7 अप्रैल तक मंगल-शनि रहेंगे एक ही राशि में, हो सकती है कोई अप्रत्याशित घटना, 4 राशि वाले रहें सावधान

Published : Feb 24, 2022, 10:16 AM IST

उज्जैन. फरवरी 2022 के अंत में ग्रहों के कई शुभ-अशुभ योग बनने वाले हैं। इसलिए ये समय ज्योतिष के दृष्टिकोण से बहुत ही खास है। ज्योतिषियों के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल 26 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि में ये ग्रह 7 अप्रैल तक रहेगा। इस राशि में शनिदेव पहले से ही स्थित है।  इन दोनों ग्रहों के एक ही राशि में होने से कई तरह के उतार-चढ़ाव मानव जीवन पर देखने को मिलेंगे। ज्योतिष शास्त्र में ये दोनों ग्रह एक-दूसरे के प्रति सम भाव रखते हैं, लेकिन इन दोनों का ही स्वभाव बहुत उग्र है। इसलिए कुछ अप्रत्याशित परिणाम इस दौरान देखने को मिल सकते हैं। इन दोनों ग्रहों की युति से अचानक कोई ऐसी घटना हो सकती है जो देश-दुनिया को चौंका सकती है। मंगल-शनि की युति का असर कुछ राशियों पर निगेटिव हो सकता है। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां…  

PREV
14
7 अप्रैल तक मंगल-शनि रहेंगे एक ही राशि में, हो सकती है कोई अप्रत्याशित घटना, 4 राशि वाले रहें सावधान

इस राशि के लोगों के लिए मंगल और शनि की युति सातवें भाव में हो रही है। सातवां भाव दांपत्य जीवन और साझेदारी का होता है। ऐसे में इस राशि के लोगों के वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। ऐसे में आपको संभलकर चलना होगा। किसी नए प्रोजेक्ट में कार्य करते समय संभलकर कार्य करने की जरूरत होगी।
 

24

आपके लिए शनि और मंगल का मकर राशि में एक साथ होना परेशानियों का कारण बन सकता है। इस दौरान आप किसी कानूनी वाद-विवाद में फंस सकते हैं। आपको इसमें संभलकर रहना होगा नहीं तो नुकसान होने की संभावना ज्यादा है। कार्यक्षेत्र में सहयोगी के साथ वाद-विवाद की संभावना भी रहेगी। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। परिवार के सदस्यों को कोई गंभीर बीमारी से जूझना पड़ सकता है।
 

34

आपकी राशि से शनि और मंगल की युति पांचवें भाव में होगी। ऐसे में कन्या राशि के लोगों को नौकरी और बिजनेस के मोर्चे पर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में नुकसान होने से मन बहुत ही व्यथित रहेगा। संतान संबंधित समस्याओं भी आ सकती हैं।
 

44

आपकी राशि से मंगल और शनि की युति तीसरे भाव में हो रही है। धन संबंधी समस्याओं से आपको जूझना पड़ सकता है। व्यापार में नई डील से आपको नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में आपको सचेत रहने की आवश्कता होगी।
 

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories