22 जनवरी राशिफल: कुंभ वाले पार्टनरशिप में सावधानी रखें, किसी की बातों में आ कर डिसीजन ना लें, जानें अपना दिन

Published : Jan 21, 2021, 06:00 PM IST

उज्जैन. 22 जनवरी, शुक्रवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय भरणी नक्षत्र में होगा, जो शाम 6.28 तक रहेगा। इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। शुक्रवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से मुग्दर नाम का अशुभ योग और उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

PREV
112
22 जनवरी राशिफल: कुंभ वाले पार्टनरशिप में सावधानी रखें, किसी की बातों में आ कर डिसीजन ना लें, जानें अपना दिन

फायदा- ऑफिस में आज आपके काम की तारीफ होगी। परिवार के साथ भी अच्छा समय बीतेगा। लोग आज आपकी मदद करेंगे।
नुकसान- वाहन चलाने में सावधानी रखें। जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है। संपत्ति से जुड़े विवाद हो सकते हैं।
उपाय- सूर्य को अर्घ्य दें और सूर्य के मंत्रों का जाप करें।

212

फायदा- पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद आज निपट सकता है। पैसों की आवक बनी रहेगी। ऑफिस में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
नुकसान- किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। खुद पर नियंत्रण रखें तो बेहतर रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।
उपाय- घर की पहली रोटी गाय को खिलाएं।

312

फायदा- पार्टटाइम काम मिलने से इनकम बढ़ सकती है। दोस्तों के साथ एंजॉय करेंगे। दिन अच्छा गुजरेगा।
नुकसान- पति-पत्नी में मनमुटाव संभव है। संतान के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। कोई अनचाहा मेहमान घर आ सकता है।
उपाय- गरीब महिलाओं को वस्त्रों और भोजन का दान करें।

412

फायदा- बिजनेस से जुड़ी फायदेमंद यात्रा हो सकती है। परिवार में सभी आपकी तरक्की से खुश होंगे। समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा।
नुकसान- किसी अजनबी पर ज्यादा विश्वास न करें। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है।
उपाय- मां काली की पूजा आपकी परेशानियां दूर करेंगी।

512

फायदा- पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। नया मकान या जमीन खरीदने का मन बनेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- कोई पुराना दुश्मन परेशान कर सकता है। कोई अपना ही धोखा दे सकता है। न चाहते हुए भी किसी को पैसा उधार देना पड़ेगा।
उपाय- हनुमान के मंदिर में सिंदूर और चमेली का तेल दान करें।

612

फायदा- यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी और बिजनेस वालों के लिए दिन सामान्य है।
उपाय- खर्च अधिक होने से बैचेनी रहेगी। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। कोई आपकी भावुकता का फायदा उठा सकता है।
उपाय- गणपतिजी के मंत्रों का जाप करें।

712

फायदा- कोई पुरानी परेशानी आज समाप्त हो सकती है। बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है। स्टूडेंट्स को मनचाहा परिणाम मिल सकता है।
नुकसान- किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। ऑफिस में किसी से मनमुटाव हो सकता है। हेल्थ को लेकर सावधानी बरतें।
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

812

फायदा- बिजनेस के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई बड़ी बिजनेस डील हो सकती है।
नुकसान- बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें। अचानक आक्रमक होने से बचें। संपत्ति को लेकर कोई धोखेबाजी कर सकता है।
उपाय- सुबह भगवान श्रीगणेश के दर्शन के बाद ही घर से निकलें।

912

फायदा- परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। आज संतान को लेकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
नुकसान- खाने-पीने को लेकर सावधानी रखें। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। महंगी चीजों पर खर्च अधिक हो सकता है।
उपाय- भगवान शिव को बिल्व पत्र चढ़ाएं।

1012

फायदा- किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। हेल्थ में पहले से सुधार हो सकता है।
नुकसान- माता या पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। पत्नी से विवाद हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय- सुबह दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।

1112

फायदा- बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं। नया घर खरीद सकते हैं।
नुकसान- किसी की सुनी-सुनाई बातों में न आएं। साझेदारी से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। गलत आदतों के कारण परिवार में विवाद हो सकता है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

1212

फायदा- नौकरी में कोई मनचाहा पद और ट्रांसफर मिल सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है।
नुकसान- पत्नी या प्रेमी से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। संतान की चिंता सताएगी।
उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करें।

Recommended Stories