8 जून तक रोहिणी नक्षत्र में रहेगा सूर्य, मौसम में होंगे बदलाव, इन 5 राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Published : May 28, 2021, 11:55 AM IST

उज्जैन. 25 मई, मंगलवार से सूर्य रोहिणी नक्षत्र में आ गया है। इस नक्षत्र में ये ग्रह 8 जून तक रहेगा। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से मौसम संबंधी बदलाव होंगे, गर्मी बढ़ेगी।  वहीं 12 राशियों पर भी इसका शुभ-अशुभ असर पड़ेगा। कुछ लोगों के कामकाज में भी रुकावटें आ सकती हैं और सेहत बिगड़ने की भी आशंका है। इस तरह 8 जून तक 12 में से 5 राशियों के लिए समय ठीक नहीं है। इनके अलावा अन्य 7 राशियों के लिए फायदे वाला समय रहेगा।

PREV
13
8 जून तक रोहिणी नक्षत्र में रहेगा सूर्य, मौसम में होंगे बदलाव, इन 5 राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

मौसम में बदलाव होंगे, बीमारियों में आएगी कमी
- पुरी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के अनुसार, रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के आ जाने से देश के कई हिस्सों में अचानक मौसम बदलेगा।
- गर्मी तो बढ़ेगी साथ ही कुछ जगहों पर तापमान में ठंडक भी रहेगी। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करने से देश की अर्थव्यवस्था में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
- प्रशासन से जुड़े बड़े फैसले इन दिनों में हो सकते हैं। देश में बड़े पद पर बैठे लोगों के कामकाज में बदलाव होने की भी संभावना बन रही है।
- नई जिम्मेदारी या नया काम शुरू हो सकता है। आत्मबल बढ़ेगा। बीमारियों में कमी आ सकती है। सकारात्मक प्रशासनिक बदलाव होने की भी संभावना बन रही है।

23

5 राशियों को रहना होगा संभलकर
- डॉ. मिश्र के अनुसार, सूर्य के नक्षत्र बदलने से कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा।
- वहीं, मेष, कन्या और मकर राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। इन राशि वालों को मिले-जुले फल मिलेंगे।
- वृष, मिथुन, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। विवाद हो सकते हैं और सेहत संबंधी परेशानी भी बढ़ सकती है।

 

33

क्या करें अशुभ प्रभाव से बचने के लिए?
- सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में आने पर अशुभ प्रभाव से बचने के लिए पीपल और मदार के पौधे में पानी डालना चाहिए।
- सूर्योदय से पहले उठकर सूर्य को प्रणाम करें। तांबे के बर्तन से सूर्य को जल चढ़ाएं। पानी में लाल चंदन मिलाकर सूर्य को चढ़ाएं।
- सूर्य को लाल फूल चढ़ाएं। गुड़हल का फूल चढ़ाने से सूर्य संबंधी दोष खत्म हो जाते हैं।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories