शत्रु ग्रह की राशि में आया बुध, किसे होगा फायदा, किसे नुकसान, जानिए राशिफल से

उज्जैन. 28 नवंबर को बुध ग्रह तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में आ चुका है। इस राशि में बुध 17 दिसंबर तक स्थित रहेगा। वृश्चिक मंगल ग्रह की राशि है जो बुध का शत्रु ग्रह है। इस राशि में बुध बहुत सहज नहीं रहेंगे। बुध के इस राशि में होने से सभी राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। जानिए किस राशि पर कैसा होगा बुध के राशि परिवर्तन का असर…

Asianet News Hindi | Published : Nov 29, 2020 2:25 AM IST

112
शत्रु ग्रह की राशि में आया बुध, किसे होगा फायदा, किसे नुकसान, जानिए राशिफल से

मेष राशि
स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। उधार दिया पैसा अटक सकता है। आलस्य हावी रहेगा।
 

212

वृषभ राशि
दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है। व्यापार की दृष्टि से समय बेहतर रहेगा। सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। अचल संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं।
 

312

मिथुन राशि
परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। यात्रा करने से बचें। दिखावे पर अधिक खर्च न करें।
 

412

कर्क राशि
शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। साझेदारी का बिजनेस न करें। संतान से जुड़ी चिंता खत्म होगी।
 

512

सिंह राशि
माता-पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। विवादों से दूर ही रहें तो अच्छा है। कोई कीमती चीज चोरी हो सकती है। संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ जाएंगे।
 

612

कन्या राशि
छोटे भाइयों से मतभेद हो सकता है। नए काम की शुरूआत के लिए समय अच्छा है। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। इंटरव्यू कॉल आ सकता है।
 

712

तुला राशि
पारिवारिक जीवन में क्लेश हो सकता है। रोजगार के प्रयासों में सफलता मिलेगी। संपत्ति से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
 

812

वृश्चिक राशि
सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है। आय के साधन बढ़ेंगे। उधार दिया पैसा मिल सकता है। उच्च अधिकारियों से संबंध खराब हो सकते हैं।
 

912

धनु राशि
काम का बोझ बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन में परेशानी हो सकती है। धन हानि के योग भी बन रहे हैं। कोई अशुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
 

1012

मकर राशि
आमदनी में वृद्धि होगी। बड़े भाइयों से मतभेद गहरा सकते हैं।विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
 

1112

कुंभ राशि
कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। प्रमोशन के अवसर प्राप्त होंगे। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। मकान और वाहन के खरीदने के योग बन रहे हैं। 
 

1212

मीन राशि
धर्म-कर्म के मामलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। व्यापारियों के लिए समय उत्तम है।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos