Published : Jul 25, 2021, 08:40 AM ISTUpdated : Jul 25, 2021, 11:56 AM IST
उज्जैन. 25 जुलाई, रविवार को बुध ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में ये ग्रह 9 अगस्त तकर रहेगा। जिन लोगों की जन्म कुंडलियों में ये केंद्र अथवा त्रिकोण में गोचर कर रहे होंगे उन्हें अपने कार्य-व्यापार पर बहुत सोच विचार कर निर्णय करने होंगे। अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखते हुए कटु बोलने से बचना पड़ेगा। बुध के राशि परिवर्तन का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, आगे जानिए…
मेष राशि
पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। मकान-वाहन के क्रय का योग बनेगा। जमीन जायदाद से जुड़े अन्य मामलों का भी निपटारा होगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार मिल सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
212
वृषभ राशि
परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से सहयोग मिलेगा। साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। उच्च अधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। भावनाओं में बहकर निर्णय लेंगे तो नुकसान में रहेंगे।
312
मिथुन राशि
अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगें तो अधिक सफल रहेंगे। अटका हुआ पैसा भी वापस मिलने की उम्मीद है। मित्रों तथा संबंधियों से भी सहयोग प्राप्त होगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा हो सकता है।
412
कर्क राशि
किसी न किसी कारण से मानसिक अशांति रहेगी लेकिन कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती रहेगी। इस दौरान किसी को भी पैसा उधार न दें अन्यथा आर्थिक हानि हो सकती है। मकान अथवा वाहन खरीदने के योग भी इस दौरान बन रहे हैं। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी।
512
सिंह राशि
मित्रों तथा संबंधियों से संबंधित कोई बुरी खबर आपको मिल सकती है। कार्य-व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। यात्रा सावधानीपूर्वक करें और सामान चोरी होने से बचाएं। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी।
612
कन्या राशि
परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से सहयोग मिलेगा। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी कर सकते हैं।
712
तुला राशि
कार्य व्यापार में उन्नति होगी। नया व्यापार आरंभ करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। न्यायिक मामले आपके पक्ष में आने के संकेत हैं।
812
वृश्चिक राशि
बुध का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप सफलता के चरम तक पहुंचेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अध्यात्म के प्रति भी गहरी रुचि होगी। एक बार जिस कार्य का संकल्प कर लेंगे वह पूर्ण होगा इसलिए।
912
धनु राशि
कार्य-व्यापार में कहीं-कहीं बहुत लाभ होगा तो कहीं नुकसान का भी सामना करना पड़ेगा। कार्यालय में भी विवादों से बचें। स्वास्थ्य विशेष करके दवाओं के रिएक्शन, चर्म रोग तथा पेट संबंधी विकार से परेशानी बढ़ सकती है।
1012
मकर राशि
साझा व्यापार करने वालों को नुकसान हो सकता है। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग की उम्मीद है। निर्णय के कारण आप विवादों में आ सकते हैं इसलिए सावधान रहें।
1112
कुंभ राशि
भागदौड़ की अधिकता रहेगी। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से भी सहयोग प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इस अवधि में कर्ज लेन-देन से बचें। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा वह धन समय पर नहीं मिलेगा।
1212
मीन राशि
इस समय आपके स्वभाव में उग्रता आ सकती है। कार्य व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।