उज्जैन. मंगल ग्रह 6 सितंबर की रात से सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में आ चुका है। इस राशि में ये ग्रह 22 अक्टूबर की मध्यरात्रि तक रहेगा। उसके बाद ये ग्रह तुला राशि में प्रवेश कर जाएगा। मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल कर्क राशि में नीच तथा मकर राशि में उच्च राशि के माने गए हैं। मंगल के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ रूप से दिखाई देगा। आगे जानिए क्या होगा आपकी राशि पर इसका असर…
आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। स्वास्थ्य पर तो प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है किंतु कार्य-व्यापार में अच्छी सफलता के योग बनेंगे। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत बन रहे हैं।
212
प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद न होने दें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छी सफलता के योग। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, दुर्घटना से बचें।
312
आपके अपने ही लोग षड्यंत्र करते नजर आएंगे और आपको नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ेंगे। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जमीन जायदाद से जुड़े मामले सुलझने में थोड़ा और समय लगेगा। योजनाओं को गोपनीय रखें।
412
आप जो भी निर्णय लेंगे उसी में सफल रहेंगे अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करें। लिए गए निर्णय की सराहना होगी। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से सहयोग की उम्मीद। यात्रा देशाटन का योग बनेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए किया गया आवेदन भी सफल रहेगा।
512
आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। कोई न कोई ऐसा कार्य अथवा निर्णय जरूर करेंगे जिससे पारिवारिक एकता बनाए रखने में कठिनाई आ सकती है। दांपत्य जीवन में भी कटुता न आने दें। साझा व्यापार करने से बचें। अपनी एवं आवेश पर नियंत्रण रखें।
612
भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय सिद्ध हो सकता है। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हों तो ग्रह स्थितियां अनुकूल है। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें।
712
आपके स्वभाव में उग्रता और चिड़चिड़ापन आ सकता है। उच्चाधिकारियों से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान की चिंता सताएगी।
812
सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा दिया गया धन जल्दी वापस नहीं मिलेगा। गुप्त शत्रुओं से बचें। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। प्रेम संबंधी मामलों में निराशा रहेगी अतः इसमें समय नष्ट न करें।
912
किसी भी तरह के नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो समय अनुकूल रहेगा। शासनसत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा।
1012
विद्यार्थियों के लिए तो यह समय वरदान की तरह है, साहस पराक्रम की वृद्धि होगी। लिए गए निर्णयों की सराहना भी होगी। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। सामाजिक संस्थाओं तथा अनाथालयों आदि में बढ़ चढ़कर दान-पुण्य करेंगे।
1112
बाई आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। दिया गया धन वापस मिल सकता है।
1212
आर्थिक उन्नति तथा सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। चुनाव संबंधी निर्णय लेना चाह रहे हों तो सफलता के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें। विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।