उज्जैन. 20 नवंबर, शुक्रवार को गुरु ग्रह अपनी राशि धनु से निकलकर मकर में आ जाएगा। इस राशि में शनि पहले से ही स्थित है। ये शनि के स्वामित्व वाली राशि है। 19 नवम्बर से 6 अप्रैल 2021 तक गुरु और शनि मकर राशि में ही रहेंगे। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के अनुसार, शनि का अपनी ही राशि में होना और उसके साथ गुरु का होना नीचभंग राजयोग बना रहा है। इसके कारण देश की राजनीति में उथल-पुथल हो सकती है। आर्थिक स्थितियों में भी अनचाहे बदलाव हो सकते हैं। वित्तीय व्यवस्था भी डगमगा सकती है। इस दौरान प्राकृतिक आपदाएं भी आ सकती हैं। जानिए आपकी राशि पर कैसा होगा असर…
मेष
धन लाभ होगा। मेहनत का फायदा मिलेगा। भाइयों और दोस्तों से भी मदद मिल सकती है।
212
वृष
धन हानि के योग बन रहे हैं। कोई गुप्त बात उजागर हो सकती है।
312
मिथुन
जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। सेहत संबंधी परेशानी होगी।
412
कर्क
सेहत में फायदा होगा। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। यात्राएं हो सकती हैं।
512
सिंह
आर्थिक परेशानी हो सकती है। योजनाएं अधूरी रह सकती हैं। पुत्र की चिंता बढ़ सकती है।
612
कन्या
सुख में कमी आ सकती है, लेकिन नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।
712
तुला
प्यार में सफलता मिल सकती है। धार्मिक यात्रा होने के योग हैं। उत्तर दिशा की तीर्थ यात्रा हो सकती है।
812
वृश्चिक
तरक्की के योग बन रहे हैं। कामकाज पूरे होंगे। धन लाभ होगा ।
912
धनु
सुखद सूचना मिलेगी। रोजमर्रा के कामों से फायदा हो सकता है।
1012
मकर
सफलता के साथ स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। लेकिन सेहत संबंधी परेशानी रहेगी। यात्रा के योग भी हैं।
1112
कुंभ
पेट व गले में बीमारी हो सकती है। संतान की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। योजनाएं अधूरी रह सकती है।
1212
मीन
किस्मत का साथ मिलेगा। सम्मान भी बढ़ेगा। संपत्ति लाभ के योग बन रहे हैं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।