24 जुलाई 2021 राशिफल: मेष राशि वालों को शेयर मार्केट से हो सकता है फायदा, बढ़ सकती है वृष वालों की जिम्मेदारी

उज्जैन. 24 जुलाई, शनिवार को आषाढ़ मास की पूर्णिमा है। इस दिन सूर्योदय उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 1.30 तक रहेगा। इसके बाद श्रवण नक्षत्र दिन भर रहेगा। शनिवार को पहले उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुब योग और उसके बाद श्रवण नक्षत्र होने से स्थिर नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। शुक्रवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर मकर में आ चुका है। इसका असर भी सभी राशियों पर शनिवार को दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

Asianet News Hindi | / Updated: Jul 23 2021, 06:00 PM IST

112
24 जुलाई 2021 राशिफल: मेष राशि वालों को शेयर मार्केट से हो सकता है फायदा, बढ़ सकती है वृष वालों की जिम्मेदारी

मेष
फायदा-
शेयर मार्केट में फायदा होने के योग हैं। जरूरी काम भी समय से निपट सकते हैं। मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है।
नुकसान- पैसे की तंगी भी हो सकती है। ऑफिस में अनचाहा काम करना पड़ सकता है। दूसरों की बात में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं।
उपाय- भीगी हुई चने की दाल गाय को खिलाएं।

212

वृषभ
फायदा- संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं।
नुकसान- जिम्मेदारियां बढ़ने से तनाव हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी की माला अर्पित करें।

312

मिथुन
फायदा- किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। नई योजना को लेकर उत्साहित रहेंगे। आय के दूसरे साधन तलाश करने की कोशिश करेंगे।
नुकसान- जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। सेहत बिगड़ सकती है।
उपाय- योग्य पंडित से गायत्री मंत्र का जाप करवाएं।

412

कर्क
फायदा- यात्रा से धन लाभ हो सकता है। योजना बनाकर कोई नया काम शुरू करेंगे, इससे फायदा होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
नुकसान- किसी से विवाद हो सकता है। काम टालने की आदत परेशानी में डाल सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें।
उपाय- माता-पिता को वस्त्र उपहार में दें।

512

सिंह
फायदा- पत्नी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बिजनेस को लेकर नई योजना बन सकती है। पुराने मामले सुलझ सकते हैं।
नुकसान- परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। निजी मामले सार्वजनिक हो सकते हैं।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

612

कन्या
फायदा- सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। धन लाभ के मौके मिलेंगे। दोस्तों के सरयोग से नई योजना बन सकती है।
नुकसान- ऑफिस में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। पैसा उधार न दें। खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।

712

तुला
फायदा- बिगड़े हुए संबंध फिर से मधुर हो सकते हैं। मुश्किलें खत्म होंगी, धैर्य बनाएं रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
नुकसान- धन हानि के योग बन रहे हैं। कोई खास व्यक्ति धोखा दे सकता है। एग्रीमेंट पर बिना पढ़े साइन न करें।
उपाय- राशि स्वामी सूर्य के मंत्रों का जाप करें।

812

वृश्चिक
फायदा- बिजनेस में लाभ होगा। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। आय के स्त्रोत बढ़ने के योग बन रहे हैं।
नुकसान- पति-पत्नी में दूरियां बढ़ सकती हैं। सुख-सुविधाओं पर खर्च ज्यादा होगा। संतान की चिंता रहेगी।
उपाय- भगवान श्रीगणेश की पूजा करें और दुर्वा चढ़ाएं।

912

धनु
फायदा- प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। बिजनेस में बड़ा सौदा होने से मन प्रसन्न रहेगा। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
नुकसान- सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। दुश्मन सक्रिय हो सकते हैं। जोखिम भरे फैसले लेने से बचें।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को जनेऊ अर्पित करें।

1012

मकर
फायदा- बिजनेस में सफलता मिल सकती है। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी। नौकरी के कुछ नए मौके मिल सकते हैं।
नुकसान- स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। खर्च अधिक हो सकता है। संपत्ति को लेकर किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।

1112

कुंभ
फायदा- अधूरे काम पूरे करने की योजना बन सकती है। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। बिजनेस बढ़ने से खुशी होगी।
नुकसान- दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कोई पुराना रोग आज फिर परेशान कर सकता है। कोई पुराना मसला आज सुलझ सकता है।
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

1212

मीन
फायदा- सेहत भी ठीक रहेगी। बिजनेस और नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकता है।
नुकसान- पति-पत्नी के बीच गलतफहमी हो सकती है। कानूनी मसलों से दूर रहें। बिना वजह किसी विवाद में फंस सकते हैं।
उपाय- गरीब बच्चों को दूध, फल आदि का दान करें।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos