बहुत ही अशुभ होते हैं ये सपने, आने वाली परेशानियों के बारे में देते हैं संकेत

उज्जैन. सोते हुए सपने तो हम सभी देखते हैं। कुछ सपने देखने के बाद हमें खुशी होती है तो वहीं कुछ सपने देखकर हम डर जाते हैं। जब हम सपने देखते हैं तो खुद को एक अलग ही संसार में पाते हैं और आंख खुलते ही सब कुछ वही होता है, लेकिन स्वप्न शास्त्र कहता है कि सपनों का संबंध हमारे असल जीवन से भी होता है। सपने शुभ और अशुभ दोनों तरह के होते हैं। कई सपने बहुत शुभ माने जाते हैं तो वहीं कुछ सपनों के अशुभ भी माना गया है। ऐसे ही कुछ सपने हैं जिन्हें करियर के लिहाज से सही नहीं माना जाता है। आगे जानिए ऐसे सपनों के बारे में…

Asianet News Hindi | Published : Oct 21, 2021 2:56 PM IST

14
बहुत ही अशुभ होते हैं ये सपने, आने वाली परेशानियों के बारे में देते हैं संकेत

यदि आप सपने में बंद दरवाजा देखते हैं तो यह सपना करियर के लिहाज से शुभ नहीं माना जाता है। माना जाता है कि आने वाले समय में तरक्की में बाधाएं आ सकती हैं। होने वाला प्रमोशन रूक जाता है और लाइफ में परेशानियां बढ़ जाती हैं।

उपाय- ऐसा सपने आए तो तुलसी को जल चढ़ाएं।

24

यदि आप स्वप्न में खुद को पहाड़ से नीचे गिरते हुए देखते हैं तो यह सपना शुभ नहीं माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपको ऐसा सपना दिखाई देता है तो इसका अर्थ होता है कि आपके मान-सम्मान या फिर पद में कमी आ सकती है।

उपाय- ऐसा सपना आए तो हनुमानजी को शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

34

यदि सपने में आपको पीले रंग के कपड़े पर कोई दाग लगा हुआ दिखा देता है तो यह आपकी आर्थिक स्थिति के लिए सही नहीं माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा सपना दिखाई देने पर आपको धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।
 

उपाय- ऐसा स्वप्न दिखाई दे तो मां लक्ष्मी को लाल चुनरी अर्पित करनी चाहिए। 

 

44

अगर सपने में कोई मृतात्मा दिखाई दे तो या आपका नाम लेकर पुकारे तो भविष्य में आपको बहुत बुरे दिन देखने पड़ सकते हैं और मृत्यु समान कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।
 

उपाय- सुबह जल्दी उठकर सूर्यदेव को जल चढ़ाएं।

स्वप्न ज्योतिष के बारे में ये भी पढ़ें

ये हैं वो 12 सपने जो देते हैं मौत का संकेत, कहीं आपको तो नहीं आते ऐसे सपने

Dreams: ये हैं वो 15 सपने, जिन्हें देखने पर करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना

Dreams: सपने में खुद को जुआं खेलते देखें तो हो सकता है पैसों का नुकसान, ये 10 सपने देते हैं धन हानि का संकेत

Dreams: ये हैं वो सपने जिन्हें देखने पर हमें मिलते हैं अशुभ फल, करना पड़ता है परेशानियों का सामना

Dreams: सपने में दिखे हरियाली तो तो मन प्रसन्न रहे, साबूत हल्दी देखें तो हो सकता है धन लाभ

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos