navratri 2022: इन दिनों शारदीय नवरात्रि का पर्व चल रहा है, जो 4 अक्टूबर, मंगलवार तक मनाया जाएगा। इन पर्व के दौरान हर कोई माता की भक्ति में लीन रहता है और उनकी कृपा पाने के लिए उपाय भी करता है।
नवरात्रि के दौरान अगर किसी को सपने में देवी मां प्रसन्न मुद्रा में दिखाई दे तो समझ लेना चाहिए उस पर माता की कृपा बनी हुई है। यदि देवी लक्ष्मी दिखाई दें तो इसे धन लाभ का संकेत समझना चाहिए। देवी नाचती हुई दिखाई दें तो समझिए आपको हर काम में सफलता मिलने वाली है।
25
जो लोग नवरात्रि के दौरान माता की पूजा करते हैं, उन्हें कभी-कभी अपने आस-पास दैवीय शक्ति होने का आभास होने लगता है। ये आभास आपको बताता है कि देवी आपकी सेवा से प्रसन्न हैं और आपके ऊपर उनकी कृपा बनी हुई है। ऐसा होने पर आपके घर में सुख-शांति बनी रहती है।
35
उल्लू को देवी लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति को नवरात्रि के दौरान उल्लू दिखाई दे तो इसे भी शुभ संकेत मानना चाहिए। जिस व्यक्ति को नवरात्रि के दौरान उल्लू दिखाई दे उसे धन लाभ होने के प्रबल योग बनते हैं, ऐसा ज्योतिष शास्त्रियों का मानना है।
45
नवरात्रि के दिनों में सुबह घर से निकलते ही आपको देवी प्रतिमा या चित्र दिखाई दे तो इसे भी माता की कृपा का संकेत मानना चाहिए। अगर आप किसी खास काम के लिए जा रहे हैं तो समझना चाहिए कि आपको उसमें सफलता जरूर मिलेगी। अगर किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो वह भी बिना किसी परेशानी के पूरी हो जाएगी।
55
गाय को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना गया है। घर से निकलते समय यदि सफेद गाय अपने बछड़े सहित रंभाती हुई दिखाई दे तो इसे भी शुभ संकेत समझना चाहिए। ऐसे संकेत दिखाई दे तो समझना चाहिए आपकी हर इच्छा पूरी होने वाली है और संकट दूर होने वाले हैं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।