Astrology: 16 सितंबर तक इन 5 राशि वालों को हो सकता है धन लाभ, हर काम में मिलेगा गुड लक का साथ

Published : Aug 19, 2021, 10:27 AM ISTUpdated : Aug 19, 2021, 12:49 PM IST

उज्जैन. 17 अगस्त, मंगलवार से सूर्य कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य इस राशि में पूरे एक महीने तक यानी 16 सितंबर तक रहेंगे। इसके बाद सूर्य राशि बदलकर कन्या में चले जाएंगे। सूर्य ग्रह को सिंह राशि का स्वामी माना जाता है। मेष राशि में ये उच्च भाव में होते हैं, तो वहीं तुला राशि में ये नीच के माने जाते हैं। सूर्य देव के इस राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों पर दिखाई देगा। 5 राशि के लोगों को इस राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा फायदा होगा। 

PREV
15
Astrology: 16 सितंबर तक इन 5 राशि वालों को हो सकता है धन लाभ, हर काम में मिलेगा गुड लक का साथ

सूर्य के शुभ प्रभाव से विद्यार्थियों को बहुत फायदा होगा। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसलिए कार्य-व्यापार पर अधिक ध्यान देना समझदारी रहेगी।

25

इस समय आपके मान-सम्मान की वृद्धि होगी। नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए अनुबंध के प्राप्ति के योग। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति भी गहरी रूचि रहेगी शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। किसी भी तरह की सरकारी संस्था में नौकरीके लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है।

35

इस समय कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से भी अवसर अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष और मजबूत होगा। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें।

45

भाग्योन्नति तो होगी ही नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए अनुबंध प्राप्ति के योग। कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। यात्रा-देशाटन का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग यदि विदेश में पढ़ाई के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उनके लिए सूर्य का गोचर अच्छा फल प्रदान करेगा।

 

55

कार्य व्यापार की दृष्टि से भी समय अति अनुकूल रहेगा। किसी नए अनुबंध हस्ताक्षर करना चाह रहे हैं तो भी अवसर अनुकूल रहेगा। इस अवधि में कर्जके लेन-देन से बचें। न्यायालय से संबंधित सभी मामलों में भी विजय श्री मिलेगी। अत्यधिक यात्रा के कारण थकान का अनुभव करेंगे। 

Recommended Stories