उज्जैन. सावन में शिव पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। इस दौरान शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। सावन के पवित्र महीने में हम आपको शिवपुराण में लिखे कुछ उपायों के बारे में बता रहे हैं। ये उपाय इतने सरल हैं कि इन्हें बड़ी ही आसानी से किया जा सकता है। हर समस्या के समाधान के लिए शिवपुराण में एक अलग उपाय बताया गया है। ये उपाय इस प्रकार हैं-
1. भगवान शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है। 2. तिल चढ़ाने से पापों का नाश हो जाता है।
210
3. जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि होती है। 4. गेहूं चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है।
310
5. बुखार होने पर भगवान शिव को जल चढ़ाने से शीघ्र लाभ मिलता है। 6. तेज दिमाग के लिए शक्कर मिला दूध भगवान शिव को चढ़ाएं।
410
7. शहद से भगवान शिव का अभिषेक करने से टीबी रोग में आराम मिलता है। 8. यदि शारीरिक रूप से कमजोर कोई व्यक्ति भगवान शिव का अभिषेक गाय के शुद्ध घी से करे तो उसकी कमजोरी दूर हो सकती है।
510
9. लाल व सफेद आंकड़े के फूल से भगवान शिव का पूजन करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है। 10. भगवान शिव की पूजा चमेली के फूल से करने पर वाहन सुख मिलता है।
610
11. अलसी के फूलों से शिव की पूजा करने पर मनुष्य भगवान विष्णु को प्रिय होता है। 12. शमी वृक्ष के पत्तों से पूजन करने पर मोक्ष प्राप्त होता है।
710
13. बेला के फूल से पूजा करने पर सुंदर व सुशील पत्नी मिलती है। 14. जूही के फूल से भगवान शिव की पूजा करें तो घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।
810
15. कनेर के फूलों से भगवान शिव की पूजा करने से नए वस्त्र मिलते हैं। 16. हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है।
910
17. धतूरे के फूल से पूजन करने पर भगवान शंकर सुयोग्य पुत्र प्रदान करते हैं, जो कुल का नाम रोशन करता है। 18. लाल डंठलवाला धतूरा शिव पूजा में शुभ माना गया है।
1010
19. शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाया जाए तो सभी आनंदों की प्राप्ति होती है। 20. शिव को गंगा जल चढ़ाने से भोग व मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।