उज्जैन. भाद्रपद अमावस्या को पिठोरी अमावस्या (Pithori Amavasya 2021) कहा जाता है। इस साल पिठौरी अमावस्या 7 सितंबर 2021, सोमवार को है। इस अमावस्या (Amavasya 2021) पर पितृ तर्पण आदि धार्मिक कार्यों में कुश का प्रयोग किया जाता है, इसलिए इसे कुश अमावस्या भी कहा जाता है। इस अमावस्या पर पितरों का तर्पण करने से पितृ दोष से होने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलती है। जिन लोगों को पितृ दोष होता है। उनके परिवार में संतान उत्पत्ति में रुकावट होती है। व्यापार, नौकरी आदि में उन्नति नहीं हो पाती है। इन सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए पिठौरी अमावस्या को उत्तम तिथि माना गया है। इस दिन राशि के अनुसार, कुछ विशेष उपाय करने से कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। राशि के अनुसार ये उपाय इस प्रकार हैं…
मेष राशि
अमावस्या (Amavasya 2021) पर किसी भैरव मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें। ये उपाय आपकी जिंदगी में खुशियों के रंग भर देगा।
212
वृष राशि
अमावस्या पर इत्र का प्रयोग जरूर करें। साथ ही कन्याओं को सफेद रंग की मिठाई खिलाएं। ऐसा करने से आप अपने कार्यक्षेत्र में सफल हो सकते हैं।
312
मिथुन राशि
अमावस्या पर माता अथवा बहन के समान किसी महिला को हरे वस्त्र का दान करना चाहिए। संभव हो तो इस दिन किन्नरों का आशीर्वाद जरूर लें और जरूरतमंद को हरी मूंग की दाल दान करें।
412
कर्क राशि
अमावस्या पर किसी गरीब और असहाय व्यक्ति को सफेद रंग के वस्त्रों का दान करें। यह उपाय आपको कामयाबी दिलाने में कारगर होगा।
512
सिंह राशि
अमावस्या (Amavasya 2021) पर सूर्योदय के समय सूर्य देवता को जल चढ़ाएं और गरीबों में गेहूं दान करें। ऐसा करने से नए साल में आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी।
612
कन्या राशि
अमावस्या पर जानवरों को हरे रंग का चारा खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
712
तुला राशि
अमावस्या पर कन्याओं को खीर का दान करना चाहिए। यह उपाय करने से आपको ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।
812
वृश्चिक राशि
अमावस्या (Amavasya 2021) पर गुड़ और चना बंदरों को खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके शत्रुओं का नाश होगा और आप भयमुक्त रहेंगे।
912
धनु राशि
अमावस्या पर किसी मंदिर में चने की दाल दान करें और माथे पर पीले चंदन अथवा हल्दी का तिलक जरूर लगाएं। ऐसा करने से आपको समस्त प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी।
1012
मकर राशि
अमावस्या पर गरीब और बेसहारे लोगों को कंबल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी नौकरी में आ रही सभी तरह की परेशानियां दूर होंगी।
1112
कुंभ राशि
अमावस्या पर काली उड़द की दाल दान और काले वस्त्रों का दान करें। ऐसा करने से आपके बिजनेस में आ रही सभी तरह की परेशानी दूर हो जाएगी।
1212
मीन राशि
अमावस्या (Amavasya 2021) पर हल्दी और बेसन की मिठाई का दान करें। ऐसा करने से आपके जीवन में कभी भी धन की कोई कमी नहीं होगी।