मार्च 2021 राशिफल: कन्या वालों के सम्मान में वृद्धि होगी, मकर को हो सकती है धन हानि, कैसा होगा आपका महीना

उज्जैन. 2021 के तीसरे महीने मार्च में कई बड़े ग्रह राशि बदलेंगे, जिनके कारण कई शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होगा। ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य 14 मार्च को, बुध 11 और 31 मार्च को और शुक्र 16 मार्च को राशि बदलेगा। चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करेगा। मंगल, गुरु, शनि, राहु और केतु की स्थितियों में कोई परिवर्तन नहीं होगा। ग्रहों के इन परिवर्तन का असर किस राशि पर कैसा होगा, जानिए मासिक राशिफल से…

Asianet News Hindi | Published : Feb 28, 2021 3:33 AM IST

112
मार्च 2021 राशिफल: कन्या वालों के सम्मान में वृद्धि होगी, मकर को हो सकती है धन हानि, कैसा होगा आपका महीना

मेष
इस महीने में मंगल, राहु वृषभ राशि के दूसरे भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का छठे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का आठवें भाव में, गुरु, बुध, शनि मकर राशि का दसवें भाव में, सूर्य, शुक्र कुंभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेंगे। महीने की शुरूआत अच्छी रहेगी। आपको अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। आप अपनी जिम्मेदारी निभाने में सफल रहेंगे। 3 व 4 मार्च को सातवां चंद्रमा सुखदायक रहेगा। शांत रहते हुए अपना काम करेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। महीने के दूसरे सप्ताह में आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। बच्चों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। कोई मेहमान आपके घर आ सकता है। 13 मार्च के बाद समय थोड़ा प्रतिकूल रहेगा। इस दौरान धन हानि भी हो सकती है। तीसरे सप्ताह में बिजनेस में अचानक लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में प्रमोशन और ट्रांसफर के योग भी बन सकते हैं। मांगलिक कामों में जाने का मौका मिलेगा। यह सप्ताह सुखदायक, आनंददायक और धनदायक साबित होगा। 24 मार्च के बाद व्यर्थ कामों में समय खराब होगा, जिससे आपका मनोबल टूटेगा। पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है। 30-31 को सातवां चंद्रमा सुखदायक रहेगा। आप अपनी इच्छा पूर्ति कर सकेंगे।

212

वृषभ
इस महीने में मंगल-राहु वृषभ राशि का लग्न में, चंद्रमा कन्या राशि का पंचम भाव में, केतु वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, गुरु-बुध-शनि मकर राशि का नौवें भाव में, सूर्य-शुक्र कुंभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत का समय सामन्य फल देने वाला रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा। पुश्तैनी जायदाद के मामले में उलझे रहेंगे। सामाजिक मेल-मुलाकात का योग बनेंगे। 5-6 को सातवां चंद्रमा जीवन में शांति लाएगा। धन के मामलों में शानदार सफलता मिलेगी। इस समय संतान से जुड़ा कोई अशुभ समाचार आपको मिल सकता है। अचानक कई जिम्मेदारियां आप पर आ सकती हैं। 19 मार्च के बाद समय बदलेगा और आपका मनचाहा काम कर पाएंगे। इस समय खरीद-फरोख्त में व्यस्त रहेंगे। प्रतिस्पर्धा के कारण दूसरे कामों में पिछड़ सकते हैं। जिसे आप कठिन समय समझ रहे थे, वो आसानी से निकल जाएगा। महीने का अंतिम सप्ताह में आपको परिवार व दोस्तों का सहयोग मिलेगा। खान-पान में लापरवाही भारी पड़ सकती है। किसी से कर्ज भी इस समय लेना पड़ सकता है। आपको बातों से किसी का मन आहत हो सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखें।

312

मिथुन
इस महीने में चंद्रमा कन्या राशि का चौथे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का छठे भाव में, गुरु-बुध-शनि मकर राशि का आठवें भाव में, सूर्य-शुक्र कुंभ राशि का नौंवे भाव में, मंगल-राहु वृषभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में चौथा चंद्रमा परेशानी उत्पन्न करेगा। पैसों से जुड़े मामलों में किसी पर विश्वास न करें। चिंता के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। 5 मार्च के बाद का समय उत्तम फल देने वाला रहेगा। मेहनत का फायदा मिलेगा। मनपसंद नौकरी मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी। कोई कठोर निर्णय आप इस समय ले सकते हैं। निवेश से जुड़े निर्णय सही साबित होंगे। महीने के दूसरे सप्ताह में यात्रा के दौरान कष्ट हो सकता है। कर्ज चुकाने में परेशानी आ सकती है। नशे में किसी से विवाद हो सकता है। संतान से जुड़े मामलों में बड़ा खर्च हो सकता है। 19 मार्च के बाद किसी परिचित से जुड़ा अप्रिय समाचार प्राप्त हो सकता है। पति-पत्नी के वैचारिक मतभेद समय रहते सुलझ जाएंगे। 26-27 मार्च धनदायक दिन रहेंगे। इस समय आपको अपनी हेल्थ का विशेष ध्यान रखना होगा। दुकान या नौकरी से जुड़े कुछ काम अधूरे रह सकते हैं।
 

412

कर्क
इस महीने चंद्रमा कन्या राशि का तीसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में, गुरु-शनि-बुध मकर राशि का सातवें भाव में, सूर्य-शुक्र कुंभ राशि का आठवें भाव में, मंगल-राहु वृष राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में आप नई योजनाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। ऑफिस या दुकान पर कार्यप्रणाली सुधारने के लिए कुछ कठोर निर्णय ले सकते हैं। किसी काम को पूरा करवाने के लिए अनुचित तरीका अपनाएंगे, जिसके कारण आपके मान-सम्मान में कमी आ सकती है। 9 मार्च के बाद समय आपके पक्ष में होगा। समाज कल्याण के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी नई व्यापारिक योजना की शुरूआत इस समय हो सकती है। प्रेम प्रसंगों में भी सफलता मिलेगी। आपका नेचर पॉजिटिव रहेगा। 21 मार्च के बाद खर्च अधिक होने से चिंता बढ़ सकती है। पारिवारिक मामलों में आपका हस्तक्षेप विवाद का कारण बन सकता है। इस समय आपको शांत रहना होगा, नहीं तो बात बिगड़ सकती है। महीने का अंतिम सप्ताह सफलता दिलाने वाला होगा। आप दोगुने जोश के साथ काम करेंगे, जिसके चलते आप मैनेजमेंट की नजर में आ सकते हैं। दांपत्य जीवन में मुधरता बनी रहेगी। इस समय किया गया निवेश आपको फायदा दे सकता है।
 

512

सिंह
इस महीने में चंद्रमा कन्या राशि का दूसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, गुरु-बुध-शनि मकर राशि का छठे भाव में सूर्य-शुक्र कुंभ राशि का सातवें भाव में, राहु-मंगल वृषभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। ऑफिस में कई परिवर्तन होंगे। अधिकारी किसी बात पर आपसे नाराज हो सकते हैं। 7 मार्च के बाद सहयोगियों की मदद से रुके हुए काम फिर गति पकड़ेंगे। 11 मार्च के बाद पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है। बिजनेस में कोई बड़ा अवसर हाथ लग सकता है। परिवार के किसी सदस्य के कारण चिंता का माहौल बन सकता है। वाहन से क्षति होने के योग भी बन रहे हैं। 16 से 18 के बीच सामाजिक कार्यक्रमों में आने-जाने का मौका मिलेगा। कानूनी मामलों में किसी से राय लेना पड़ेगी। दसवां चंद्रमा आपको इतना व्यस्त कर देगा कि आप परिवार के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे। महीने के अंतिम सप्ताह में शत्रु पक्ष आप पर हावी हो सकता है। इस समय अनैतिक कामों से दूर रहें तो अच्छा रहेगा। 28 से 31 के बीच दिन मिला-जुला रहेगा।
 

612

सिंह
इस महीने में चंद्रमा कन्या राशि का दूसरे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, गुरु-बुध-शनि मकर राशि का छठे भाव में सूर्य-शुक्र कुंभ राशि का सातवें भाव में, राहु-मंगल वृषभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। ऑफिस में कई परिवर्तन होंगे। अधिकारी किसी बात पर आपसे नाराज हो सकते हैं। 7 मार्च के बाद सहयोगियों की मदद से रुके हुए काम फिर गति पकड़ेंगे। 11 मार्च के बाद पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है। बिजनेस में कोई बड़ा अवसर हाथ लग सकता है। परिवार के किसी सदस्य के कारण चिंता का माहौल बन सकता है। वाहन से क्षति होने के योग भी बन रहे हैं। 16 से 18 के बीच सामाजिक कार्यक्रमों में आने-जाने का मौका मिलेगा। कानूनी मामलों में किसी से राय लेना पड़ेगी। दसवां चंद्रमा आपको इतना व्यस्त कर देगा कि आप परिवार के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे। महीने के अंतिम सप्ताह में शत्रु पक्ष आप पर हावी हो सकता है। इस समय अनैतिक कामों से दूर रहें तो अच्छा रहेगा। 28 से 31 के बीच दिन मिला-जुला रहेगा।
 

712

तुला
इस महीने केतु वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, गुरु-शनि-बुध मकर राशि का चौथे भाव में, सूर्य-शुक्र कुंभ राशि का पांचवें भाव में, मंगल-राहु वृषभ राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में  खर्च अधिक होने से आप परेशान हो सकते हैं। कामकाज में लक्ष्य प्राप्त ना होने के कारण तनाव रहेगा, इसकी वजह से पारिवारिक सुख शांति पल भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। 4 मार्च के बाद कोई फायदेमंद यात्रा हो सकती है। इस दौरान पैसों की आवक बनी रहेगी। 8 से 15 मार्च के बीच सभी कामों में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में भी आपकी सलाह सभी लोग मानेंगे। कोर्ट संबंधी मामलों में नतीजा आ सकता है। महीने के मध्य समय में किस्मत आपका साथ देगी। 19 मार्च के बाद थोड़ी सावधानी रखनी पड़ेगी। समाज से कुछ लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर होगा। पैसों से जुड़े मामलों में खुद को असुरक्षित महसूस करेंगे। महीने के अंतिम सप्ताह में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। 26 और 27 मार्च अत्यंत शुभ दिन रहेंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। आपने संतुष्टि का भाव रहेगा।
 

812

वृश्चिक
इस महीने में केतु वृश्चिक राशि का लग्न में, गुरु-बुध-शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-शुक्र कुंभ राशि का चौथे भाव में, मंगल-राहु वृषभ राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 मार्च के बीच आप किसी विवाद में पड़ सकते हैं। अस्त-व्यस्त दिनचर्या के कारण परिवार वालों को समय नहीं दे पाएंगे। किसी मामले में आप की योजना फेल हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग इस समय का सदुपयोग करेगा। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। 12 मार्च के बाद आपके मन में बेचैनी का भाव आएगा, इससे निजात पाने के लिए आपका झुकाव अध्यात्म की ओर बढ़ सकता है। इस समय आपको लॉटरी, सट्टा, जुआं आदि से दूर रहना होगा। 16 से 23 मार्च के बीच का समय शुभ रहेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप पूरे जोश के साथ अपने काम करेंगे। आयात-निर्यात के कामों में लाभ की स्थिति बन रही है। किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम इस समय बन सकता है। 24 मार्च के बाद पार्ट टाइम या ओवर टाइम करके अपना आर्थिक पक्ष मजबूत कर सकते हैं। बिजनेस में विस्तार की योजना बन सकती है।
 

912

धनु
इस महीने में गुरु-बुध-शनि शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-शुक्र कुंभ राशि का तीसरे भाव में, मंगल-राहु वृषभ राशि का छठे भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का दसवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का बारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 मार्च के बीच शनि के प्रभाव से धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी में भी तरक्की हो सकती है। परिवार के बीच सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। आपकी कोई महत्वपूर्ण वस्तु गुम हो सकती है। अच्छे कामों के नतीजे समय पर नहीं मिल पाएंगे। 8 से 15 मार्च के बीच आवश्यकता से अधिक खर्च ना करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। बिजनेस में आप की चतुराई काम आएगी। महीने के तीसरे सप्ताह में कोई शुभ समाचार मिलेगा। आप सफलता की ओर अग्रसर होंगे। इस समय आप समाज कल्याण के कामों में व्यस्त रह सकते हैं। 23 मार्च के बाद समय विपरीत रहेगा। आपकी योजनाओं के बारे में किसी अन्य व्यक्ति को ना बताएं। आपके अपने ही लोग गुप्त बातों को उजागर कर सकते हैं। महीने के अंतिम दिनों में समय आपके पक्ष का रहेगा। किसी अन्य स्रोत से धन लाभ हो सकता है।
 

1012

मकर
इस महीने में गुरु-शनि-बुध मकर राशि का लग्न में, सूर्य-शुक्र कुंभ राशि का दूसरे भाव में, मंगल-राहु वृषभ राशि का पांचवें भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का नौवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने के प्रारंभ में बिजनेस से जुड़ी यात्रा हो सकती है। गृह स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। मंगल और राहु एक ही राशि में होने से विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। 3 और 4 मार्च को कामों में रुकावटें तो आएगी, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से सफलता पा लेंगे।  बिजनेस में कोई गुप्त योजना इस समय बन सकती है। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। महीने के दूसरे सप्ताह में धन का अपव्यय हो सकता है। मौज मस्ती में समय बीतेगा। इस समय कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कुछ मामलों में सावधानी रखना जरूरी है। रुका हुआ पैसा इस समय मिल सकता है। 16 से 23 मार्च के बीच का समय निराशाजनक रहेगा। लापरवाही के कारण कोई नुकसान हो सकता है। महीने के अंतिम सप्ताह में धन हानि के योग बन रहे हैं इस समय वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। कोर्ट संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है। राजनीति में आपके संबंध और मजबूत होंगे।
 

1112

कुंभ
इस महीने सूर्य-शुक्र कुंभ राशि का लग्न में, राहु-मंगल वृषभ राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का आठवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का दसवें भाव में, शनि-बुध-गुरु मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरुआत ठीक नहीं रहेगी। बेचैनी और अनिद्रा के कारण परेशान हो सकते हैं। सिर दर्द और बुखार जैसी समस्या हो सकती है। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। इस समय आपको अतिरिक्त आय की जरूरत महसूस होगी इसके लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। 8 से 15 मार्च के बीच किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। ऑफिस का काम समय पर पूरा कर पाएंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाकर परेशानी का अनुभव करेंगे। मन में संतुष्टि का भाव रहेगा। कोई झूठा आरोप आप पर इस समय लग सकता है। आप पर काम का अतिरिक्त बोझ रहेगा। महीने के तीसरे सप्ताह में तीसरा चंद्रमा फायदा पहुंचाएगा। जनहित के कामों में समय व्यतीत होगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। बिजनेस की तरक्की के लिए किए गए काम सफलता दिलाएंगे। 24 से 31 मार्च के बीच घर के लिए नई चीजों की खरीदारी होगी। मौसम में बदलाव के कारण सर्दी जुखाम की समस्या हो सकती है। कोई शुभ समाचार इस समय आपको मिलेगा।
 

1212

मीन
इस महीने में मंगल-राहु वृषभ राशि का तीसरे भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का सातवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का नौवें भाव में, गुरु-बुध-शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में, सूर्य-शुक्र कुंभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में समय का सही उपयोग नहीं कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। वाहन में खराबी आने से परेशानी होगी। साथ ही पैसा भी खर्च होगा। पुरस्कार या बोनस इस समय आपको मिल सकता है। प्रेम प्रसंग के लिए यह समय एकदम उपयुक्त है। 8 से 15 मार्च के बीच अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। संपत्ति से जुड़े मामले में किसी की सलाह काम आएगी। सुखदायक यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। 14-15 को सन्मुख चंद्रमा मन में संतुष्टि का भाव लाएगा। महीने के तीसरे सप्ताह में आपका आत्मविश्वास कम हो सकता है। समय पर काम पूरा नहीं कर पाएंगे। खर्च में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है। विवाहित जीवन में किसी दूसरे की राय आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। किसी का दिल ना दुखाएं। 24 से 31 मार्च के बीच खरीदी-बिक्री में लाभ मिलेगा। रुपयों पैसों के मामले में स्थिति पहले से मजबूत होगी। सिर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos