सपने में दिखाई दे जलता हुआ शहर या घर तो हो सकता है पैसों का नुकसान, जानिए सपनों के संकेत

Published : Mar 06, 2021, 12:02 PM IST

उज्जैन. सपनों की अपनी एक अलग ही दुनिया है। कुछ लोग सपनों को सिर्फ कपोल कल्पना मानते हैं जबकि भारतीय ज्योतिष में इसे भविष्य में होने वाली घटनाओं से जोड़कर देखा जाता है। सपने हमें भविष्य में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में पहले से ही सचेत कर देते हैं। आज हम आपको मकान, घर, बिल्डिंग व शहर आदि से जुड़े कुछ खास सपनों के बारे में बता रहे हैं…

PREV
110
सपने में दिखाई दे जलता हुआ शहर या घर तो हो सकता है पैसों का नुकसान, जानिए सपनों के संकेत

1. सपने में जलता हुआ शहर या घर का दिखना भविष्य में दरिद्रता दे सकता है। यानी निकट भविष्य में आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है।

210

2. यदि सपने में आप कोई बड़ा शहर देखते हैं तो ये आपकी आकांक्षाओं की विशालता को प्रदर्शित करते हैं।
 

310

3. सपने में अगर आप नया मकान देखते हैं, तो इसका अर्थ है कि आपके पेशे में निकट भविष्य में परिवर्तन संभव है।
 

410

4. सपने में अगर आप मकानों की कतारें देखते हैं तो आपकी संपन्नता में वृद्धि हो सकती है और आप अपनी स्थिति से संतुष्ट हो सकते हैं।
 

510

5. सपने में किसी प्रवेश द्वार का दिखना यह बताता है कि अनजाने में जिस व्यक्ति से आप डर रहे हैं, वह आपको किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंचाएगा।
 

610

6. सपने में कोई बड़ा सा प्रवेश द्वार खुलता हुआ दिखाई दे तो समझें कि कोई बहुत ही बड़ी आश्चर्यजनक सफलता आपको मिलने वाली है।
 

710

7. सपने में अगर आप किसी नए शहर में प्रवेश कर रहे हों तो इसका अर्थ यह है कि आपकी आकांक्षाएं पूर्ण होंगी।
 

810

8. सपने में बचपन या पैतृक घर का दरवाजा दिखना आने वाले दिनों में खुशियां आने और गृहस्थ जीवन में सुख की प्राप्ति का पूर्व संकेत भी है।
 

910

9. उजाड़, भग्न या टूटे-‍फूटे मकान देखने का अर्थ यह होता है कि आपको व्यवसाय में हानि, स्वास्थ्य में गिरावट या प्यार में धोखा हो सकता है।
 

1010

10. सपने में यदि आप कोई बहुमंजिला इमारत देखते हैं, जिसके सामने हरा-भरा लॉन भी हो तो आपके जीवन में वैभव तथा संपन्नता के आसार हैं।

Recommended Stories