उज्जैन. साल 2021 का अंतिम चंद्रग्रहण 19 नवंबर, शुक्रवार को होने वाला है। खगोलीय दृष्टिकोण से देखें तो ये सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण है। ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ये ग्रहण वृषभ राशि और कृत्तिका नक्षत्र में होगा। इसलिए वृषभ राशि और कृत्तिका नक्षत्र में जन्म लेने वालों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। इसके अलावा और भी कई राशियों पर इसके दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां…
19 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लग रहा है। इसलिए इस राशि के लोगों को इस समय विशेष रूप से सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। चूंकि वृषभ राशि में इस समय पाप गृह राहु भी विराजित हैं जो भ्रम की स्थिति उत्पन्न करते हैं। ऐसे में वृषभ राशि के लोगों को आर्थिक मामलों और स्वास्थ्य संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है।
24
साल का अंतिम चंद्रग्रहण कृत्तिका नक्षत्र में लग रहा है। कृत्तिका नक्षत्र का स्वामी ग्रह सूर्य है और सिंह राशि का स्वामी ग्रह भी सूर्य है। इसलिए सिंह राशि पर भी इस चंद्रग्रहण का बुरा असर देखने को मिलेगा। किसी काम को लेकर मन अशांत रहेगा। भागदौड़ ज्यादा बनी रहेगी। किसी बात को लेकर टेंशन हो सकती है। बच्चों की वजह से परिवार में विवाद होने की संभावना है।
34
तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है और शुक्र और चंद्रमा शत्रु ग्रह हैं। इस राशि के लोगों को धन संबंधी मामलों में समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसके साथ ही दांपत्य जीवन में भी तनाव की स्थिति बन सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखने का प्रयास करें, नहीं तो किसी से बड़ा विवाद हो सकता है।।
44
चूंकि कुंभ राशि का स्वामी ग्रह शनि है और यह चंद्रमा का शत्रु ग्रह भी है। इसलिए चंद्रग्रहण के बाद कुम्भ राशि के लोगों को संबंधों के मामले में सचेत रहना होगा। अगर आप कोई बड़ी पूंजी निवेश करने की सोच रहे हैं, तो थोड़े दिन रुक जाएं। सकारात्मक बने रहें और अपनी मेहनत में कमी न रखें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।