जन्म कुंडली न हो तो इन संकेतों से समझ सकते हैं कौन-सा ग्रह दे रहा है आपको अशुभ फल

Published : May 27, 2021, 11:40 AM IST

उज्जैन. कुंडली में ग्रहों की स्थिति के अनुसार हमारे जीवन पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। व्यक्ति की कुंडली में कौन-सा ग्रह अशुभ फल प्रदान कर रहा है, यह कुंडली से जाना जा सकता है, पर कई लोगों को उनके जन्म की तिथि और समय नहीं पता होता है जिसके कारण उनकी कुंडली नहीं बनी होती है। यदि किसी की कुंडली न हो तो कुछ लक्षणों से जान सकते हैं कि आपको कौन सा ग्रह अशुभ फल प्रदान कर रहा है। आगे जानिए इससे जुड़ी खास बातें…

PREV
18
जन्म कुंडली न हो तो इन संकेतों से समझ सकते हैं कौन-सा ग्रह दे रहा है आपको अशुभ फल

बुध
यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध की स्थिति सही न हो तो उस वाणी दोष लगता है क्योंकि बुध को वाकपटुता और चातुर्य का कारक माना जाता है।
 

28

चंद्रमा
चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। चंद्रमा के कमजोर होने पर व्यक्ति को भय महसूस होता है। व्यक्ति को मानसिक परेशानियां भी रहती हैं। चंद्रमा की अशुभता के कारण मां का स्वास्थ सही नहीं रहता है।
 

38

गुरु
गुरु को सुख समृद्धि और सफलता का कारक माना जाता है। गुरु की अशुभता होने पर शिक्षा और कार्यक्षेत्र में परेशानियां आती हैं साथ ही विवाह में भी बाधाएं आने लगती हैं।
 

48

मंगल
मंगल को साहस और पराक्रम का कारक ग्रह माना गया है। मंगल की अशुभता होने पर व्यक्ति को अत्यधिक क्रोध आता है और भाईयों से झगड़ा बना रहता है।
 

58

राहु-केतु
राहु और केतु छाया ग्रह हैं इन्हें किसी राशि का स्वामित्व प्राप्त नहीं है, लेकिन फिर भी ये व्यापक रूप से जीवन को प्रभावित करते हैं। राहु-केतु की अशुभता होने पर व्यक्ति गलत कार्यों और नशीली चीजों की ओर अग्रसर होता है।
 

68

शनि
शनि के अशुभ होने के कारण व्यक्ति को पारिवारिक, सामाजिक और आर्थिक तीनों तरह से परेशानियां उठानी पड़ती हैं।
 

78

शुक्र
यदि किसी की कुंडली में शुक्र की स्थिति सही न हो तो उसे धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, साथ ही प्रेम संबंधों और पति-पत्नी के रिश्ते में भी कड़वाहट आती है।
 

88

सूर्य
जिन लोगों की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर होती है, उसके पिता के साथ संबंध अच्छे नहीं रहते हैं। सूर्य के कारण त्वचा संबंधी रोग लगे रहते हैं।
 

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories