Published : Jun 25, 2021, 08:51 AM ISTUpdated : Jun 25, 2021, 12:32 PM IST
उज्जैन. 23 जून, बुधवार की सुबह से बुध ग्रह वृषभ राशि में मार्गी हो चुके हैं यानी सीधी चाल चलने लगे हैं। इससे पहले बुध ने 26 मई को मिथुन राशि में प्रवेश किया था और 30 मई को वक्री होकर पुनः 3 जून को वृषभ राशि में प्रवेश कर गए थे। वृषभ राशि पर मार्गी अवस्था में बुध 7 जुलाई तक रहेंगे और इसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश जाएंगे। बुध के वृष राशि में मार्गी होने का किस राशि पर क्या प्रभाव होगा, जानिए…
मेष राशि
वाणी के बल पर परिस्थितियों पर नियंत्रण पा लेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। कलह और अशांति से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक उन्नति तो होगी ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है।
212
वृषभ राशि
मानसिक परेशानियों में कमी आएगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का भी सुअवसर आएगा। मान सम्मान की वृद्धि होगी और रोजगार में उन्नति होगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं।
312
मिथुन राशि
भागदौड़ बनी रहेगी। कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। घूमने-फिरने के योग भी बन रहे हैं। धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
412
कर्क राशि
हर काम में सफलता मिलेगी। लेखन और आध्यात्म के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। परिवार में कोई नया सदस्य जुड़ सकता है।
512
सिंह राशि
समाज में मेलजोल बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा होने के योग बन रहे हैं। कोई अटका हुआ मामला सुलझ सकता है। सरकारी सहायता भी आपको इस समय मिल सकती है। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूरा उपयोग करें।
612
कन्या राशि
नौकरी में पदोन्नति के साथ-साथ मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। शादी-विवाह से संबंधित बातें सफल रहेंगी। जरूरतमंदों को दान करने से मन में आत्मिक खुशी रहेगी।
712
तुला राशि
इस राशि के लोगों की सेहत में गिरावट आ सकती है। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं, सावधान रहें और विवादों से दूर रहें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं तो बेहतर रहेगा।
812
वृश्चिक राशि
विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम विवाह के लिए भी ये समय अनुकूल है। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें नहीं तो सफलता मिलने में संदेह रहेगा। ये समय मिला-जुला रहेगा।
912
धनु राशि
शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। इस समय किसी को भी पैसा उधार न दें, आर्थिक हानि हो सकती है। दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें। खर्च अधिक होने से तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
1012
मकर राशि
विद्यार्थियों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
1112
कुंभ राशि
इस राशि के लिए बुध का प्रभाव मिलाजुला रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान या वाहन खरीदने के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा।
1212
मीन राशि
आपके द्वारा लिए गए निर्णयों की सराहना होगी। परिवार के लोगों से सहयोग मिलेगा। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेशी नागरिकता के लिए भी आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।