ज्योतिष से जानिए सप्ताह में किस दिन कर्ज देना या लेना होता है शुभ और किस दिन अशुभ

Published : Sep 25, 2020, 02:34 PM IST

उज्जैन. कई बार जीवन में बड़े काम में इंवेस्टमेंट करने के लिए कर्ज लेना या देना पड़ता है। मगर ऋण लेना और देना दोनों ही काफी जोखिम के काम हैं। आइए जानते हैं ऋण लेने और देने से जुड़ी ज्योतिषीय मान्यताओं को कि किस दिन कर्ज लेना व देना शुभ होता है व किस दिन अशुभ..  

PREV
17
ज्योतिष से जानिए सप्ताह में किस दिन कर्ज देना या लेना होता है शुभ और किस दिन अशुभ

1. सोमवार को कर्ज लेने या देने का शुभ वार माना गया है, क्योंकि इस दिन की अधिष्ठात्री देवी मां पार्वती है और संबंधित ग्रह चंद्रमा है।
 

27

2. मंगलवार को कर्ज लेना बिल्कुल भी शुभ नहीं होता है, बल्कि इस दिन यदि कोई पुराना कर्ज हो तो उसे चुकाना शुभ होता है।
 

37

3. बुधवार पर बुध ग्रह का प्रभाव है जिसे की नपुंसक माना गया है इसलिए बुधवार को कर्ज लेना व देना शुभ नहीं होता है।
 

47

4. गुरुवार को लघु संज्ञक शुभ वार माना गया है। गुरुवार को कर्ज देना नहीं चाहिए मगर इस दिन कर्ज लेना लाभदायक हो सकता है, क्योंकि मान्यता है कि इस दिन लिया गया कर्ज जल्दी चुक जाता है।
 

57

5. शुक्रवार पर शुक्र का प्रभाव होता है इसलिए ये एक सौम्य संज्ञक वार है यही कारण है कि इस दिन कर्ज लेना और देना दोनों शुभ माना गया है।
 

67

6. शनिवार के दिन किए काम लंबे समय तक स्थिर रहते हैं इसलिए इस दिन लिया या दिया गया कर्ज लंबे समय में चुकता है। यही कारण है कि कर्ज लेने व देने के लिए ये दिन शुभ नहीं है।
 

77

7. रविवार सूर्य से प्रभावित है इसलिए इसे क्रूर संज्ञक माना गया है। इस दिन कर्ज लेना और देना दोनों शुभ नहीं होता है।
 

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories