Published : Jan 05, 2021, 01:17 PM ISTUpdated : Jan 05, 2021, 01:18 PM IST
उज्जैन. 4 जनवरी, सोमवार की रात से बुध ग्रह राशि बदलकर धनु से मकर राशि में आ चुका है। इस राशि में ये ग्रह 25 जनवरी तक रहेगा। इसके बाद 31 जनवरी को ये ग्रह वक्रीय हो जाएगा। धार्मिक दृष्टि से बुध को धन, वैभव, मान सम्मान और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध का मकर राशि में जाना सभी राशियों को प्रभावित करेगा। जानिए किस राशि पर कैसा होगा बुध के राशि परिवर्तन का असर…
मेष राशि
कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। भाई बहनों से रिश्ते मधुर होंगे। विषम हालातों को पक्ष में लाकर स्थितियों को सामान्य करेंगे, हालांकि सेहत को लेकर सचेत रहने की जरूरत है।
212
वृषभ राशि
दांपत्य रिश्तों में मधुरता आएगी। संतान के साथ संबंध पहले से बेहतर होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्ति के योग है। प्रतियोगी परीक्षा और इंटरव्यू में भी सफलता मिल सकती है।
312
मिथुन राशि
इस समय अपने खर्चों में कटौती करें वर्ना आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं। धन लाभ के लिए सही रणनीति बनाना जरूरी है। किसी सरकारी सम्मान अथवा पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है।
412
कर्क राशि
अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक मुनाफा होने के योग हैं। कहीं घूमने की प्लानिंग बन सकती है। समय आपके पक्ष में बना रहेगा।
512
सिंह राशि
ऑफिस में सहकर्मियों के साथ संबंध बेहतर होंगे, लेकिन बेहतर प्रदर्शन के लिए मेहनत करनी होगी। बिजनेस के लिए समय अनुकूल है। पैतृक संपत्ति को लेकर कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं।
612
कन्या राशि
प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। संतान के साथ संबंधों में दूरियां आएंगी। किसी भी फैसले को लेने में जल्दबाजी न करें वर्ना मुश्किल में पड़ सकते हैं।
712
तुला राशि
आपके सुखों में वृद्धि हो सकती है। जीवन में सकारात्मकता आएगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी नई ज़मीन या संपत्ति में निवेश करने का फैसला लेने के लिए अनुकूल समय है।
812
वृश्चिक राशि
इस समय लिए गए फैसले भविष्य में सही साबित होंगे। मान सम्मान बढ़ेगा। पेट से संबंधित कोई इन्फेक्शन या नाक, कान, गले से जुड़ी कुछ परेशानी हो सकती है। सावधान रहें।
912
धनु राशि
बिजनेस में ग्रोथ होगी। ज़मीन, संपत्ति, सरकारी बांड और किसी पॉलिसी में निवेश के लिए अनुकूल समय है। रूका हुआ पैसा किसी के माध्यम में मिल सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
1012
मकर राशि
वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बेवजह के विवाद में फंस सकते हैं। पैसों से जु़ड़े मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं।
1112
कुंभ राशि
बुध का गोचर अधिक भागदौड़ और खर्च करवाएगा। ऐसे में अपने लक्ष्य के प्रति आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। खर्चों में कटौती करें। पेट और पैर से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती हैं।
1212
मीन राशि
आय के साधन बढ़ेंगे। सहकर्मियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए बुध का गोचर अनुकूल रहेगा। पार्टनरशिप में व्यवसाय कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफ़ा मिलेगा।