जुलाई 2021 में कब कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि और उसका क्या होगा शुभ-अशुभ प्रभाव?

Published : Jul 01, 2021, 08:46 AM ISTUpdated : Jul 01, 2021, 01:40 PM IST

उज्जैन. जुलाई 2021 में 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा हैं। इनमें बुध, सूर्य और मंगल के साथ शुक्र ग्रह शामिल है। इन ग्रह परिवर्तनों का असर सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। ज्योतिष के अनुसार सूर्य देव जुलाई महीने में कर्क राशि की ओर प्रस्थान करेंगे, तो वहीं शुक्र ग्रह और मंगल ग्रह यह दोनों भी सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जो कई राशियों को प्रभावित करेंगी। आगे जानिए इन ग्रह परिवर्तन से जुड़ी खास बातें…

PREV
14
जुलाई 2021 में कब कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि और उसका क्या होगा शुभ-अशुभ प्रभाव?

बुध 7 जुलाई को बदलेगा राशि
बुध ग्रह जिन्हें नवग्रहों के युवराज के नाम से भी जाना जाता है। यह 7 जुलाई को वृष राशि से अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश कर जाएंगे और यह इस राशि में 25 जुलाई तक रहेंगे। कोई भी ग्रह अगर अपनी स्वराशि में हो तो उसके लिए बेहद ही शुभ होता है। बुध का मिथुन राशि में आने से बाकी सभी राशियों पर भी शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा।

24

बुध का कर्क राशि में गोचर
25 जुलाई को बुध अपनी स्वराशि मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। यह इस राशि में 9 अगस्त तक रहेंगे और फिर सिंह राशि की ओर प्रस्थान करेंगे। बुध को संचार और वाणी का कारक कहा जाता है। बुध के राशि परिवर्तन से युवाओं, शिक्षा और व्यापार क्षेत्र पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है। बुध चंद्रमा को अपना शुत्र मानते है।

34

20 जुलाई को मंगल बदलेगा राशि
20 जुलाई को मंगल ग्रह सिंह राशि में प्रवेश रहेगा। जहां ये 6 सितंबर तक रहने वाले है। मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है और साथ ही यह पृथ्वी पुत्र कहा जाता है। ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में मंगल शुभ होते है तो ऐसे लोग बहुत ही बुद्धिमान, प्रतापी और ऊर्जावान माने जाते हैं।

44

17 को शुक्र करेगा राशि परिवर्तन
शुक्र ग्रह 17 जुलाई को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में ये ग्रह 11 अगस्त तक रहने वाला है। शुक्र का सिंह राशि में प्रवेश होने से इस राशि के लोगों को यह अशुभ फल देते है क्योंकि सूर्य देव और शुक्र ग्रह के बीच शत्रुता का भाव है। शुक्र को संसार के समस्त भौतिक सुखों का कारक माना जाता है और यह वृष और तुला राशि का स्वामी है।
 

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories