उज्जैन. 12 जनवरी से शनि ग्रह मकर राशि में अस्त हो चुका है। शनि की यह स्थिति 14 फरवरी तक रहेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि का अस्त होना शुभ माना गया है। अस्त हो जाने से शनि के अशुभ असर में कमी आएगी। ये दिन साढ़ेसाती वाले लोगों के लिए अच्छे कहे जा सकते हैं। सूर्य के प्रभाव से अस्त हुए शनि का सभी राशियों पर असर पड़ेगा। जानिए कैसा होगा आपकी राशि पर असर…
मेष
मेहनत से किए गए कामों में सफलता मिलने की संभावना है। हालांकि परिणाम थोड़ी देरी से आ सकते हैं। आलस्य का त्याग करें और धैर्य न खोएं। सूर्य मंत्र का एक जाप करने से लाभ मिलेगा।
212
वृषभ
शनि के अस्त होने से थोड़ी घबराहट महसूस करेंगे। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। बड़े निर्णय लेने से पहले बड़े-बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें। मानसिक शांति के लिए भगवान शिव को जल अर्पित करें।
312
मिथुन
इस समय आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। ईमानदारी से किए गए काम में से सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति के लिए हर शनिवार को कम से कम 5 गरीबों को हरे रंग के फल दान करें।
412
कर्क
अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। अपने कामों में नियमित गति को बनाए रखने के लिए प्रयासरत रहें। अस्त होने के बाद शनि आपको अच्छे परिणाम ही देंगे, इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है। शनि मंत्रों का जाप करें।
512
सिंह
यह समय अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने का है। यात्रा पर जाने के लिए समय अनुकूल है। रविवार को कम से कम 5 गरीबों को भोजन कराएं।
612
कन्या
आपका बैंक-बैलेंस बढ़ सकता है। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। शिक्षा से जुड़े लोगों को इस दौरान अच्छे परिणाम मिलेंगे। मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं।
712
तुला
मेहनत और ईमानदारी से अपना काम करते रहें, शनिदेव आपकी उसी के अनुसार फल प्रदान करेंगे। लंबे समय से अटके कार्य इस वक्त पूरे हो सकते हैं। कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं।
812
वृश्चिक
मेहनत का फल मिलेगा। प्रमोशन के योग भी इस समय बन रहे हैं। अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करने से आपको दोगुना लाभ होगा. क्रोध को खुद पर हावी न होने दें। शनिदेव को तेल चढ़ाएं।
912
धनु
आलस्य न करें, हर काम समय पर करें। शनिदेव आपको नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। कुछ मामलों में परेशानी का अनुभव हो सकता है, लेकिन फिर भी स्थिति नियंत्रण में रहेगी। शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें।
1012
मकर
शनि के अस्त होने से काम की गति प्रभावित हो सकती है। ईमानदारी और कड़ी मेहनत से काम करने पर परिणाम अच्छे रहेंगे। शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और गरीबों को अन्न दान करें।
1112
कुंभ
भावनाओं में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें। कोई भी फैसला करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह जरूर लें। इस वक्त किसी भी तरह का निवेश तो बिल्कुल न करें। चावल से बनी चीजों का दान करें।
1212
मीन
धैर्य खोने से बचें। बड़े-बुजुर्गों के साथ मनमुटाव हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। परिवार के काम में सहयोग करने से लाभ बढ़ेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करने से मन शांत रहेगा और परिणाम बेहतर मिलेंगे।