मासिक राशिफल: जुलाई 2021 में चंद्रमा के अलावा ये 4 ग्रह बदलेंगे राशि, कैसा बीतेगा आपका ये महीना

उज्जैन. जुलाई 2021 में मंगल, बुध, सूर्य और शुक्र ग्रह अपनी चाल बदलने वाले हैं। 7 जुलाई को बुध वृष राशि से निकलकर मिथुन में और 25 जुलाई को मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। यानी महीने में 2 बार ये ग्रह राशि बदलेगा। 16 जुलाई को सूर्य राशि बदलकर मिथुन से कर्क में प्रवेश करेगा। मंगल ग्रह 20 जुलाई को कर्क से सिंह में प्रवेश करेगा। शुक्र ग्रह 17 जुलाई को कर्क से सिंह राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि बदलेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए ये महीना…

Asianet News Hindi | Published : Jun 30, 2021 3:48 AM IST / Updated: Jun 30 2021, 12:33 PM IST

112
मासिक राशिफल: जुलाई 2021 में चंद्रमा के अलावा ये 4 ग्रह बदलेंगे राशि, कैसा बीतेगा आपका ये महीना

मेष राशि
इस महीने में राहु-बुध वृषभ राशि का दूसरे भाव में, सूर्य मिथुन राशि का तीसरे भाव में, मंगल-शुक्र कर्क राशि का चौथे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का आठवें भाव में, शनि मकर राशि का दसवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का ग्यारहवें भाव में व चंद्रमा मीन का राशि का बारहवें भाव में रहेगा। इस महीने की शुरूआत कुछ खास नहीं होगी। 1 व 2 जुलाई को समय चिंताजनक रहेगा। कोई संकट आ सकता है। कोई नया काम इस समय शुरू न करें तो बेहतर रहेगा। इसके बाद का समय आपके पक्ष में रहेगा। इस दौरान आप बिना किसी बाधा के आगे बढ़ते जाएंगे। रिश्तेदारों से संवाद बढ़ेगा। कुछ गोपनीय सौदे हो सकते हैं। महीने का दूसरा सप्ताह अच्छा बीतेगा। काम में पूर्णता प्राप्त करेंगे। आय के साथ-साथ खर्च भी बढ़ेगा। नौकरी में आपकी काबिलियत सराहनीय रहेगी। तीसरा सप्ताह की शुरुआत में आप अपनी सभी जिम्मेदारी निभाने में सफल साबित होंगे। आप मनोरंजक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। काम की अधिकता के कारण थकान का अनुभव करेंगे। महीने के अंतिम समय में धन संबंधी मामलों में किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह जरूर लें। 28 से 30 जुलाई के बीच बारहवां चंद्रमा के कारण परेशानियां आ सकती हैं।

212

वृषभ
इस महीने में राहु-बुध वृषभ राशि का लग्न में, सूर्य मिथुन राशि का दूसरे भाव में, मंगल-शुक्र कर्क राशि का तीसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, शनि मकर राशि का नौवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का दसवें भाव में, चंद्रमा मीन राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। पुराने चल रहे विवाद खत्म होंगे। पूर्व में बनाई गई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। 3 से 5 के बीच में ऑफिस में आपसे कोई बड़ी गलती हो सकती है। इसलिए किसी भी काम में लापरवाही न बरतें। 13 जुलाई के बाद मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। कोई पुराना विवाद एक बार फिर आपके मन को विचलित करेगा। हालांकि समय रहते परेशानियां का हल निकल जाएगा। 20 जुलाई के बाद सार काम आपके मन के अनुरूप ही होंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। इस समय निवेश थोड़ा सोच-समझकर करेंगे तो बेहतर रहेगा। परिवार के साथ समय बीता पाएंगे। महीने का अंतिम सप्ताह आपके लिए कोई अच्छी खबर लेकर आएगा। बुजुर्गों व संतों का मार्गदर्शन मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी।

312

मिथुन
इस महीने में सूर्य मिथुन राशि का लग्न में, मंगल-शुक्र कर्क राशि के दूसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का छठे भाव में, शनि मकर राशि का आठवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का नौवे भाव में, चंद्रमा मीन राशि का दसवें भाव में, राहु-बुध वृष राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने का आरंभ में साधु-संतों का सानिध्यय प्राप्त होगा। अच्छे काम के लिए कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। व्यक्तित्व का विकास होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर खर्च होगा। मनोरंजन सुख भी मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य में लापरवाही भारी पड़ सकती है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। 8 जुलाई के बाद हेल्थ में सुधार होगा। महीने का दूसरा व तीसरा सप्ताह भी सभी प्रकार से आपके लिए सुखद रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। इस समय आप कुछ नया सीखेंगे, कुछ अच्छा कार्य करने की इच्छा मन में रहेगी। 24 जुलाई के बाद किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर आपकी मान-प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। वाहन के बार-बार खराब होने से पैसा खर्च होगा। 29-30 को बिजनेस में कोई बड़ा आर्डर आपको मिल सकता है।

 

412

कर्क
इस महीने में मंगल-शुक्र कर्क राशि का लग्न में, केतु वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में, शनि मकर राशि का सातवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा मीन राशि का नौवें भाव में, राहु-बुध वृषभ राशि का ग्यारहवें भाव में, सूर्य मिथुन राशि का बारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 जुलाई के बीच समय अनुकूल रहेगा। आपकी योग्यता से सभी प्रभावित होंगे। हर काम में सफलता मिलेगी। जो भी काम हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। इस दौरान आप जरूरत से ज्यादा खर्च करेंगे और लाभ भी कमाएंगे। बिजनेस से जुड़ी यात्रा लाभदायक साबित होगी। 10 जुलाई के बाद पिता-पुत्र में किसी बात पर विवाद हो सकता है। आर्थिक नुकसान हो सकता है। कुछ अनिश्चित निवेश भी इस समय कर सकते हैं। 13 जुलाई के बाद समय सामान्य हो जाएगा। आप प्रसन्न रहेंगे और लाभ-हानि की चिंता से मुक्त रहेंगे। 20-21 को आप शांति का अनुभव करेंगे। पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सक्षम रहेंगे। महीने के अंतिम सप्ताह में ट्रांसफर का भय मन में रहेगा। शत्रुओं से चुनौतियां मिल सकती हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

512

सिंह
इस महीने केतु वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, शनि मकर राशि का छठे भाव में, गुरु कुंभ राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा मीन राशि का आठवें भाव में, राहु-बुध वृषभ राशि का दसवें भाव में, सूर्य-मिथुन राशि का ग्यारहवें भाव में, मंगल-शुक्र कर्क राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में आठवां चंद्रमा हेल्थ से जुड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। किसी प्रियजन से जुड़ी बुरी खबर मिल सकती है, जिससे आपका मन उदास रहेगा। 5 जुलाई के बाद आत्मविश्वास व सकारात्मकता से भरपूर रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। लोग आपके प्रयासों की सराहना करेंगे। 13 से 15 जुलाई के मध्य चंद्रमा का आपकी राशि में भ्रमण सफलता के रास्ते खोल देगा। आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। रुका हुआ पैसा किसी की मदद से मिल सकता है। 20 से 23 जुलाई के बीच में किसी से आपका विवाद हो सकता है। अधिकारी वर्ग भी आपसे नाराज रहेगा। इस समय आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। महीने के अंतिम सप्ताह में आप अपनी गलतियों को न सिर्फ पहचानेंगे बल्कि उन्हें ठीक भी करेंगे। दूर-दराज के क्षेत्रों में भ्रमण पर जाने का मौका मिलेगा।
 

612

कन्या
इस महीने केतु वृश्चिक राशि का तीसरे भाव में, शनि मकर राशि का पांचवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का छठे भाव में, चंद्रमा मीन राशि का सातवें भाव में, राहु-बुध वृषभ राशि का नौवें भाव में, मंगल-शुक्र कर्क राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में प्रॉपर्टी से संबंधित मामले अटक सकते हैं। रिश्तो में कड़वाहट का भाव रहेगा। विद्यार्थी वर्ग में उदासी का माहौल रहेगा। 6 और 7 जुलाई को जमीन जायदाद से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। 8 से 10 साल के बीच कोई उपहार आपको मिल सकता है। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। नौकरी में कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। महीने के मध्य समय में कोई बड़ी हानि होने के योग बन रहे हैं। इस दौरान आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। 16 से 23 जुलाई के बीच आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। धन की आवक इस समय बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। महीने का अंतिम सप्ताह हास-परिहास और मनोरंजन में बीतेगा। परिवार के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। नौकरी और बिजने के लिए समय मिला-जुला रहेगा।
 

712

तुला
इस महीने केतु वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, शनि मकर राशि का चौथे भाव में, गुरु-कुंभ राशि का पांचवें भाव में, चंद्रमा मीन राशि का छठे भाव में, राहु-बुध वृषभ राशि का आठवे भाव में, सूर्य मिथुन राशि का नौवें भाव में, मंगल-शुक्र कर्क राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने का आरंभ मांगलिक कार्यक्रम से होगा। परिवार में सुखद वातावरण बनेगा। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। 5 से 7 जुलाई के बीच आठवां चंद्रमा विपरीत परिणाम देगा। आपका पैसा कहीं फंस सकता है। कानूनी मामले उलझ सकते हैं। 8 जुलाई के बाद कामकाज को लेकर नई योजना बन सकती है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता प्राप्त करेंगे। पैसों की आवक पहले से बेहतर होगी। 16 जुलाई के बाद स्वास्थ्य को लेकर परेशानी आ सकती है। अटके हुए काम इस समय पूरे हो सकते हैं। 20 और 21 जुलाई को संतोषजनक समय रहेगा। किसी नई जगह जाने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। महीने के अंतिम सप्ताह में पैसा तो आएगा, लेकिन टिकेगा नहीं। नए वस्त्र और आभूषण खरीद सकते हैं। युवा वर्ग अति उत्साह में रहेगा।
 

812

वृश्चिक
इस महीने में केतु वृश्चिक राशि का लग्न में, शनि मकर राशि का तीसरे भाव में,  गुरु कुंभ राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा मीन राशि का पांचवे भाव में, राहु बुध वृषभ राशि का सातवें भाव में, सूर्य मिथुन राशि का आठवें भाव में, मंगल-शुक्र कर्क राशि का नवम भाव में रहेगा। महीने का प्रथम सप्ताह आपके लिए सुखदायक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।  बिजनेस में तरक्की होगी। अगर आपके मन में किसी के प्रति प्रेम है तो उसे जाहिर करने का यह समय उत्तम है। 8 से 15 जुलाई के बीच आप किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। संपत्ति को लेकर भाइयों में विवाद हो सकता है। बिजनेस में भी कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। कोई पुरानी बीमारी फिर से परेशान कर सकती है। 20 जुलाई के बाद धन लाभ के योग बन रहे हैं। संतान से जुड़ा कोई शुभ काम इस समय हो सकता है। आपको अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। परिवार में कोई शुभ प्रसंग हो सकता है। 26 जुलाई के बाद ग्रह स्थितियां विपरीत फल दे सकती हैं। हाथ आई सफलता फिसल सकती है। घर-परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा
 

912

धनु
इस महीने में शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, गुरु कुंभ राशि का तीसरे भाव में, चंद्रमा मीन राशि के चौथे भाव में, राहु-बुध वृषभ राशि का छठे भाव में, सूर्य मिथुन राशि का सातवें भाव में, मंगल-शुक्र कर्क राशि का आठवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का बारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 जुलाई के बीच आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ना चाहते हुए भी कुछ समझौते करने पड़ेंगे। इस समय आपको धैर्य से काम लेना होगा नहीं तो बात बिगड़ सकती है। महीने के दूसरे सप्ताह में आप अपने सौम्य व्यवहार से सभी का दिल जीत लेंगे। इस समय किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले जरूर पढ़ लें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन रही है। 18 और 19 जुलाई को धन लाभ के योग बन रहे हैं। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। वैवाहिक संबंधों में मिठास आएगी। अचल संपत्ति से जुड़े काम इस समय हो सकते हैं। महीने के अंतिम सप्ताह में काम का बोझ अधिक होने के कारण भागदौड़ बनी रहेगी। इस समय आपको परिवार पर भी ध्यान देना होगा। किसी की बात से आपको ठेस लग सकती है।

1012

मकर
इस महीने शनि मकर राशि का लग्न में, गुरु कुंभ राशि का दूसरे भाव में, चंद्रमा मीन राशि का तीसरे भाव में, राहु-बुध वृषभ राशि का पांचवे भाव में, सूर्य मिथुन राशि का छठे भाव में, मंगल-शुक्र कर्क राशि का सातवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का ग्यारहवे भाव में रहेगा। महीने के प्रथम सप्ताह में अटका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। इस समय कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें तो बेहतर रहेगा। लक्ष्य की प्राप्ति में कठिनाई महसूस करेंगे। 8 से 15 जुलाई के बीच किसी प्रियजन से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। रोमांच व प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक मामलों में इस समय जोश के बजाय होश से काम लें। ऑफिस में बॉस की फटकार सुननी पड़ सकती है। 19 जुलाई को सहयोगी की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। 24 से 31 जुलाई के बीच संतान से जुड़ी समस्या का हल निकल सकता है। मानसिक शांति मिलेगी। हास- परिहास व मनोरंजन में समय व्यतीत होगा।

1112

कुंभ
इस महीने में गुरु कुंभ राशि का लग्न में, चंद्रमा मीन राशि का दूसरे भाव में, राहु-बुध वृषभ राशि का चौथे भाव में, सूर्य मिथुन राशि का पांचवे भाव में, मंगल- शुक्र कर्क राशि का छठे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का दसवें भाव में, शनि मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरुआत में संतुष्टि का भाव मन में रहेगा। दोगुने उत्साह के साथ अपने कामों को आगे बढ़ाएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। हेल्थ से जुड़ी सावधानियों का ध्यान रखना होगा। किसी विवाद में ना पड़ें। 18 से 15 जुलाई के बीच आपका पूरा ध्यान अपने काम पर होगा। सुख-सुविधाओं पर पैसा खर्च होगा। इस समय आप दिल की जगह दिमाग से काम लें। किसी प्रियजन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। खेलकूद में रुचि बढ़ सकती है। महीने के तीसरे सप्ताह में ना चाहते हुए भी आपको कुछ काम करने पड़ेंगे। इस समय आपको हिम्मत से काम लेना होगा। आवश्यक घरेलू कामों पर पैसा खर्च होगा। रुके हुए काम दूसरों की मदद से पूरे हो सकते हैं। 24 से 31 जुलाई के बीच समय विपरीत रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कोई काम समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे। विद्यार्थियों की सूची पढ़ाई से ज्यादा खेलकूद में रहेगी।

1212

मीन
इस महीने चंद्रमा मीन राशि का लग्न में, राहु-बुध वृषभ राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-मिथुन राशइ का चौथे भाव में, मंगल-शुक्र कर्क राशि का पांचवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का नौवें भाव में, शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने का पहला सप्ताह शानदार रहेगा। किसी नए काम की रूपरेखा बनेगी। नौकरी में तय लक्ष्यों को समय पर प्राप्त कर लेंगे। धन की आवक इस समय बनी रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। भूमि-भवन से जुड़ी खरीदी-बिक्री हो सकती है। इस समय आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। 8 से 15 जुलाई के बीच कानूनी मामले में उलझ सकते हैं। किसी वकील से सलाह-मशविरा लेना पड़ सकता है। वाहन के खराब होने से परेशानी का अनुभव करेंगे। कोई लाभदायक यात्रा इस दौरान हो सकती है। महीने के तीसरे सप्ताह में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। सफलता में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। स्वयं को आर्थिक रूप से सक्षम महसूस करेंगे। इस समय बच्चों के साथ आवेश में आकर कोई बात न कहें। संपत्ति से जुड़े मामलों का निपटारा हो सकता है। 24 से 31 जुलाई के बीच मांगलिक कार्यक्रम में व्यस्त रह सकते हैं। अपने क्रोध पर काबू रखें। बिना सोचे-समझे खर्च करेंगे तो बाद में परेशानी हो सकती है।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos