उज्जैन. 14 मई, शुक्रवार को ग्रहों के राजा सूर्य मेष राशि से निकलकर वृष में प्रवेश करेंगे। वृष राशि में पहले से ही बुध, शुक्र और राहु ग्रह स्थित हैं। ऐसे में सूर्य देव के इस राशि में आने से यहां चार ग्रहों की युति हो जाएगी। ये चारों ग्रह मिलकर चतुर्ग्रही योग का निर्माण करेंगे। ये चतुर्ग्रही योग 25 मई तक रहेगा। चतुर्ग्रही योग का शुभ-अशुभ प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। जानिए कैसा होगा आप पर असर…
मेष राशि
इस राशि के लोगों के लिए यह योग शुभ फल दायक नहीं होगा। आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहेगी। अपनी सेहत का ख्याल रखें। घरेलू समस्याएं बढ़ सकती हैं।
212
वृष राशि
इस अवधि में आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। राजनीतिक से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। किंतु इस अवधि में आपको भागदौड़ अधिक करना होगा।
312
मिथुन राशि
आर्थिक पक्ष के लिए यह अवधि ठीक नहीं रहेगी। धन अधिक खर्च होगा। परिजनों की सेहत को लेकर घर में अशांति का माहौल रह सकता है।
412
कर्क राशि
कामकाज में सफलता मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को सावधान रहने की जरूरत होगी। वर्तमान स्थिति को लेकर मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
512
सिंह राशि
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह योग शुभ है। पारिवार के लोगों में प्रेम बढ़ेगा। व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
612
कन्या राशि
प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों का सामना करना पड़ सकता है। इस तरह के मामलों को कोर्ट के बाहर ही सुलझाएं। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी।
712
तुला राशि
आपको रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। लेकिन इस बीच आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। आपको चोट लगने की संभावना है।
812
वृश्चिक राशि
दांपत्य जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। नौकरी व्यापार में भी सामान्य परिणाम मिल सकते हैं। पारिवारिक तनाव की स्थिति होगी। अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।
912
धनु राशि
किसी पुराने मुकदमें से छुटकारा मिल सकता है। गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होने के प्रबल योग हैं। आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।
1012
मकर राशि
इस राशि के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों से मतभेद हो सकता है। विपरीत परिस्थियों का सामना करने के लिए आपको तैयार रहना होगा।
1112
कुंभ राशि
शत्रुओं पर हावी रहेंगे। वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें। निर्माण कार्य बाधित होगा। अपनी माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
1212
मीन राशि
कार्यक्षेत्र में आशानुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे। साथ ही मेहनत का पूरा श्रेय आपको नहीं मिलेगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।