14 जनवरी को धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा सूर्य, कैसा होगा आपकी राशि पर असर?

उज्जैन. 14 जनवरी, गुरुवार को सूर्य राशि परिवर्तन कर धनु से मकर राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य का ये राशि परिवर्तन बहुत ही विशेष होता है, क्योंकि इस समय सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर गति करता है। सूर्य के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर अलग-अलग रूप से देखने को मिलेगा। जानिए कैसा होगा आपकी राशि पर असर…

Asianet News Hindi | Published : Jan 10, 2021 3:50 AM IST / Updated: Jan 10 2021, 10:20 AM IST

112
14 जनवरी को धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा सूर्य, कैसा होगा आपकी राशि पर असर?

मेष राशि
कार्यक्षेत्र में वृद्धि और सफलता मिलेगी। जो लोग नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए ये समय उत्तम रहेगा। पिता-पुत्र में विवाद हो सकता है। कोई अशुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
 

212

वृषभ राशि
सूर्य के राशि बदलने से मिश्रित फलों की प्राप्ति होगी। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। जीवनसाथी या प्रेमी से विवाद संभव है। कार्यक्षेत्र से जुड़ी यात्रा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
 

312

मिथुन राशि
नौकरी-व्यापार में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। ससुराल पक्ष से विवाद हो सकता है।
 

412

कर्क राशि
परेशानियां और मानसिक तनाव पहले से ज्यादा बढ़ सकते हैं। आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। बिजनेस से जुड़ी कोई यात्रा हो सकती है। कानूनी विवाद में धन खर्च करना पड़ सकता है।
 

512

सिंह राशि
सूर्य का राशि परिवर्तन छात्रों के लिए अच्छा साबित होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी फायदेमंद डील हो सकती है। समय आपके पक्ष में रहेगा।
 

612

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन ठीक नहीं रहेगा। इस समय यात्रा न करें तो बेहतर रहेगा। आर्थिक नुकसान हो सकता है। संतान की खराब सेहत के चलते तनाव बढ़ सकता है।
 

712

तुला राशि
आर्थिक रूप से सूर्य का राशि परिवर्तन सामान्य से बेहतर साबित होगा। घर पर मेहमानों का आगमन भी संभव है। अचल संपत्ति से धन लाभ हो सकता है। सेहत को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें।
 

812

वृश्चिक राशि
भाग्य का साथ मिलेगा और कई मामलों में सफलता भी मिलेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे, लेकिन आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। सगे-संबंधियों से मदद मिलेगी। कोई फायदेमंद यात्रा हो सकती है।
 

912

धनु राशि
शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। पैसों से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं और फायदा भी होगा। आपके खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है। छोटी अवधि की योजनाओं में निवेश करना लाभदायक रहेगा।
 

1012

मकर राशि
हेल्थ से जुड़ी कुछ परेशान हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में अचानक लाभ होने की संभावना है। छात्रों के लिए ये समय उत्तम फल देने वाला रहेगा।
 

1112

कुंभ राशि
बिजनेस में कोई नया निवेश न करें। धन हानि के योग बन रहे हैं। इस समय आप किसी कानूनी मामले में भी फंस सकते हैं। जो भी करें, सोच-समझकर करें। विद्यार्थियों के लिए भी समय ठीक नहीं है।
 

1212

मीन राशि
आपके अधूरे काम इस समय पूरे हो सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों की प्रशंसा के साथ प्रमोशन भी मिल सकता है। आय के स्त्रोत बढ़ सकते हैं। आपकी कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होगी।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos