15 जून को सूर्य करेगा राशि परिवर्तन, कितनी राशियों को मिलेगा इसका फायदा?

उज्जैन. 15 जून को सूर्यदेव राशि बदलकर वृष से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में ये 16 जुलाई तक रहेंगे। इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशियों के लिए सूर्य का परिवर्तन शुभ प्रभाव देने वाला रहेगा, वहीं कुछ के लिए अशुभ। कुछ राशियों को मिला-जुला प्रभाव देखने को मिलेगा। आज हम आपको बता रहे हैं उन राशियों के बारे में, जिनके लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ फल देने वाला रहेगा…
 

Asianet News Hindi | Published : Jun 10, 2021 3:40 AM IST / Updated: Jun 10 2021, 10:16 AM IST

14
15 जून को सूर्य करेगा राशि परिवर्तन, कितनी राशियों को मिलेगा इसका फायदा?

मिथुन राशि
आपके द्वारा किए गए कार्यों का सराहा जाएगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ होगा। मकान वाहन के क्रय का योग। विद्यार्थियों के लिए यह समय अपेक्षाकृत और बेहतर है अतः परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करें। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग हैं।  

24

सिंह राशि
कोई बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता एवं संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों में निराशा हाथ लगेगी इसलिए कार्य पर ध्यान दें तो ज्यादा बेहतर रहेगा। मकान वाहन के क्रय के योग हैं। पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। 

34

कन्या राशि
आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। इस अवधि में आपको कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। विदेशी व्यक्ति अथवा कंपनियों से भी लाभ की उम्मीद। नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो अथवा स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास करना हो तो समय अनुकूल है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह अवधि बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो सकती है।

 

44

मकर राशि
कर्ज से मुक्ति मिलेगी। आप अपने शत्रुओं को परास्त करने में सफल होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों से मुक्ति मिलेगी शत्रु परास्त होंगे। इस अवधि में आपको स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंधी मामलों के लिए ग्रहगोचर अभी ठीक नहीं, इसलिए अपने कार्य व्यापार पर अधिक ध्यान दें तो बेहतर रहेगा।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos