16 फरवरी तक अस्त रहेगा गुरु, इससे मौसम में होगा बदलाव, क्या होगा आपकी लाइफ पर असर?

उज्जैन. 19 जनवरी को गुरु ग्रह मकर राशि में अस्त हो चुका है। अब ये ग्रह 16 फरवरी को उदय होगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह का अस्त होना बहुत महत्वपूर्ण घटना है। हर साल कुछ दिनों के लिए आकाश में ग्रह दिखाई नहीं देते हैं क्योंकि वे सूर्य के बहुत करीब आ जाते हैं। इसे ग्रह का अस्त या लोप होना भी कहा जाता है। बृहत्संहिता ग्रंथ में कहा गया है कि गुरु के अस्त होने से देश की आर्थिक स्थिति के साथ ही मौसम में भी बदलाव होते हैं। जानिए गुरु के अस्त होने का कैसा होगा प्रभाव…

Asianet News Hindi | Published : Jan 23, 2021 4:21 AM IST

113
16 फरवरी तक अस्त रहेगा गुरु, इससे मौसम में होगा बदलाव, क्या होगा आपकी लाइफ पर असर?

मौसम में अचानक बदलाव के योग
- काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के अनुसार, गुरु तारा अस्त होने से मौसम में अचानक बदलाव हो सकते हैं।
- देश में ठंड बढ़ने के साथ ही कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है और उत्तरी राज्यों के कुछ इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।
- ज्योतिष ग्रंथ भद्रबाहु संहिता में बताया गया है कि मकर राशि में बृहस्पति के अस्त हो जाने से उड़द, तिल, मूंग और अन्य धान महंगे होते हैं।
- अनाज भी महंगा होने के योग हैं। शनि के साथ गुरु का भी अस्त हो जाना अशुभ माना जाता है।
 

213

मेष
बिजनेस करने वाले और नौकरीपेशा लोगों को सोच-समझकर फैसले लेने होंगे। काम-काज पर असर पड़ सकता है। गलत फैसलों से नुकसान हो सकता है। सोच-समझकर बोलें। बातचीत करते समय सावधानी रखनी होगी। मान-सम्‍मान में कमी आ सकती है।
 

313

वृष
सेहत को लेकर सावधानी रखनी होगी। मेहनत बढ़ेगी। हालांकि उसका फायदा भी मिल जाएगा। जीवनसाथी के साथ विचारों में मतभेद हो सकता है। संतान संबंधी तनाव दूर होगा। किस्मत का साथ कम ही मिल पाएगा। यात्राओं के योग बनेंगे।
 

413

मिथुन
सोचे हुए बड़े और खास काम करने के लिए समय ठीक नहीं है। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में विवाद हो सकता है। सावधान रहें। सेविंग खत्म हो सकती है। राज की बातें उजागर होने के योग बन रहे हैं। फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं। निवेश में सावधानी रखनी होगी।
 

513

कर्क
सोचे हुए काम पूरे होने में समय लगेगा लेकिन सफलता मिलेगी। नौकरी ओर बिजनेस में कोई भी फैसला सोच-समझकर ही लें। पारिवारिक रिश्तों से लेकर पैसों के लेन-देन तक हर जगह सावधानी रखनी होगी। मेहनत बढ़ेगी। लेकिन फायदा भी मिल जाएगा।
 

613

सिंह
सितारों का साथ कम ही मिल पाएगा। किस्मत के भरोसे न रहें। इस दौरान काम के नए मौके भी मिलेंगे। जोखिम भरे काम करने से बचना चाहिए। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। लेकिन खर्चा भी हो जाएगा।
 

713

कन्या
इन दिनों में की गई मेहनत का फायदा आने वाले दिनों में मिलेगा। इन दिनों किए निवेश का फायदा आने वाले दिनों में मिलेगा। सोचे हुए काम पूरे होने में समय लगेगा। किसी खास योजना की सफलता के लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है।
 

813

तुला
घर में किसी की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। खर्चा बढ़ेगा। यात्रा के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी के मामलों में एहतियात रखनी होगी। जोखिम भरे निवेश करने से बचें। किसी पर भी आंख बंदकर के भरोसा न करें। हर काम को योजना बना कर ही करें।
 

913

वृश्चिक
खुद की कमियों को देखने और समझने का मौका मिलेगा। खुद में सुधार और बदलाव करेंगे तो आने वाले दिनों में इसका फायद मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। वैचारिक मतभेद भी हो सकते हैं। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं।
 

1013

वृश्चिक
खुद की कमियों को देखने और समझने का मौका मिलेगा। खुद में सुधार और बदलाव करेंगे तो आने वाले दिनों में इसका फायद मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। वैचारिक मतभेद भी हो सकते हैं। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं।
 

1113

मकर
संतान संबंधी चिंता बनी रहेगी। किस्मत का साथ भी कम ही मिल पाएगा। नए काम और जिम्मेदारियां मिलेंगी। यात्राओं का योग भी बन रहा है। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। कामकाज को लेकर चिंता बनी रहेगी। पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है।
 

1213

कुंभ
विवाद होने के योग बन रहे हैं। खर्चा बढ़ेगा। निवेश और लेन-देन में सावधानी रखनी होगी। धन हानि के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद होने के योग बन रहे हैं। माता की सेहत को लेकर चिंता बढ़ेगी। दुश्मन परेशान कर सकते हैं।
 

1313

मीन
अधिकारियों या अन्य बड़े और खास लोगों से मदद मिलने के योग बन रहे हैं। आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। संतान संबंधी चिंता रहेगी। किस्मत का साथ मिलेगा, लेकिन कम। इस राशि के नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों की मेहनत बढ़ सकती है।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos