सपने में दिखे गाय, हाथी या अन्य जानवर तो जानिए ये किस बात का संकेत है

Published : Jan 28, 2021, 10:22 AM IST

उज्जैन. वैदिक ज्योतिष में सपनों के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया गया है। इसे स्वप्न ज्योतिष कहते हैं। मान्यता है कि सपनों से हमें भविष्य में होने वाली अच्छी-बुरी घटनाओं से बारे में पहले से पता चल जाता है। सपनों से जुड़े संकेत बहुत कम लोग समझ पाते हैं। स्वप्न ज्योतिष के अनुसार सपने में कुछ जानवरों का दिखना शुभ तो कुछ अशुभ होते हैं। आज हम आपको जानवरों से जुड़े सपनों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार हैं…

PREV
16
सपने में दिखे गाय, हाथी या अन्य जानवर तो जानिए ये किस बात का संकेत है

1. उल्लू को सपने में देखना बेहद शुभ माना जाता है। उल्लू को मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा सपने देखने वाले व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है, जिससे उसे धन लाभ होता है।
 

26

2. सपने में गाय दिखे तो इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति पर ईश्वर की कृपा बरस रही है। कपिला यानी पीली गाय सपने में दिखे तो जल्दी ही प्रमोशन के योग बन सकते हैं।
 

36

3. सपने में छिपकली का दिखना स्वप्न शास्त्र में शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस सपने का अर्थ है कि आपको अचानक धन प्राप्ति होने वाली है। इसके अलावा कर्ज जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलने वाली है।

46

4. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में नाग का दिखना शुभ नहीं होता। अगर लगातार ऐसा सपना आए तो उस व्यक्ति को पितृ या कालसर्प दोष हो सकता है। इसके अशुभ फल से बचने के लिए ज्योतिष के उपाय करने चाहिए।
 

56

5. सपने में हाथी दिखाई दे तो इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति को ऐश्वर्य की प्राप्ति होने वाली है। कहते हैं कि ऐसा सपना जीवन में खुशियां और तरक्की लाता है। सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।


 

66

6. सपने में खरगोश का दिखना शुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ होता है कि आपके जीवन में प्रेम बढ़ेगा। इसके साथ ही पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories