14 September को गुरु ग्रह बदलेगा राशि, इन 5 राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

Published : Sep 05, 2021, 11:14 AM ISTUpdated : Sep 05, 2021, 11:26 AM IST

उज्जैन. देवगुरु बृहस्पति 14 सितंबर को अपनी स्वराशि धनु से शनिदेव की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। इस राशि में ये 20 नवंबर 2021 तक स्थित रहेंगे। इसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु इस समय कुंभ राशि में वक्री चाल से चल रहे हैं। गुरु के 14 सितंबर को मकर राशि में परिवर्तन करने पर शनि देव के साथ युति बनाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति ग्रह को ज्ञान, भाग्य, विवाह, वृद्धि, गुरु, संतान आदि का कारक माना जाता है। गुरु के राशि बदलने का किस राशि पर क्या असर होगा, जानिए…

PREV
15
14 September को गुरु ग्रह बदलेगा राशि, इन 5 राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

गुरु के प्रभाव से आपका आर्थिक पक्ष प्रबल होगा। धन मिलने की संभावना होगी। इस अवधि में समाज में आपकी ख्याति बढ़ेगी। लोगों से आपको मान-सम्मान खूब मिलेगा। वहीं जो जातक नौकरी की तलाश में हैं तो उनकी तलाश पूरी होगी। यह अवधि आपके लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो सकती है।
 

25

इस अवधि में आपकी प्रॉपर्टी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस अवधि मे आप धर्म-कर्म के कार्यों में सफलता मिलेगी। शादी योग्य युवक-युवतियों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। वहीं कार्य-व्यापार में भी सफलता के प्रबल योग बनेंगे। 
 

35

इस अवधि में आप कोई नया वाहन अथवा नई चल-अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। धन संबंधी शुभ समाचार मिलेगा। गुरु देव की कृपा से आप हर कार्य में सफलता के झंडे गाड़ेंगे। यात्रा करना आपके लिए शुभकारी होगा। 
 

45

इस अवधि में आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। वहीं प्रेम जीवन कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लव पार्टनर से रिश्तों में खटास आ सकती है। आपके आत्म-विश्वास में वृद्धि होगी। आप बेबाकी से अपनी राय दूसरों के सामने रखेंगे। नौकरी व्यापार में खूब तरक्की करेंगे।
 

55

धन या अन्य प्रकार के आर्थिक मसले आपके पक्ष में दिखाई दे सकते हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी आपको नुकसान पहुंचा सकती है। यह समय शानदार बीतेगा। इस अवधि में आपका भाग्य चमकेगा, जिसका आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। 
 

Recommended Stories