उज्जैन. सूर्य 17 अक्टूबर, रविवार को दोपहर 1.10 पर कन्या राशि की यात्रा समाप्त करके तुला राशि में प्रवेश कर रहा है। इस राशि में ये ग्रह 16 नवंबर की दोपहर 12.59 तक रहेगा। तुला इनकी नीच राशि होती है इसलिए इस राशि पर गोचर करते हुए सूर्य का फल सामान्य ही रहता है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य मेष राशि पर उच्च राशिगत होते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों पर अलग-अलग रूप से दिखाई देगा। जानिए राशि पर कैसा होगा इसका असर…
दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है। शादी विवाह से संबंधित वार्ता में भी थोड़ा विलंब हो सकता है। इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करने से परहेज करें। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
212
गुप्त शत्रु बनेंगे भी और स्वयं नष्ट भी होंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत बन रहे हैं। इस अवधि के मध्य यात्रा सावधानीपूर्वक करें।
312
संतान संबंधी चिंता हो सकती है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद हो सकता है। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। शीर्ष नेतृत्व का भी सहयोग मिलेगा।
412
कार्य व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे। दूसरी ओर माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंता बढ़ेगी। पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों का निपटारा होगा।
512
आपके कार्यों की सराहना भी होगी। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।
612
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रुका हुआ धन भी आएगा किंतु स्वास्थ्य के प्रति चिंता बढ़ सकती है। हृदय रोग, एसिडिटी तथा दाहिनी आंख से संबंधित समस्या हो सकती है। संतान संबंधी चिंता बढ़ सकती है।
712
दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। इस अवधि के मध्य कोई भी नया कार्य व्यापार आरंभ करना चाहें तो शुभ रहेगा।
812
मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इस अवधि के मध्य यात्रा सावधानीपूर्वक करें, दुर्घटना से बचें, स्वास्थ्य विशेषकर के बाईं आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें।
912
आय के साधन बढ़ेंगे, काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से सहयोग मिलेगा। मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
1012
कहीं न कहीं पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है किंतु कार्य व्यापार में उन्नति होगी। अपने नेतृत्व के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे।
1112
धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस एवं नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहगा। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे।
1212
अग्नि विष तथा दवाओं के रिएक्शन से भी बचें। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि काम संपन्न करें और सीधे घर आएं। इन सबके बावजूद आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।