उज्जैन. कल (27 मार्च, मंगलवार) हनुमान जयंती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन राशि अनुसार विशेष उपाय करने से हनुमानजी की कृपा हम पर बनी रहती है और हमारे सभी काम सिद्ध हो जाते हैं। ये दिन मनोकामना पूर्ति के लिए किए जाने वाले उपायों के लिए बहुत ही खास माना गया है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, जानिए इस दिन राशि अनुसार आपको कौन-सा उपाय करना चाहिए…
मेष- हनुमानजी को मीठा पान चढ़ाएं। इसमें तंबाकू और सुपारी नहीं होनी चाहिए।
212
वृष- हनुमान मंदिर में लाल रंग का झंडा चढ़ाएं और मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करें।
312
मिथुन- हनुमाजी को गुड़-चने का भोग लगाएं।
412
कर्क- हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठकर राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
512
सिंह- राशि स्वामी सूर्य के साथ हनुमानजी की भी पूजा करें।
612
कन्या- हनुमानजी को अनार का भोग लगाएं। किसी अन्य लाल फल का भोग भी लगा सकते हैं।
712
तुला- हनुमान मंदिर के पुजारी को लाल वस्त्रों का दान करें।
812
वृश्चिक- बंदरों को चने या मूंगफली खिलाएं।
912
धनु- हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ 11 बार करें।
1012
मकर- हनुमानजी के मंदिर में साफ-सफाई करें और पानी से धोएं।
1112
कुंभ- हनुमानजी को केवड़े का इत्र लगाएं।
1212
मीन- गुलाब के फूलों की माला हनुमानजी को चढ़ाएं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।