11 अक्टूबर से बदलने वाली है शनि की चाल, इन 3 राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

Published : Oct 06, 2021, 06:15 AM IST

उज्जैन. ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की चाल समय-समय पर बदलती रहती है जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। ये प्रभाव शुभ और अशुभ दोनों तरह के होते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन के अलावा ग्रह उल्टी और सीधी चाल से भी चलते हैं। क्रूर ग्रह माने जाने वाले शनि अभी मकर राशि में वक्री गति यानी उल्टी चाल से चल रहे हैं। शनि 23 मई 2021 से मकर राशि में वक्री हैं। अब थोड़े ही दिनों के बाद शनि की चाल वक्री से मार्गी हो जाएगी। 11 अक्टूबर 2021 को शनि मकर राशि में 141 दिनों के बाद मार्गी हो जाएंगे। शनि के मार्गी होने के तुरंत बाद इसका शुभ प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ने लगेगा। कष्ट कम होंगे और कार्यों में चली आ रही बाधाएं खत्म होने लगेगी। आगे जानिए शनि की सीधी चाल से किन राशियों की खुलेगी किस्मत…

PREV
13
11 अक्टूबर से बदलने वाली है शनि की चाल, इन 3 राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

शनि की वक्री चाल खत्म होने पर मिथुन राशि के लोगों को सबसे पहले राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। इस राशि पर शनि का ढय्या चल रही है। शनि के 141 दिनों तक वक्री रहने के कारण इन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन जैसे ही शनि मार्गी चाल से चलना आरंभ करेंगे मिथुन राशि के लोगों को शुभ समाचार मिलने लगेंगे। बीमारियां जो काफी दिनों से पीछा कर रही हैं अब आपको इनसे छुटकारा मिल जाएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

23

इस राशि के लोगों पर जनवरी 2020 से शनि की ढय्या चल रही है। शनि के प्रकोप से तुला राशि के लोगों को कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था जो अब कुछ उसमें कमी आना आरंभ हो जाएगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। रूके हुए काम पूरे होने लगेंगे। परिवार वालों का साथ मिलने से मानसिक सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार में मुनाफा पहले की तुलना में ज्यादा होने लगेगा। 

33

इस समय धनु राशि पर शनि का प्रकोप चल रहा है। धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। शनि के वक्री होने के कारण इस राशि के लोगों पर शनि का अशुभ छाया बनी हुई है। 11 अक्टूबर 2021 के बाद शनि के मार्गी होने के बाद इनकी परेशानियां कम होने लगेंगी। अच्छे मौके मिलना शुरू हो जाएंगे। आर्थिक परिशानियों का दौर खत्म होगा।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories