मेष राशि
इस राशि के लोग निडर होते हैं। इनमें पराक्रम और साहस कूट-कूट कर भरा होता है। दरअसल यह मंगल देव की राशि है जो स्वयं क्रोध, युद्ध, साहस के कारक हैं। मंगल की इस राशि में सूर्य देव भी उच्च के होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस राशि के लोग दुनिया में किसी से नहीं डरते हैं और अपनी ताकत के बल पर कार्यों में सफलता हासिल करते हैं।